विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन।
आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ जवाहर रोड छतरपुर में स्थित विवेकानंद सभागार में बुंदेली काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता की डॉ. राघवेन्द्र उदैनिया सनेही, मुख्य अतिथि संतोष सौनकिया नवरस, विशिष्ट अतिथि शिव भूषण सिंह गौतम भूषण व रमेश चंद्र चौरसिया प्रशांत जी ने। मां शारदे की वंदना डॉ. सनेही जी ने की। संस्था के अध्यक्ष नीतेंद्र सिंह परमार भारत ने अध्यक्ष महोदय एवं समस्त अतिथियों व कलमकारों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
सभी रचनाकारों ने बुंदेली कविताएं सुनाई। जिसमें अजय मोहन तिवारी,सीताराम निर्मल, शिवसहाय राजपूत, लखन लाल शर्मा, डॉ.बी.एस. रिछारिया, जीतेंद्र जीत, हरिशंकर जोशी,सुरेश कुमार लोधी, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद सारस्वत एवं अजय मोहन तिवारी जी ने किया। अध्यक्ष उद्बोधन एवं काव्य पाठ के साथ सभी रचनाकारों एवं सहयोगी लकी प्रजापति, कुनाल एवं दीपक आदि का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं आयोजक नीतेंद्र सिंह परमार भारत ने।
प्रदेश अध्यक्ष
नीतेंद्र सिंह परमार भारत
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
छतरपुर,मध्यप्रदेश