Tuesday, May 12, 2026

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया सम्मान....


जिला चिकित्सालय छतरपुर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल जी के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर पुष्पांजलि एवं कैंडल प्रज्वलित कर भाव सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन प्रभारी डॉ. अंकुर खरे, आर.एम.ओ. डॉ. अमित अग्रवाल जी सहित चरण पादुका स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी ट्रस्ट के द्वारा सम्मान किया श्री शंकर लाल सोनी जी एवं पंकज कुमार जैन,अंशुमान जी आदि के द्वारा सभी नर्सिंग ऑफिसर्स का।

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा मैट्रन श्रीमती सुनीता ध्रुवे जी को शॉल, श्रीफल, फूलमाला एवं बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समस्त नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ नर्सों के समर्पण, सेवा भावना तथा मरीजों के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन नीतेन्द्र सिंह परमार ‘भारत’ द्वारा किया गया।


नीतेन्द्र सिंह परमार भारत 

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया सम्मान....

जिला चिकित्सालय छतरपुर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ...