Friday, February 25, 2022

राजा ललितादित्य


राजा ललितादित्य का साम्राज्य मुग़लो से भी बड़ा था,
जिसे इतिहासकार भारत का सिकंदर के नाम से बुलाते हों !

राजा ललितादित्य से मुगलों और सिकंदर की तुलना न करें । तुलना करने वालों का ज्ञान वर्धन की आवश्यकता है ।
पिछले ढाई हजार वर्षों में धरती पर सबसे बड़े भूभाग पर राज्य हुआ करता था राजा ललितादित्य का । चीन का करीब आधा, रूस का दक्षिणी हिस्सा, ईरान तुर्की और मिस्र तक फैला हुआ था उनका साम्राज्य ।।

जिनका साम्राज्य असाम बांग्लादेश से लेकर पूरा तिब्बत , पूर्वी ईरान अफ़ग़ानिस्तान उत्तरी पाकिस्तान का हिस्सा , मध्य चीन , मध्य एशिया के उज़्बेकिस्तान , ताजीकिस्तान , दक्षिण कयरञ्ज़स्तान , दक्षिण पश्चिमी कजाखस्तान और तुर्केस्तान को भी जित लिया था ! जिनका साम्राज्य मध्य भारत तक फैला हुआ था !

जिस राजा ने मोहम्मद बिन कासिम के पंजाब और जम्मू कश्मीर को जितने के सपने को मिट्टी में मिलाया ,

जिसने उसे मार मार कर भागने पर मजबूर कर दिया उसे आज कोई नही जानता !
पुरे भारत के लिए ये लानत की बात है की जी वीर योद्धा ने अरबो को कश्मीर और पंजाब से मार्कर खदेड़ा , जिसके कारन इस्लामिक आक्रांता कश्मीर और पंजाब में 250 + वर्ष तक आने की दोबारा हिम्मत तक न कर सके उसे कोई नही जानता !

ये भारत का ऐसा सुरमा वीर योद्धा है जिसने उज़्बेकिस्तान को चार बार जीता , उज़्बेकिस्तान के सुल्तान ने चार बार बगावत की और राजा ललितादित्य ने चारो बार उसकी बगावत को कुचल डाला और सुल्तान को चारो बार भारी कर देना पड़ा ,

ये वही उज़्बेकिस्तान है जहाँ से मुग़ल और तैमूर मुस्लिम आक्रांता आये थे ! 
ऐसे वीर राजपूत को भारतीय इतिहास की किताबो में कोई जगह नही मिली ! डूब मरना चाहिए जिसने स्कूल और कॉलेज की किताबे लिखी है...

Wednesday, February 9, 2022

परिचय- अरविंद सोनी सार्थक जी

साहित्यकार परिचय- प्रथम

नाम- अरविंद सोनी सार्थक
आत्मज: श्री लक्ष्मीनारायण अयोध्या सोनी
मूलतः रामपुरा जिला मंदसौर- नीमच मध्यप्रदेश।

वर्तमान निवास एवम् कर्म क्षेत्र:
 रायगढ़ छत्तीसगढ़ 496001

पद:- प्रदेश अध्यक्ष विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
छतीसगढ़ इकाई

ब्लॉग: अरविंद की अभिव्यक्ति
वेब साइट:
www.arvindkiabhivyakti.blogspot.com

यू ट्यूब चैनल : 

https://youtu.be/DurEmhvr4mM

मोबाइल नंबर - 6366399931

नौकरी : विद्युत उत्पादन संस्थान, रायगढ़ छ ग
(इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष)
शिक्षा : बी टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), 
बी. ओ. ई. एवम् एम. बी. ए.

लेखन विषय:-
अध्यात्म दर्शन,देश वंदना ,देव वंदना , प्रकृति प्रेम वंदना और समसामयिक घटना।
विधा: हिन्दी गीत, छंद, मुक्तक, आलेख, लघुकथा, कहानी, संस्मरण आदि।

प्रकाशन:- मन के आखर स्थाई स्तम्भ इंदौर से प्रकाशित  हिन्दी समाचार पत्र दैनिक राघवकीर्ति में  प्रतिदिन प्रकाशन (विधा : मनहरण घनाक्षरी छंद)

प्रकाशित साझा संकलन: 
मेरी कलम
त्रिमासिक पत्रिका: 
एक कदम और

संग्रहकर्ता :- नीतेंद्र सिंह परमार 'भारत' 
मो. नंबर - 8109643725

Thursday, January 27, 2022

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन - एस. फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट

एस. फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट तथा
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्षा आ० सुशीला धस्माना "मुस्कान" जी (बरेली उ. प्र.) ने की तथा संचालन पं. सुमित शर्मा "पीयूष" जी अलंकरण प्रमुख  व संस्थापक एस. फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट (पटना बिहार) ने किया। साथ ही सह-संचालन नीतेंद्र परमार "भारत" मध्यप्रदेश  ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीयूष जी ने माँ शारदे की वंदना व गीतांजलि "सूर्यान्जलि" जी ने स्वागत गीत से किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व जननचेतना परिवार के वरिष्ठ, विशिष्ट व कनिष्क साहित्यकार बंधु उपस्थित रहे। विभिन्न राज्यों के सम्मानित रचनाकारों की उपस्थिति में S-Films एंड एंटरटेनमेंट चैनल का उदघाट्न भी उक्त सम्मेलन द्वारा किया गया। और इस नए आयाम के लिए सबने पं सुमित शर्मा 'पीयूष' जी को शुभकामनाएं भेंट की।
सभी रचनाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविताओं को प्रस्तुत किया। वीर सपूतों को याद करते हुए उनके अद्भुत पराक्रम का बखान किया। कार्यक्रम में अनेक प्रांतों से यथा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि से रचनाकार आदि उपस्थित रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश फुलारा प्रफुल्ल जी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। पीयूष जी ने पुलवामा घटना पर रचित अपनी रचना "सिसक रही डब्बों में भरकर आई बोटी-बोटी थी, चीख रहा था घर का चूल्हा, रोई घर की रोटी थी" से सबको भाव-विभोर कर दिया। संस्थापक आ० दिलीप कुमार पाठक "सरस" जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



                       साभार
नीतेंद्र परमार "भारत"
प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता
छतरपुर, मध्यप्रदेश।

Tuesday, January 11, 2022

साक्षात्कार - "मेरा काम,मेरी पहचान" डॉ० दक्षा जी

छतरपुर,मध्यप्रदेश- 
साक्षात्कार - "मेरा काम,मेरी पहचान"
संकीर्तन समोत्थान समिति के द्वारा विश्व हिंदी दिवस पर एक "मेरा काम,मेरी पहचान" कार्यक्रम में "साक्षात्कार" हुआ। डॉक्टर दक्षा निमावत जी का। डॉ० दक्षा जी का साक्षात्कार संकीर्तन समाधान समिति की मीडिया प्रभारी आ० दीप्ति शुक्ला दिल्ली जी ने लिया व कार्यक्रम का  संचालन नीतेंद्र सिंह परमार "भारत" जी (छतरपुर मध्यप्रदेश) ने किया। समिति के अध्यक्ष आ० के.एल. सोनी विनोद जी (महाराजपुर मध्यप्रदेश) उपस्थित रहे।जिन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया साक्षात्कार में विभिन्न पहलुओं पर डॉक्टर दक्षा जी से बातचीत की और समाज को किस प्रकार से एक साहित्यकार और संगीतकार अपना योगदान देकर के एक सही दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है।इन सभी विषयों पर चर्चा की गई आपकी साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ संगीत में अभिरुचि कैसे हुई? उन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया और आज के युवाओं को किस प्रकार से इससे जोड़ा जा सकता है आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। डॉ० दक्षा जी की वाणी में मधुरता,सरस स्वभाव और अद्भुत गायन आदि सभी उनमें योग्यताए निहित है।साक्षात्कार लेकर के समिति आपकी प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है और उनका आभार व्यक्त करती है।


संचालन
नीतेंद्र सिंह परमार "भारत"
छतरपुर,मध्यप्रदेश

Saturday, December 25, 2021

सब जेल लवकुशनगर में मनाया गया गाय माता का जन्मदिन।

लवकुशनगर, छतरपुर मध्यप्रदेश
दिनांक 25 दिसंबर 2021 को आजादी के 75 वे महोत्सव व पूर्व प्रधानमंत्री आ० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित आ० सूरज कुमार जी के आमंत्रण पर काव्यांजलि का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना नीतेंद्र परमार "भारत" जी के द्वारा की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आ० महाप्रसाद पाठक जी की रही।कार्यक्रम का सफल संचालक सूरज कुमार जी ने किया। आ० देवी सिंह जी व वरिष्ठ कीर्तनकार आ० मातादीन विश्वकर्मा जी का सानिध्या प्राप्त हुआ।जिसमें कवि आ० गोविंद सिंह परिहर जी "व्यंगकार",आ० मकशूद शाद जी "ग़ज़लकार" वरिष्ठ कवि आ० देवी सिंह जी लवकुशनगर, आ० सौरभ नारायण शुक्ला जी पहरा छतरपुर।कार्यक्रम में सभी ने अपनी रचनाओं के माध्यम सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित आ० सी.ई.ओ. साहब,आ० तहसीलदार साहब, आ०सी.एम.ओ. साहब व डॉ० चौहान सर लवकुशनगर मौजूद रहें
कार्यक्रम का आयोजन आ० जेलर साहब अनिल पाठक जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल सब जेल लवकुशनगर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। 
आ० जेलर साहब जी का सरस स्वभाव के धनी मैंने पहली बार देखा कि उन्होंने अपनी गाय माता का जन्मदिन मनाया और सभी को प्रसाद स्वरूप जलपान करवाया। मेरी सभी कवियों की ओर से पुनः बारंबार बधाई हो। 
धन्यवाद

नीतेंद्र परमार "भारत"
छतरपुर,मध्यप्रदेश

संकीर्तन समोत्थान समिति मध्य प्रदेश द्वारा काव्य गोष्ठी

छतरपुर,मध्यप्रदेश
आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को संकीर्तन समोत्थान समिति मध्य प्रदेश के द्वारा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर और सीडीएस बिपिन रावत जी और सभी साथियों को श्रद्धांजलि स्वरूप कवि गोष्ठी काव्यांजलि गूगल मीट के माध्यम से उन सभी वीर जवानों को समर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आ० प्रतिभा शर्मा जी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ और आ० रविशंकर बिलगैयां द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आ० देवी सिंह जी लवकुशनगर, छतरपुर,मुख्य अतिथि आ० प्रतिभा शर्मा जी बड़ोदरा,गुजरात,विशिष्ट अतिथि आ० पप्पू शर्मा जी लखनऊ उत्तर प्रदेश, अति विशिष्ट अतिथि आ० देवेंद्र तिवारी ( पप्पू भैया) जी छतरपुर,मध्यप्रदेश,तकनीकी सहयोगी आ० दीप्ति शुक्ला जी दिल्ली,कार्यक्रम संयोजक आ० के.एल. विनोदी जी महाराजपुर, छतरपुर कार्यक्रम संचालक आ० नीतेंद्र परमार "भारत" छतरपुर,मध्यप्रदेश व सह-सहसंचालक आ० प्रशांत द्विवेदी "मृदुल" उन्नव मध्यप्रदेश।
समिति सदस्य गण:- उत्तम आचार्य जी,श्री योगेन्द्र बुंदेला, श्री मदन मुरारी द्विवेदी, श्रीशिवानन्द सोनी सरस श्रीसीताराम साहू निर्मल श्री नीतेन्द्र चौबे श्री मनीष रावत आदि उपस्थित रहें। 
सभी रचनाकारों ने रचनाओं के माध्यम से आ० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के साथ सी डी एस व सभी वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी का आभार व्यक्त किया डॉ० निशिकांत पाठक "निराला" जी रांची, झारखंड।
*कार्यक्रम में भाग लेने वाले कवि वृंद:-*
१.नूतन दूबे
२.शिखा अरोरा
३.पूनम शर्मा स्नेहिल
४.मधु अरोरा
५. अनुराधा अनु जबलपुर
६.बृंदावन राय सरल सागर एमपी
७. श्री ईश्वर चन्द्र जायसवाल मनकापुर जिला गोड़ा 
८.रश्मि मिश्रा 'रश्मि' भोपाल 
९.डॉ. गोरधनसिंह सोढा 'जहरीला' बाड़मेर राजस्थान
१०. मनोहर सिंह पटेल कोंच जालौन 
११.डॉ श्रीमती दक्षा एच निमावत राजस्थान
१२. श्री मदन मुरारी द्विवेदी सुनवानीकला पन्ना
१३.राजेश तिवारी भृगुवंशी कुलपहाड़ महोबा
१४. बलराम यादव देवरा बिजावर
१५. रवि शंकर बिलगैया पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी
१६.प्रमोद कुमार"सत्यधृत" पिनगवां(हरियाणा)
१७.  रामकेश एम. यादव (मुंबई )
१८. श्री कौशल किशोर चतुर्वेदी टीकमगढ़
१९. श्री लक्ष्मी प्यारे पटेल बिकौरा
२०. शिवम् सुन्दरम् वाजपेयी
२१. श्रीमती आभा सिंह दिल्ली
२२. रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
२३.अंजली तिवारी मिश्रा जगदलपुर छत्तीसगढ़
२४.मंगल कुमार जैन उदयपुर राजस्थान
२५.सुश्री पाखी जैन
२६. श्री चन्द्र भान मिश्रा निडर बहराइच
२७. सुश्री हर्षिता शुक्ला लालगंज रायबरेली
२८. श्री गुड्डू परदेशी उरई
२९. श्री आनंद अरजरिया शिक्षक छतरपुर
३०. श्री दीपेश पाण्डेय अंबर प्रयागराज
३१. श्री गुलाब सिंह यादव भाऊ लखौरा टीकमगढ़
३२. श्री खुशी राम वाजपेयी लखनऊ
३३. श्रीमती लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली  छत्तीसगढ़
३४. श्रीमती सुमन कुशवाहा भोपाल
३५. श्री प्रभुपग धूल लक्ष्मी कान्त सोनी
३६. नगेन्द्र वाला बारेठ दिल्ली

             धन्यवाद

संचालक
नीतेंद्र सिंह परमार "भारत"
छतरपुर,मध्यप्रदेश



लिंक- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3036270399920064&id=100006114010258

काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...