नर्सिंग छात्र संगठन के प्रयाशो से हेल्थ एन्ड वैलनेस सेंटर के सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी के अंतर्गत आने वाली CHO community health officers की पोस्ट में हमारी माँगो और अन्य राज्यो के अनुसार GNM,POST BSC के साथ #male नर्स को शामिल किया जा चूका हैं सभी लोग apply कर सकते हैं सभी को बहुत बहुत शुभकामनाये 💐💐
आप सभी के लिए एक नये रूप में। साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक जानकारी। प्रदेश अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत " विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत छतरपुर ( मध्यप्रदेश )
Wednesday, October 30, 2019
भारत देश होने सुन्दर अपना- नीतेन्द्र भारत
कविता:-
भारत देश हो सुन्दर अपना
सूरज चाँद सितारे कहते।
आपस में बच्चे सब रहते।।
खेल खेल में सीखे गाना।
सुबह पाठशाला को जाना।।
मात पिता का आदर करते।
चोरी चुगली से नित डरते।।
अ से अनपढ़ ज्ञ से ज्ञानी।
बोले निश दिन मीठी वानी।।
माता ममता पाठ पढ़ाती।
लिखना पढ़ना नित्य सिखाती।।
भारत माँ के राजदुलारे।
हम सबकी आँखो के तारे।।
महके उपवन डाली डाली।
नित आये नूतन खुशहाली।।
सब बच्चो का एक ही सपना।
भारत देश हो सुन्दर अपना।।
*__ नीतेन्द्र भारत*
Monday, October 28, 2019
गीत सोम जी
गोवर्धन पूजा की सभी को हार्दिक बधाई🌹🍁🌷🌺🙏🙏🙏🙏🙏
* गीत *
*गिरि का मनोरथ,गिरिधर की कृपा*
(गोवर्धन की पूर्व कथा )
दोहे-
सेतु बनाया जा रहा, हरषें श्री रघुवीर।
शैल शिखर अन्यत्र से, लाते बानर वीर।।
पूर्ण हुआ है सेतु जब, किया गया ऐलान।
जित जो हो सो तुरत ही,वापस हो बलवान।।
यक पर्वत रोने लगा, सुनिये दयानिधान।
प्रभु सेवा से मैं रहूँ, वंचित क्यों भगवान।।
*----------*---------*
[ तर्ज- सपनों में आऊंगा ,अपना.... ]
टेo- वापस न जाऊँगा, दर्शन मैं पाऊँगा।
रघुवर की सेवा में,ये तन लगाऊँगा।।
हे राघव सरकार,
अब मेरा क्या होगा...
1-भाव प्रभु ने जान लिया,
उर-अंतर पहचान लिया।
बोले प्रभु हे गोवर्धन,
सेवक तुमको मान लिया।।
मगर अभी तुम जाओ,
तनिक नहीं पछताओ,
द्वापर में आऊँगा, वादा निभाऊँगा।
जनहित पर सेवा में,तुमको उठाऊँगा।।
ये है वचन हमार,
जो मिथ्या न होगा.....
2-जब द्वापर युग आया है,
प्रभु ने वचन निभाया है।
जनहित में श्री केशव ने,
गोवर्धन को उठाया है।।
पूर्ण मनोरथ कीन्हा,
निज सेवक को चीन्हा,
शैलेन्द्र गुण गायेंगे, मोदक मनायेंगे।
गिरिधर गोपाला को ,गा-गा रिझायेंगे।।
सबका पालनहार,
इक दिन मेरा होगा....
~शैलेन्द्र खरे"सोम"
Sunday, October 27, 2019
गोवर्धन पूजन बरेठी
*गोवर्धन पूजन/गौ पूजन*
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है।इस पर्व को सभी लोग मनाते है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि देती है। उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन देती है। और इनसे जो बछड़ा होता है वह खेतों में अनाज उगाता है।इसप्रकार गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। और इसके प्रतीक के रूप में गाय की।
सभी गांवों में आज भी पशुधन जो भी हो गाय,बैल,भैंस आदि के सींग में हल्दी,घी लगाकर तथा रोली से टीका किया जाता है। तथा मिट्टी के दिया में घी लगाकर उसकी पीठ पर गोल चिन्ह बनाते है।
गौ माता की अर्चना,पूजन बारम्बार।
भारत को मिलता सदा,गौ माता का प्यार।।
नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
छतरपुर मध्यप्रदेश
Thursday, October 24, 2019
नीलम सिंह कृष्णाष्टक
*कृष्णाष्टक*
(1)
चन्द्र सुआनन कानन कुण्डल कुन्तल राशि लुभाय रहे हैं।
जेवत जात गिरावत माखन आनन सों लिपटाय रहे हैं।
मन्द मनोहर हास युँ सोहत तीनहुँ लोक रिझाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
(2)
केसर भाल सुशोभित,मोहक कण्ठन माल सजाय रहे हैं।
मोह रही अधराधर की छवि मानहुँ कुंज रिझाय रहे हैं।
सोहत हैं मकराकृत कुण्डल,लोचन मीन लजाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।
(3)
मुरली कर शोभित रत्नजड़ी,हरि राधहिं आजु सताय रहे हैं।
पैंजनिया छनकी प्रभु के पग,मानहुँ नाद गुँजाय रहे हैं।
ज्योतित आभ छवी मनमोहक मातु हिया हरषाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
(4)
फोरि दयी मटकी दधि की बृजबालन नाथ खिझाय रहे हैं।
बाल गुपाल चले सब भागत छाँव कदम्ब जुड़ाय रहे हैं।
सृष्टि विमोहित रूप विलोकत बैठ हरी मुसकाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
(5)
कन्दुक जाय गिरी जमुना जल दम्भ प्रभंजक जाय रहे हैं।
रोवत-रोवत ग्राम जु वासिन देवन साथ मनाय रहे हैं।
शाप विमुक्त करे जब माधव कालिय मस्तक नाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
(6)
इन्द्र सकोप डटे ,घन बरसे,सों गिरिराज उठाय रहे हैं।
विस्मित देखि रहे सुर भूप अचंभित हो सकुचाय रहे हैं।
स्वर्ग तजे सब देव विलोकत भक्ति सुधा बरसाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
(7)
चीर उठाय चढ़े तरु ऊपर ,गोपिन ज्ञान सिखाय रहे हैं।
प्रेम वशी निधि के वन मोहन अद्भुत रास रचाय रहे हैं।
गोपिन के हिय प्राण,दुलार सखा नित पाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
(8)
आनन खोल दिखावत मातहिं काल गति समुझाय रहे हैं।
शीश झुकावत शम्भु,दिवाकर,योगिन ध्यान लगाय रहे हैं।
वेद-पुराण स्वरूप बखानत महिमा गाय अघाय रहे हैं।
बालक रूप धरे जगपालक नन्द जु आँगन धाय रहे हैं।।
*नीलम सिंह*
Wednesday, October 23, 2019
गीत:- जयकांत पाठक जी
*गीत*
लाज बचाये रखना यारो,वीरो के बलिदान की।
विश्व मे देखो अलग छवि है,अपने हिंदुस्तान की।।
आज तिरंगा जलता देखो,प्रांतवाद की आंधी में।
भारत आज शिखरतम होता,गलती कर दी गांधी ने।
गरिमा बिल्कुल शून्य करा दी,इसके तो परिधान की।।
विश्व मे देखो अलग छवि है,अपने हिंदुस्तान की।।1।।
सिसक सिसककर रोया होगा,घुटता होगा जीने में।
चैन न उसको आया होगा,अश्रुधारा पीने में।।
झुककर और लिपटकर इज्जत,रखी नारी सम्मान की।।
विश्व मे देखो अलग छवि है,अपने हिंदुस्तान की।।2।।
हरा रंग सम्रद्धि वाला,श्वेत बना है शांति का।
लाल रंग है मतवाला और,प्रतीक बना है कांति का।।
फहर फहर कर नीलामी,करवा दी पाकिस्तान की।।
विश्व मे देखो अलग छवि है,अपने हिंदुस्तान की।।3।।
लाल,श्वेत रंग हरे के पीछे,कइयों ने दी कुर्बानी।
शेखर,बापू,बोस,भगत से,धरती महकी वरदानी।।
त्याग,समर्पण से इच्छा तो,होती है बलिदान की।।
विश्व मे देखो अलग छबि है,अपने हिंदुस्तान की।।4।।
जिन लोगो ने घर को त्यागा,उनका ही इतिहास बना।
उनके ही तो देशप्रेम से,ध्वज मेरा आकाश बना।
कोई महिमा नहीं है उनकी,साहस के गुणगान की।।
विश्व मे देखो अलग छवि है,अपने हिंदुस्तान की।।5।।
*_जयकांत पाठक*
Sunday, October 20, 2019
Saturday, October 19, 2019
कवि:- संजय उमंग
कवि:- संजय उमंग जी
लिंक ऑपिन:- https://youtu.be/VcEPwPKMXwA
_*रचना क्रमांक:- 28_*
*_विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत_*
*विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत* के तत्वावधान में आप सभी के लिए लेकर आये है। एक *सुनहरा अवसर* जो आपको साहित्य के क्षेत्र में एक नयी पहचान देगा।
BHARAT & BHARAT चैनल पर हम आपके द्वारा रचित सभी विधाओ को जैसे:- गीत,ग़ज़ल, मुक्तक,छंद,कविताऐ और कहानियों को प्रसारित करेंगे। आप अपनी रचनाओं का आनंद ले सकते है। अपने You Tube चैनल BHARAT & BHARAT पर।
BHARAT & BHARAT चैनल को *सब्सक्राइब* करना न भूलें।
नोट:-
● संक्षेप परिचय।
● एक फोटो।
● रचना:- ऑडियो/विडियो।
धन्यवाद
निवेदक/एडिटर:-
नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
प्रदेश अध्यक्ष
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
छतरपुर मध्यप्रदेश इकाई
व्हाट्स ऐप नं.8109643725
Email:- neetendrasinghparmar15@gmail.com
क्षत्रिय दशहरा मिलन खजुराहो छतरपुर
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
दशहरा मिलन समारोह 2019 का आज दिनांक 19/10/2019 को क्षत्रिय उत्थान संघ प्रखंड राजनगर द्वारा सफल आयोजन टूरिस्ट विलेज खजुराहो में किया गया ।
दशहरा मिलन समारोह में क्षत्रिय समाज के शीर्ष नेतृत्व ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सबसे वरिष्ठ अतिथि आदरणीय जुझार सिंह कक्का जू रहे ,जो कि लगभग हर वर्ष कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
इनके अलावा आदरणीय भंवर राजा साहब,आदरणीय मुन्ना राजा साहब, आदरणीय अशोक प्रताप सिंह,आदरणीय बिन्नी राजा साहब, आदरणीय वान्वेश प्रताप सिंह जी, निरवाना फाउण्डेशन के संस्थापक आदरणीय संजय सिंह जी,क्षत्रिय समाज की महिला नेत्री एवं छतरपुर नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना सिंह जी, पन्ना से क्षत्रिय समाज की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष श्रीमती कल्पना सिंह जी,आदरणीय नारायण सिंह भायल जी ने उपस्थित होकर अपने संक्षिप्त उद्गार व्यक्त किये ।
सभी स्वजनों द्वारा अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास करते रहने, एवं शिक्षा के क्षेत्र में समाज में जागृति लाने जैसे मुद्दों पर विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम का सफल संचालन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राजू चौहान खजुराहो द्वारा किया गया ।
मुझे भी कार्यक्रम के मध्य कविता पाठ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
जिला स्तरीय संगठन बुन्देल केशरी महाराजा छत्रसाल क्षत्रिय महासभा द्वारा 20/10/2019 को विराज गार्डन छतरपुर में दोपहर 12 बजे से जिला स्तर के दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के समस्त स्वजनों से आग्रह है कि समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें ।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
बरेठी,छतरपुर मध्यप्रदेश
Friday, October 18, 2019
पॉलीथीन मुक्त भारत 2019 भारत
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2019 को पॉलिथीन तथा प्लास्टिक के विरोध में एस.व्ह.एन. ग्रुप ऑफ नर्सिंग छतरपुर द्वारा रैली आयोजित की गई। जिसमें डायरेक्टर अभय सिंह भदौरिया सर तथा प्राचार्य डॉ. विष्णु प्रजापति जी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। महेन्द्र तिवारी सर तथा नर्सिंग स्टाफ नितिन मीणा,रमाकांत शर्मा,नीतेन्द्र सिंह परमार,भीम,प्रमोद,देवेंद्र तथा फीमेल स्टाफ के साथ साथ सभी नर्सिंग छात्र/छात्रों ने सभी को जागरुक किया। अपनी कलम से लिखे नारे लगाते हुए "हम सबका हो एक ही सपना,प्लास्टिक मुक्त हो भारत अपना"...रैली पन्ना नाका से होते हुए,महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी में रजिस्टार महोदय से मिलते हुये से आगे बढ़े।और फिर चौक बाजार से होते हुये वापिस नर्सिंग कॉलेज पहुंचे।
नीतेन्द्र सिंह परमार भारत
करवा चौथ 17/10/2019
2.आ० प्रवेश खरे जी
3.आ० कौशल किशोर आस जी
4.आ० कृष्ण कुमार कश्यप जी
5.आ० विरेंद्र दसौध वीर जी
6.आ० सुमित शर्मा पियूष जी
7.आ० शैलेंद्र खरे सोम जी
8.आ० डॉ० आदेश कुमार पंकज जी
9.आ० हरीश बिष्ट जी
10.आ० ओम प्रकाश प्रफुल्ल जी
11.आ० कुमार जितेन्द्र जी
12.आ० डॉ०राहुल साहिल जी
13.आ० सुशीला धस्माना मुस्कान जी
14. आ० ममता सिंह जी
15. आ० बैद्यनाथ झा जी
काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...


















































