विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिपीठ, छतरपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा संस्था के विस्तार के अंतर्गत नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राघवेंद्र उदैनिया 'स्नेही' ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संतोष सौनकिया तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिव भूषण सिंह गौतम 'भूषण' एवं विनीता गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन प्रमोद सारस्वत ने किया।
काव्य गोष्ठी में अंशुमान खरे, सीताराम निर्मल, अजय मोहन तिवारी, हरिशंकर जोशी, डॉ. बी.एस. रिछारिया, अभिषेक अरजरिया, जीतेन्द्र 'जीत', जयकांत पाठक, इंदु प्रभा खरे, शिवा सक्सेना एवं अदिति अग्रवाल सहित अनेक कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का प्रभावशाली काव्य-पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश रावत, दिनेश, रविंद्र, लकी, कुनाल एवं दीपक सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
अंत में सभी अतिथियों के उद्बोधन एवं काव्य-पाठ के उपरांत संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत' ने सभी अतिथियों, कवियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आभार
प्रदेश अध्यक्ष
नीतेन्द्र सिंह परमार भारत
विश्व जन चेतना ट्रस्ट भारत
छतरपुर, मध्यप्रदेश
No comments:
Post a Comment