Tuesday, June 3, 2025

रेडियो प्रेमचंद पर काव्य सम्मेलन का प्रसारण

मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित *रेडियों प्रेमचंद एप* जिसके स्रोता देश ही नही विदेशों तक है। उसी रेडियो पर *विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत* द्वारा आयोजित व राष्ट्रीय संचालक हम सबके प्रिय अनुज नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत' के अनुपम संचालन में संयोजित कवि सम्मेलन का प्रसारण प्रत्येक मंगलवार रात 9 बजे से होगा। जिसे सुनने के लिये नीचे दिये गए लिंक को इंस्टाल करें। आप भी इंस्टाल करे और अपने मित्रों को भी करवाएँ।

लिंक: 
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.premchand.radio

आज जिन कवियों को आप सुनेंगे उनके नाम है-

1.आ. कमलेश विष्णु सिंह जिज्ञासु जी
चंदौली,उत्तर प्रदेश 
2.आ. विजय सिंह विजय जी
चिरमिरी, छत्तीसगढ़ 
3.डॉ. आलोक कुमार यादव जी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

दिनांक - 03/06/2025

इसका पुनः प्रसारण *शुक्रवार रात 9 बजे* भी सुना जा सकता है।
 अपनी प्रस्तुति के लिये संचालक से सम्पर्क करे।

प्रसारण हो जाने के बाद आप कार्यक्रम को यूट्यूब पर सुन सकते है। कृपया यहां पर क्लिक करें।

https://youtube.com/@bharatbharat-bn6hp?si=Efcl6CSW8fsHENlh

धन्यवाद।

संचालक:
नीतेंद्र सिंह परमार भारत 
संपर्क सूत्र - 8109643725

निवेदक:
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत

Tuesday, April 22, 2025

प्रेमचंद रेडियो पर काव्यपाठ



मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित रेडियों प्रेमचंद एप जिसके स्रोता देश ही नही विदेशों तक है। उसी रेडियो पर विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत द्वारा आयोजित व राष्ट्रीय संचालक हम सबके प्रिय अनुज नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत' के अनुपम संचालन में संयोजित कवि सम्मेलन का प्रसारण प्रत्येक मंगलवार रात 9 बजे से होगा।  जिसे सुनने के लिये नीचे दिये गए लिंक को इंस्टाल करें। आप भी इंस्टाल करे और अपने मित्रों को भी करवाएँ।

लिंक: 
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.premchand.radio


दिनांक - 22/04/2025
समय- सायंकाल 9 बजे...
आज जिन कवियों को आप सुनेंगे उनके नाम है-

डॉ. किरण जैन जी अंबाला हरियाणा 
डॉ. संतोष कुमार सिंह सजल जी  भदोही उत्तर प्रदेश 
आ. विजय मिश्र दानिश जी जयपुर राजस्थान 


इसका पुनः प्रसारण शुक्रवार रात 9 बजे भी सुना जा सकता है।
 अपनी प्रस्तुति के लिये संचालक से सम्पर्क करे।

धन्यवाद।

संचालक:
नीतेंद्र सिंह परमार भारत 
संपर्क सूत्र - 8109643725

निवेदक:
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत

Monday, March 31, 2025

एकल 32 वीं तथा कुण्डलिया छन्द की 7वीं पुस्तक- "नित्य कुण्डलिया लिखता" का लोकार्पण

मेरी एकल 32 वीं तथा कुण्डलिया छन्द की 7वीं पुस्तक- "नित्य कुण्डलिया लिखता"  का लोकार्पण

चर्चित साहित्यिक संस्था  "तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद"(निबन्धित)द्वारा "राष्ट्रीय विक्रम संवत,२०८२" के शुभ अवसर पर कल ३० मार्च,२०२५ (रविवार) को चर्चित साहित्यकार डाॅ0 रामयतन  यादव (पटना) की अध्यक्षता में एक "अखिल भारतीय साहित्यिक समारोह" का "कलाभवन,पूर्णियाँ" में भव्य आयोजन हुआ;जिसमें मेरी एकल 32 में से एक तथा कुण्डलिया की 7वीं काव्य-पुस्तक का भव्य लोकार्पण भी हुआ। 
इस सारस्वत-समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मैं (बाबा बैद्यनाथ झा),विशिष्ट अतिथि राजकुमार (भागलपुर) तथा डाॅ0 सियाराम मयंक(मधेपुरा),उद्घाटन कर्ता अशोक आलोक (जिला शिक्षा पदाधिकारी,औरंगाबाद सह सम्पादक/साहित्यकार) थे।
इस समारोह में कवि महेश विद्रोही(पूर्णियाँ) को "काव्य-गौरव-सम्मान" से अलंकृत किया गया।
विचार-सत्र एवं कवि-सम्मेलन में परिषद के अध्यक्ष गंगेश पाठक, नीतू सिंह,दिलीप समदर्शी,अररिया, सियाराम मयंक,मधेपुरा,सिद्धेश्वर जी,पटना, गीतकार राजकुमार,भागलपुर, अंजनी कुमार सुमन, मुंगेर, उत्तिमा केशरी,उत्तम केशरी,बद्रीनारायण मंडल, मोहीचंद केशरी,अनिल जी,पण्डित चंद्रशेखर झा,बाबा बैद्यनाथ,कैलाश बिहारी चौधरी, विजय नंदन प्रसाद,सुनील समदर्शी,महेश विद्रोही आदि ने गीत, गीतिका,गजलों से सभी को प्रभावित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ0 अंजनी कुमार सुमन ने किया।


Sunday, March 23, 2025

बलिदान दिवस पर आयोजित हुई काव्य गोष्ठी - विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई



दिनांक 23 मार्च 2025 को विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा शहीद- ए-आजम भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर मधुकर राष्ट्रोंत्कर्ष समिति, सागर रोड छतरपुर के मधुकर भवन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ, विशिष्ट रचनाकारों के साथ आस पास के नवोदित रचनाकारों की सहभागिता रही कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री शिवभूषण सिंह गौतम भूषण जी, मुख्य अतिथि श्री संतोष सौनकिया नवरस जी,विशिष्ट अतिथि डॉ. राघवेंद्र उदैनिया स्नेही जी व श्री रमेश चंद्र चौरसिया प्रशांत जी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों को आयोजक नीतेंद्र सिंह परमार भारत ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कवि गोष्ठी का सफल संचालन श्री प्रमोद सारस्वत जी ने किया।
           मां सरस्वती जी की वंदना श्री सीता राम साहू निर्मल जी ने की। कवि गोष्ठी में शामिल साहित्यकारों में श्री के. डी. त्रिपाठी, श्री राम कृपाल शुक्ला शीतल,श्री शिवसहाय सिंह  राजपूत,श्री लखन लाल शर्मा,श्री अजय मोहन तिवारी,श्री जीतेंद्र यादव जीत,श्री सुरेश लोधी,श्री रवि शंकर पाठक,श्री सौरभ नारायण शुक्ला,श्री नरेंद्र अनुरागी,श्री शिवेंद्र परमार आदि सभी ने उत्कृष्ट काव्यपाठ किया। 
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित प्रदेश अध्यक्ष नीतेंद्र सिंह परमार भारत ने काव्य पाठ किया। सभी कवियों को जनचेतना राष्ट्रनुरागी सम्मान देकर सम्मानित किया गया। तथा सभी साहित्यकारों एवं विशेष सहयोगी सौरभ खरे, धीरज प्रजापति,दिनेश प्रजापति एवं कुनाल कुशवाहा आदि सभी का आभार व्यक्त किया।


प्रदेश अध्यक्ष 
नीतेंद्र सिंह परमार भारत
मध्यप्रदेश ईकाई

Sunday, December 1, 2024

प्रयागराज संगम की पावन नगरी में साहित्यिक क्षेत्र में सुप्रसिद्ध संगठन "विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत" का छठवाॅं वार्षिकोत्सव मनाया गया।






दिनांक 30/11/2024 को प्रयागराज संगम की पावन नगरी में साहित्यिक क्षेत्र में सुप्रसिद्ध संगठन "विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत" का छठवाॅं वार्षिकोत्सव मनाया गया।

साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संगठन विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत का प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी छठवाॅं वार्षिकोत्सव/ सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन का कार्यक्रम लोकमान्य तिलक लोक सेवा ट्रस्ट, अलोपी बाग, प्रयागराज में भव्य तरीके से आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर महापौर श्री गणेश केसरवानी जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। और उन्होंने प्रयागराज के पदाधिकारीयों को सम्मानित किया।

वेद पाठी अंतरिक्ष पांडेय द्वारा गणेश पूजन मां सरस्वती एवं लक्ष्मी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ एवं मंच पर सरस्वती पूजन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा बिहार इकाई के अध्यक्ष पं• सुमित शर्मा 'पीयूष' द्वारा जन चेतना एंथम से कार्यक्रम की क्रमबद्धता गीतमय हो गयी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ• शरद श्रीवास्तव 'शरद', जिला प्रयागराज सचिव संध्या कनौजिया और मध्य प्रदेश ईकाई अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत'  द्वारा कार्यक्रम का अविस्मरणीय एवं बेहतरीन संचालन किया गया।
साथ ही कृतियों का विमोचन हुआ जिसमें छंद ज्ञान भाग - 1 संपादक-दिलीप कुमार पाठक ' सरस', खण्ड खण्ड बुंदेलखंड खण्ड - कु. शिवभूषण सिंह गौतम ' भूषण' छतरपुर (म.प्र.), तुम्हारे बिना - संतोष कुमार सौनकिया ' नवरस' जालौन (उ. प्र.), गीत रसाल - डॉ. महेंद्र अलंकार बनारस (उ.प्र.), दोहे सारे गांव - डॉ. के. एल. पटेल छतरपुर (म.प्र.) आदि।
संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार प्रीत जी ने बताया कि विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी कार्यरत है जिसके तहत कार्यक्रम में बहुत से कलाकारों को माननीय महापौर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा "भारत गौरव सम्मान" से विभूषित किया गया।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति अच्छे कार्य कर रहे लोगों को ' मधु स्मृति सम्मान' ' श्री बुद्धिराम बडोला जी स्मृति सम्मान' डॉ• अवनीश गुप्ता स्मृति सम्मान 2024 दिया गया। सम्मान समारोह की श्रृंखला में इस वर्ष शिक्षकों एवं पत्रकारों को भी सम्मानित करने का क्रम बना, जिसमें समाचार पत्रों के प्रतिष्ठित पत्रकारों को मार्तण्डेय सम्मान - 2024 से सम्मानित किया गया। कुछ चयनित शिक्षकों को  संस्थापक दिलीप कुमार पाठक, अध्यक्ष सन्तोष कुमार प्रीत जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ• शरद श्रीवास्तव "शरद" जी,ओमप्रकाश फुलारा 'प्रफुल्ल' एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा गुरु द्रोण सम्मान - 2024 से सम्मानित किया गया।

जिला संयोजक साकिब सिद्दीकी 'बादल' ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रिटायर्ड आर्मी सूबेदार मेजर श्री राजेश पांडेय जी, श्री प्रेम चन्द्र पाण्डेय जी, डॉ• सुरेश कुमार मिश्रा जी, छत्तीसगढ़ से आए धनराज साहू जी व अरुणा साहू जी, सुशीला धस्माना मुस्कान जी बरेली, बनारस से कंचन सिंह परिहार जी, डॉ• प्रवीन कुमार शुक्ल, डॉ• शरद श्रीवास्तव जी, बहुत से अन्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बनारस एवं पास के जिले भदोही से अमर शहीद झूरी सिंह के परपोते डॉ• रामेश्वर सिंह एवं भदोही की श्रीमती प्रतिमा शर्मा "प्रतिमा पुष्प" जी एवं डॉ• सन्तोष कुमार सिंह 'सजल' जी को भी सम्मानित किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष सन्तोष कुमार प्रीत जी, संरक्षक कौशल कुमार पाण्डेय 'आस' जी, संस्थापक दिलीप कुमार पाठक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ• राहुल शुक्ल साहिल जी द्वारा कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र व पद ग्रहण शपथपत्र प्रदान किया गया।

अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन के तहत देश के कई प्रान्तों से आए हुए कवियों द्वारा काव्य पाठ भी किया गया । 60 से अधिक कवियों के काव्य पाठ हुए जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश से आए हुए श्री ब्रजमोहन साथी, पंडित सूरज,निशा, नरेंद्र आदि।उत्तर प्रदेश से श्री महेंद्र अलंकार,कुमार महेंद्र, दीपक अस्थाना, आनन्द मासूम जी इन सबने अपनी कविताओं  के माध्यम से काव्य सम्मेलन को मनोरंजक बना दिया । 

प्रयागराज इकाई के डॉ• राहुल शुक्ल 'साहिल', साकिब सिद्दीकी 'बादल' संध्या कनौजिया 'श्रीजी', अनु विश्वकर्मा, पूनम तिवारी, कांति प्रभा शुक्ला, सरजीत गौतम, दीप किशन कनौजिया,रवि विश्वकर्मा,राजेंद्र प्रसाद पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

नीतेंद्र सिंह परमार भारत 
प्रदेश अध्यक्ष 
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत 
मध्यप्रदेश ईकाई

रेडियो प्रेमचंद पर काव्य सम्मेलन का प्रसारण

मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित *रेडियों प्रेमचंद एप* जिसके स्रोता देश ही नही विदेशों तक है। उसी ...