Wednesday, October 31, 2018

चुनाव अभियान






_नेता जी_


आये हैं चुनाव पास,नेता जी लगाये आस।
अपनी बुझानी प्यास,सोचते विचारते।।
दिल में लगी है चोट,मांगते सभी से वोट।
हाथों में थमाये नोट,बात ये उचारते।।
पिछला चुनाव जीत,पाये नही मीत से तो।
करूँगा विकास सदा,मुख से पुकारते।।
सभी से विनय कर जोड़ के खड़ा हूँ हाथ।
नेता जी की जीत हार,भारत निहारते।।

-  नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
   छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
   सम्पर्क सूत्र :- 8109643725

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया सम्मान....

जिला चिकित्सालय छतरपुर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ...