Monday, November 12, 2018

मंदाक्रान्ता छंद

◆ मंदाक्रान्ता छंद ◆

विधान~
[{मगण भगण नगण तगण तगण+गुरु गुरु}
( 222  211  111  221  221 22)
17 वर्ण, यति 4, 6,7 वर्णों पर,4 चरण
दो-दो चरण समतुकांत]

वाणी ही  है, सरस  सबसे,तौलके  आप  बोलो।
सो वाणी से,अमिय मनमें,आप भी नित्य घोलो।।
जो  होते  हैं, सरल  हिरदे , मोहनी  होय  बोली।
हो जाती है ,अमर जग में,"सोम" वाचा अमोली।।

                                     ~शैलेन्द्र खरे"सोम"

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...