Friday, July 19, 2019

सवैया विधान

सवैया: इसमें चरण होते हैं। प्रत्येक चरण में तुकांत होता है और गणों की व्यवस्था समान रहती है। गणों की व्यवस्था के आधार पर सवैये के कई भेद होते हैं। जैसे:

वागीश्वरी सवैया – सात यगण, एक लघु और एक गुरु ।

यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता ल गा ।

भुजंग सवैया – आठ यगण ।

यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता यमाता ।

मंदार माला सवैया – सात तगण और एक गुरु ।

ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज गा ।

सर्वगामी सवैया – सात तगण और दो गुरु ।

ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज गा गा ।

आभार सवैया – आठ तगण ।

ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ताराज ।

गंगोदक सवैया – आठ रगण ।

राजभा राजभा राजभा राजभा राजभा राजभा राजभा राजभा ।

सुमुखी सवैया – सात जगण, एक लघु और एक गुरु।

जभान जभान जभान जभान जभान जभान जभान लगा ।

बाम सवैया – सात जगण और एक यगण ।

जभान जभान जभान जभान जभान जभान जभान यमाता ।

मुक्ताहरा सवैया – आठ जगण ।

जभान जभान जभान जभान जभान जभान जभान जभान ।

मोद सवैया – पाँच भगण, एक मगण, एक सगण और एक गुरु ।

भानस भानस भानस भानस भानस मातारा सलगा गा ।

मदिरा सवैया – सात भगण और एक गुरु। ऊपर बताई गयी गण-संरचना के अनुसार,

भानस भानस भानस भानस भानस भानस भानस गा ।

किरीट सवैया – आठ भगण ।

भानस भानस भानस भानस भानस भानस भानस भानस ।

मत्तगयंद सवैया – सात भगण और दो गुरु ।

भानस भानस भानस भानस भानस भानस भानस गा गा ।

दुर्मिल सवैया – आठ सगण।

सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा ।

सुंदरी सवैया – आठ सगण और एक गुरु ।

सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा गा ।

सुखी सवैया – आठ सगण और दो लघु ।

सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा सलगा ल ल ।

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...