Thursday, May 3, 2018

प्रीत के गीत







प्रीत के गीतो से बढ़कर और कोई धन नही हैं।
अपनो से जो दूर भागू ऐसा मेरा मन नही हैं।।

नजरो से नजरे मिलता वो नजर ईमान की थी।
रुत जो आई सब लुटाया बात ये सम्मान की थी।।
तानो को सुनकर जो रूठु ऐसा मेरा तन नही हैं।।
अपनो से जो दूर भागू ऐसा मेरा मन नही हैं।1।

उसका मिलना भी क्या मिलना आज मिलके रो रहा हूँ।
जो कभी  रहती जिगर में पास पाकर खो रहा हूँ।।
पहनी थी जो हाथ चूड़ी उसकी भी खन खन नही हैं।
अपनो से जो दूर भागू ऐसा मेरा मन नही हैं।2।



प्रेम का बनकर पुजारी मंदिरो को खोजता हूँ।
ईश को हृदय बसाकर देवता को पूजता हूँ।।
पायलो में बांधे घुँघरू घुँघरू की छन छन नही हैं।
अपनो से जो दूर भागू ऐसा मेरा मन नही हैं।3।


- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
   छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
   सम्पर्क:- 8109643725

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...