Thursday, August 9, 2018

आ0:- कमल कान्त तिवारी






सभी मित्रों को एक बार पुन: कवि,संयोजक एवम समीक्षक प्रो० आनन्द मिश्र अधीर का नमस्कार स्वीकार हो //
         मित्रो आओ आज फिर मिलें एक सुकवि से और जाने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जिन्हें हम जानते हैं कवि "कमल कान्त तिवारी" के नाम से //
 नाम - कमल कान्त तिवारी
जन्म स्थान- कटरा- सआदतगंज ,जनपद बदायूं (उ०प्र०)
जन्म तिथि- १०-७-१९७७
कार्य - प्रताप हास्पीटल बरेली ( मैनेजमेन्ट डिपार्ट)
           
              मित्रो जनपद बदायूं की सीमा  पर पावन गंगा नदी के तीर विश्व प्रसिद्ध एक गॉव है जिसे हम कटरा सआदतगंज के नाम से जानते हैं /
                 मित्रों गंगा की कटरी में बसे इस गॉव में कुछ समय पहले तक जहॉ दूर -दूर तक कोई आवागमन का  समुचित साधन नहीं था  और न ही शिक्षा का कोई साधन, बहॉ पर साहित्य का एक लाड़ला लाल पैदा हुआ कवि कमल कान्त तिवारी /
            प्रारम्भिक शिक्षा गॉव में पाप्त करने के बाद वे चन्दौसी के एस एम कालेज चले गये और शेष शिक्षा बहॉ प्रात की /
               तिवारी जी का साहित्यिक जीवन सन २००७ से प्रारम्भ हुआ /
     सन २००८ में उन्होंने कटरा सआदतगंज में एक साहित्यिक संस्था बनाकर पहला कवि सम्मेलन किया और अपने साहित्यिक जीवन का आरम्भ किया /
   उनके साहित्यिक जीवन से प्रभावित होकर कटरा सआदतगंज के निवासियों ने उनकी पत्नी श्रीमती बबली शर्मा को सन २००८ में गॉव के प्रधान पद पर आसीन किया /
     तिवारी जी मूलत: ओज के कवि हैं परन्तु उनके ओज में श्रंगार का पुट श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर देता है  /
   कमल कान्त तिवारी देश के अनेकों अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनबा चुके हैं /
     उनकी खड़ी बोली में लिखी हुईं ओजपूर्ण कवितायें साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं / उनकी भाषा सरल ,सरस व हृदयस्पर्शी है /
     तिवारी जी यूं ही साहित्य में निरन्तर नित नये आयाम गढ़ते रहें ऐसी मेरी अभ्रम  आशा है/
  मैं उन्हें हृदय की असीम गहराइयों से साधुवाद देता हूं तथा उनके सुखद साहित्यिक जीवन की मॉ वीणापाणि से कामना करता हूं //

                प्रस्तुति
      प्रो० आनन्द मिश्र अधीर

( चित्र - कमल कान्त तिवारी)

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...