Sunday, April 21, 2019

मुक्तक नीतेन्द्र भारत

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

_ मुक्तक_

*पीर*

*पीर* दिल की तो मिटती नहीं दोस्तो।
उम्र मेरी भी घटती नहीं दोस्तो।।
राज दिल में बहुत से समेटे हुये।
मेरी मुझसे ही पटती नहीं दोस्तो।।1।।

दर्द दिल में समेटे चले जायेंगे।
याद रह रहके उनको सदा आयेंगे।।
वक्त की बात को कोई समझे नहीं।
बेवफा की कहानी न दोहराएंगे।।2।।

पीर पर्वत से भारी मुझे लग रही।
मेरे दिल में बसी वो मुझे ठग रही।।
दूर कैसे करें कुछ बताओ मुझे।
मैं यहाँ जग रहा वो वहाँ जग रही।।3।।

--- नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
    छतरपुर   [ मध्यप्रदेश  ]

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया सम्मान....

जिला चिकित्सालय छतरपुर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ...