Sunday, April 21, 2019

गीत :- आदमी न रहा आदमी के लिए

*गीत*
*आदमी न रहा आदमी के लिये*

कोई पी के जिये,कोई जी के जिये।
आदमी न रहा आदमी के लिये।।

मैं भटकता रहा,लोग चलते रहे।
आँधी तूफा में हरदम ही जलते रहे।।
सत्य सब जानते,बैठे मुँह को सिये।।
आदमी न रहा आदमी के लिये।।1।।

आज मौसम भी पल में बदलता दिखा।
वक्त  वे वक्त मैंने तो सबकुछ लिखा।।
है अंधेरा बहुत अब जलाओ दिये।।
आदमी न रहा आदमी के लिये।।2।।

भोर से शाम तक वो तो मिलते नहीं।
पुष्प भी बाग में अब तो खिलते नहीं।।
मन मचलता मेरा और मचलता हिये।
आदमी न रहा आदमी के लिये।।3।।

राह भी सत्य की अब दिखा दीजिए।
कर्म अच्छा करूं अब सिखा दीजिए।।
कर्म भारत में *भारत* ने अच्छे किये।।
आदमी न रहा आदमी के लिये।।4।।

--- नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
     छतरपुर  [ मध्यप्रदेश  ]

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया सम्मान....

जिला चिकित्सालय छतरपुर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ...