Sunday, August 4, 2019

ममता गोस्वामी जी ख्याल छंद

*ख्याल छंद*

((((((गेयता प्रधान छंद))))

हे गौरी नाथ, देते हैं साथ, रहे सिर पै हाथ,
प्रभु त्रिपुरारी  ।

देवौं के देव, प्रिय महादेव,करते सदैव,
सब सुख कारी।

महिमा अखंड, प्रभुता प्रचंड,गल माल मुंड
शोभा न्यारी  ।

भूतेश्वराय,धूमेश्वराय,रामेश्वराय
प्रभु भय हारी  ।

करो तम का अंत,ये मन हो संत,भोले अनंत
हो भंडारी  ।

ममता की खान, वाणी सुजान, रखते है ध्यान
प्रभु विष धारी  ।

     - ममता गोस्वामी "वाणी"

No comments:

Post a Comment

काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...