Thursday, September 12, 2019

आ० आलोक कुमार मुकुंद जी दोहा ग़ज़ल

💐 *पहली दोहा गजल* 💐

बैरी की औकात क्या, बदल रहा है देश।
पीड़ा की सौगात क्या, बदल रहा है देश।।
🌾

देश प्रेम में जो रहा, सरहद खड़ा जवान,
उसके रिश्ते नात क्या, बदल रहा है देश।
🌾

नतमस्तक हैं जो हुए, लहू पड़ा है शांत,
देना उनको मात क्या, बदल रहा है देश।
🌾

बसे मीरजाफर बहुत, भेदी है जयचन्द,
गद्दारों की जात क्या, बदल रहा है देश।
🌾

लातों के आदी हुए, अब समझाना छोड़,
करना उनसे बात क्या, बदल रहा है देश।
🌾

गद्दारी  की   खोल   के, बैठे  यहाँ दुकान,
गिनना उनके घात क्या, बदल रहा है देश।
🌾

नजर साध कर तुम चलो, पाना है बस लक्ष्य,
बिगड़ें  फिर  हालात क्या, बदल रहा है देश।।
🌾
                   *✒ आलोक मिश्र 'मुकुन्द'*

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...