Wednesday, November 20, 2019

विदाई गीत :- ममता वाणीं


विषय--विदाई

वो जान हमारी है, वो शान हमारी है
आंगन में जब डोले,नन्ही परी प्यारी है।।

1--पतझड़ में भी महके
     वो पुष्प की एक पंखी
       वीणा के तार वही
       वो मोहन की वंशी
वो गीत गज़ल मेरी, छंदों से न्यारी है।।
            आंगन में जब......

2--बचपन के दिन बीते
     अब नई कहानी है
      वो नन्ही परी मेरी
       अब भई सयानी है
ममता बेबस है मेरी, डोली की तैयारी है।।
              आंगन में जब.....

3--है द्रवित हृदय मेरा
     कम्पित स्वरलहरी है
     स्वांसों की विदाई है
     सच्चाई गहरी है
दम घुटा लगे जैसे, गई ज्योति हमारी है।।
             आंगन में जब डोले....

            ।।।ममता वाणीं।।।

No comments:

Post a Comment

प्रेमचंद रेडियो पर काव्यपाठ

मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित रेडियों प्रेमचंद एप जिसके स्र...