Saturday, March 16, 2019

होली गीत - 1

*होली बुन्देली गीत*

राधा के संग खेले रे होली,
राधा के संग होली लाल।
मीठी मीठी बोले बोली,
राधा के संग होली लाल।।

ग्वाल बाल संग सखियाँ आईं।
रंग गुलाल साथ में लाईं।।
बृज ग्वालन की संग में टोली।
राधा के संग होली लाल।।1।।

भांग धतूरा पीलो प्यारे।
शिव शंकर जी हमे निहारे।।
भोला की सूरत है भोली।
राधा के संग होली लाल।
राधा के संग खेले रे होली,
राधा के संग होली लाल।।2।।

जमुना को गंगाजल नीको।
सानी नइया कोऊ ईको।।
मनमोहन *भारत* हमजोली।
राधा के संग होली लाल।
राधा के संग खेले रे होली,
राधा के संग होली लाल।।3।।

नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क सूत्र:- 8109643725

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया सम्मान....

जिला चिकित्सालय छतरपुर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ...