Thursday, March 21, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
221 2121 1221 212

आने  लगी  है काम दवा भी दुआ के साथ।
जोड़ा है जब से रूह को मैने ख़ुदा के साथ।

मिलता नहीं हो मान जहाँ जा के वहाँ पर
खिलवाड़ कीजिए नहीं अपनी अना के साथ।

नाकाम बैरियों की सभी कोशिशों को कर
लहरा   रहे   जवान   तिरंगा  हवा  के साथ।

होना सफल है उसका हरिक हाल में यहाँ
होता शुरू जो काम है माँ की दुआ के साथ।

*हीरा*  जिसे  है  पाल  पोस  कर  बड़ा किया
रहती  नहीं  औलाद वही माँ-पिता के साथ।

                      हीरालाल

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...