Wednesday, May 15, 2019

मत्ता छंद "सरस" जी

🍁 *मत्ता छन्द* 🍁
विधान- मगण भगण सगण +गुरू =10 वर्ण प्रति चरण चार चरण 4-6 वर्ण पर यति,  दो- दो चरण समतुकान्त
         222 2 11 112 2

नैना कारे, अति दुखियारे|
आँसू पीड़ा, कहकर हारे||
होठों हौली, फिर सिसकी है|
गूँगी पीड़ा, यह किसकी है||

काली रातें, डर अति भारी|
फैली होगी, कब उजियारी||
भारी बोझा, सिर पर लादे|
आगे आगे, हम सब प्यादे||

बातों की ही, धरम धुरी है |
खाली खाली, करमपुरी है||
गेहूँ पानी, चख बथुआ है|
मेरा तेरा, बहुत हुआ है ||

पन्ने खोले, जब इतिहासी|
नारी भोग्या, चरणन दासी||
देवी रूपा, कब कब माना|
हारा 'हूँ' से,तब तब जाना||

मैं तोड़ूँगा ,मन पथरी को|
मैं फेंकूँगा, मिथ कथरी को||
मैं पालूँगा, दरद तुम्हारा|
मैं लाऊँगा, सरस सुधारा||

आगे होगी, कठिन परीक्षा|
शिक्षा लेगी, तपकर दीक्षा||
खेलेंगे जी, कर अठखेली|
जानी मानी, जगत पहेली||

क्या क्या खोते, नयनन रोते|
रोते रोते, सब चुप होते||
आता जाता, पवन गया है |
पीड़ा सारी, हरत दया है||

🖊🖊🖊🖊🖊🖊🖊🖊
दिलीप कुमार पाठक "सरस"

No comments:

Post a Comment

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। नीतेंद्र सिंह परमार भारत छतरपुर मध्यप्रदेश

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...