Monday, April 30, 2018

सैनिक

*गीत:-  सैनिक*

अंधेरी रातो में उसने पहरा रोज लगाया हैं।
लेकर हाथ तिरंगा प्यारा पार सीमा फहराया हैं।।

हाथ हथकड़ी पावन बेङी बाधा चले सैनानी।
हार कभी मानी ना उनने दुश्मन मागें पानी।।

घटना छिपी नही हैं किसी से सबकी जानी मानी।
भारत माता की जय बोले वो हैं हिन्दुस्तानी।।

कुर्बानी का पहनकर चोला रंग दे बसंती बोले।
अंदर मन में ज्वाला भङके खून वीर का खोले।।

राष्ट्रगान का गान भरत में हम सबने दोहराया हैं।।
लेकर हाथ तिरंगा प्यारा पार सीमा फहराया हैं।।1।।

देश समूचा बोले बोली,राष्ट्र एकता भाये।
करना हैं आजाद देश तो, एक सूत्र बंध जाये।।

सिर पर कफन बाध कर सैनिक घर से बाहर आये।
बैरी के छक्के छूटेगे,पार नही आ पाये।।

जन्म समर्पित कर धरती पर,निर्मल गंगा बहती।
अत्याचार तो भाई बहिन और माता बेटी सहती।।

उनकी आंखो में बदले का शोला सदा समाया हैं।।
लेकर हाथ तिरंगा प्यारा पार सीमा फहराया हैं।।2।।


जीवन मेरा सरल बने जो वो रस्ता ना पाऊ।
मरते दम तक लाज बचाकर कुर्बानी पा जाऊ।।

रक्षा अपने घर से लेकर भारत की कर जाऊ।
इंकलाब के गीत सदा में मुख अपने से गाऊ।।

चिंगारी से शोला बन कर तन मन धन बारूगा।
सीमा पार जो आये दुश्मन उन सबको मारूगा।।

भारत लेख लिखेगा लहू से,हृदय मध्य सुहाया हैं।।
लेकर हाथ तिरंगा प्यारा पार सीमा फहराया हैं।।3।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
  छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
  सम्पर्क :-8109643725

आँचल



* विषय:- आँचल *

रोज सबेरे उठकर मैया,
हमको रोज जगाती हैं।
बालक को गर नजर लगे ना,
काजल माथ लगाती हैं।।
नजरो में माँ आस भरे हैं,
जीवन कुछ खास लगे हैं।
गीले में खुद सौती माता,
सूखे हमें सुलाती है।।
पेट जाय ना अन्य का दाना,
हमको खूब खिलाती हैं।
माता एक मुस्कान को तरसे
खुशिया अब लाखो बरसे।।
फर्ज नही चुक सकता कोई
मेरे मन जो भाता हैं।
अपनी माता के *आँचल* में,
सुत *भारत* छिप जाता हैं।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
   छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
   सम्पर्क :- 8109643725

माँ केवल माँ



*माँ और केवल माँ*

माँगू में मात तुझसे,वरदान चाहता हूँ।
संगीत की हो देवी,सुरतान चाहता हूँ।।
भारत की मंद बुध्दि कमजोर हो गई हैं।
देवी सरस्वती का,सम्मान चाहता हूँ।।
करता हूँ में अराधन रखने को मान सबका।
सरहद पर जान देकर बलिदान चाहता हूँ।।
तन मन में माँ बसी हो धन में ना मात बसना।
करता नमन हैं भारत अभिमान चाहता हूँ।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
  छतरपुर   (  मध्यप्रदेश    )
  सम्पर्क :- 8109643725

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...