Tuesday, October 4, 2022

शानदार रहा विराट कवि सम्मेलन जाखी सतना (म.प्र.) नीतेंद्र परमार भारत

बहुत शानदार रहा 3 अक्टूबर 2022 को  जाखी,सतना

बहुत शानदार रहा 3 अक्टूबर 2022 को  जाखी,सतना का विराट कवि सम्मेलन सतना  साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच व  नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित हुआ। संयोजक डॉ० यू.बी.एस. परिहार जी व प्रमुख व्यवस्थापक में आ० रमेश सिंह परिहार,आ० धरम सिंह जी ने शानदार आयोजन कराया।मुख्य अतिथि आ० उमेश सिंह जी जनपद अध्यक्ष नागौद।  साथी बघेलखण्ड के नामी वरिष्ठ साहित्यकार बंधु उपस्थित हुए। सभी कवियों का फूल माला व शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की आ० नरेंद्र सिंह जी ने। कार्यक्रम में माँ शारदे जी की वंदना आ० निर्मला सिंह जी के द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन बड़े भाई सतना जिले ही नहीं अपितु समस्त अखिल भारतीय काव्य मंचों अधिकतर दिखाई देने वाले रविशंकर चतुर्वेदी जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पंडित छोटे लाल पाण्डेय जी,आ० बालेन्दु प्रभाकर, आ० अजीत सिंह कुंवर जी , आ० अनिल सिंह अल्प जी,आ० ब्रजेश सरल जी,आअरुण पयासी जी,आ० रामपाल सिंह जी व अन्य समस्त साहित्यकार भाई बंधु। सभी कवियों ने एक बढ़ कर एक गीत,ग़ज़ल, छंद आदि कविताओं से समां बांधा। देर रात्रि 2 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। आ० भूपेंद्र सिंह वर्तमान सरपंच व पूर्व सरपंच जय नारायण सिंह जी विशेष उपस्थित रही। सफल कार्यक्रम रहा और  मुझें इतना स्नेह मिला कि में कभी भी भूल नहीं सकता हूँ। लोगो के विशेष आग्रह पर मुझें पुनः काव्य पाठ हेतु मंच से आदेश हुआ पढ़ने काम पुनः आप सभी का हृदय से आभार।

सादर आभार
नीतेंद्र सिंह परमार 'भारत'
छातपुर, मध्यप्रदेश

सम्पर्क सूत्र:- 8109643725

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...