Thursday, June 27, 2019

बधाई जन्मदिन

हार्दिक बधाई ॐ॥
सुख, सम्पति, स्वरुप, संयम, सादगी, सफलता, साधना, संस्कार, स्वास्थ्य, सम्मान, शान्ति एवं समृध्दि की मंगलकामनाओं के साथ मेरे वा मेरे संपूर्ण परिवार की तरफ  से  आपको  मुबारक  जन्मदिन
हार्दिक शुभकामनाएं 
  ॥ॐ॥ 🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🕉😊😊

भोपाल चलो - नीतेन्द्र भारत

*चलो चलो भोपाल चलो*

सभी नर्सिंग ऑफिसर के लिए सूचना 8 जुलाई ओर 9 जुलाई को सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन  नीलम पार्क जहाँगीर बाद
हमारी सरकार से मांगे:-
1:- सभी नर्स की male हो या female सभी को एक समानता का अधिकार।

2:- नर्स चाहे government college से हो या प्राइवेट से सब को सब को समान कार्य समान वेतन समान सम्मान।

3 GNM हो या B.Sc (N) सब को government मे job का हक।

4 प्राइवेट हॉस्पिटल में सेंट्रल गवर्नमेंट ने जो selry का प्रस्ताव है उसे लागू करें सरकार।
5:- Non medico nurse को किया जाए hospital से बाहर सभी अपील करें और इसे शेयर करें।

हम अपना अधिकार मांगते।
नहीं किसी से भीख मांगते।।

    नीतेन्द्र सिंह परमार
       प्रदेश महासचिव 
    मो० 8109643725

Wednesday, June 26, 2019

डॉ० वी.पी. सिंह "भ्रमर" जी

🙏 *शुभ वंदन अभिनन्दन मित्रो*🙏
आप सभी का स्नेह और आशीष वांक्षित है.... 👏👏
                       *गीत*
              *"हाथ में दुधार लें"*
--------------------------------------------------
विधा:   तूणक/तोणक/शक्वरी छन्द आधारित
|||||||||||||||||||||||🥗🥗||||||||||||||||||||||||||||

क्यों  करें  प्रलाप आप हाथ में दुधार   लें।
देश की बिड़म्बना  अलाप को विचार लें।।

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^

नौनिहाल खो गये बुखार लील सा गया ।
राजनीति में गरीब आज छील सा गया।।
अश्रु   नैन  कोर  से  उबाल ले रहे यहाँ।
माननीय  प्रश्न   का  जवाब  दे रहे कहाँ।।
नीतियाँ  अनीतियाँ  समग्र  को सुधार लें।
क्यों  करें  प्रलाप  आप हाथ में दुधार लें।।

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
राजनीति   धारको  गरीब  अंग भंग है ।
देश की गली-गली निहार आज दंग है।।
देश  में  बलात्  कार्य  है   दरिंदगी भरी।
भारतीय  भावना  यहाँ  अधीर  हो मरी।।
भारतीय शौर्य  को  सदेह   तू पुकार ले ।
क्यों करें  प्रलाप आप हाथ में दुधार लें।।

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
जाति धर्म का विवाद द्वेष दम्भ है भरा।
पक्ष या विपक्ष आज वोट नीति से डरा।।
बेटियाँ  सभीत  हैं  गरीब की अमीर की ।
चिन्तनीय है दशा दिशा उदास पीर की।।
हो विमुक्त  पीर  से   प्रतीत से  दुलार लें।
क्यों करें प्रलाप  आप  हाथ में दुधार लें।।

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
है  विलुप्त  वंदनीय  देश  की विशिष्टता।
आज बीच धार में खड़ी उदास शिष्टता।।
राग  हैं  अलापते  भुला स्वदेश राग को।
है प्रसन्न चित्त दम्भ झांक झांक दाग को।।
दाग   हेतु  भैरवी   सुराग   को पुकार लें।
क्यों करें प्रलाप   आप  हाथ में दुधार लें।।

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
देश   में  सहिष्णु  वाद तुष्टि का प्रपंच  है।
दे   रहा   दुलार प्यार राजनीति मंच है ।।
हो    मनुष्य   तो तुम्हें मनुष्यता पुकारती।
और  आज   कष्ट सिक्त भारती गुहारती।।
हो  मनुष्यता   अशेष   तो  उसे उधार लें।
क्यों करें प्रलाप   आप  हाथ में दुधार लें।।

¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦©®¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦¦
✍   *डाॅ0वी0पी0सिंह_भ्रमर*
                      चित्रकूट
         दिनाँक : २७.०६.२०१९
^^^^^^^^^^^^^^^^^¥ ^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^

16:9 मुक्तक

*मुक्तक*

मापनी:- 16:9

मंदिर को जाते लोग सदा,कम ही मिलेंगे।
संग आपका निभाते हुए,हम ही मिलेंगे।।
लोगो ने बेवफा का नाम,हमको  दे दिया।
सुख चाहो अगर बाँटना तो,गम ही मिलेंगे।।

*-- नीतेन्द्र भारत*

students power notes

*💪💪Students power💪💪  💪💪💪💪 Vikash kumar🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏*  ✅गाँधीनगर
*भारतीय रासायनिक जैविक संस्थान*
✅कोलकाता
*केन्द्रीय काँच तथा मृतिका अनुसंधान संस्थान*
✅कोलकाता
*भारतीय मौसम वेधशाला*
✅पुणे
*राष्ट्रीय समुद्री विज्ञान संस्थान*
✅पणजी
*केन्द्रीय तम्बाकू शोध संस्थान*
✅राजमुंदरी
*केन्द्रीय लीची अनुसन्धान केंद्र*
✅मुजफ्फरपुर
*राष्ट्रीय धातु विज्ञान प्रयोगशाला*
✅जमशेदपुर
*कोशकीय तथा आणविक जीवविज्ञान केंद्र*
✅हैदराबाद
*केन्द्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसन्धान संस्थान*
✅दुर्गापुर
*केन्द्रीय चावल अनुसंधान संस्थान*
✅कटक
*केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान*
✅शिमला
*केन्द्रीय भवन निर्माण अनुसंधान संस्थान*
✅रुड़की
*केन्द्रीय वन अनुसंधान संस्थान*
✅देहरादून
*औद्योगिक विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान*
✅लखनऊ
*केंद्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान*
✅लखनऊ
*भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान*
✅नई दिल्ल
*भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान*
✅नई दिल्ली
*भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण*
✅नई दिल्ली
*केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान*
✅नई दिल्ली
*अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान*
✅नई दिल्ली
*केंद्रीय गन्ना प्रजनन अनुसंधान संस्थान*
✅कोयम्बटूर
*भारतीय चीनी तकनीकी संस्थान*
✅कानपुर
*केंद्रीय नारियल अनुसंधान संस्थान*
✅काशरगोड
*भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र*
✅ट्राम्बे
*भारतीय खगोल संस्थान*
✅बंगलुरु
*राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान*
✅करनाल
*राष्ट्रीय भू भौतिकी अनुसंधान संस्थान*
✅हैदराबाद
*भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग*
✅कोलकाता
*केंद्रीय जूट प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान*
✅कोलकाता
*डीजल लोकोमोटिव वर्क्स*
✅वाराणसी
*भारतीय भू - चुम्बकीय संस्थान*
✅मुंबई
*केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान*
✅धनबाद
*केंद्रीय ईधन अनुसंधान संस्थान*
✅झरसुगोड़ा
*भारतीय लौह अनुसंधान संस्थान*

✅रांची
*केंद्रीय नमक और समुद्री रासायन अनुसंधान संस्थान*
✅भावनगर
*केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान*
✅मैसूर
*कपड़ा उद्योग अनुसंधान संस्थान*
✅अहमदाबाद
*केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान*
✅चेन्नई
*उच्च अक्षांश अनुसंधान प्रयोगशाला*
✅ गुलमर्ग
* केंद्रीय शाक-भाजी प्रजनन केंद्र*
✅ कुल्लू
* सेन्टर फॉर DNA फिंगर प्रिँटिँग एण्ड डायग्नोस्टिक्स*
✅ हैदराबाद
* केंद्रीय फसल शोध संस्थान*
✅ त्रिवेंद्रम
* केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान*
✅ नागपुर
*केंद्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान*
✅ नागपुर
* भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान*
✅ बंगलूरू
* राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र*
✅ इंदौर
* केन्द्रीय चारा बीज उत्पादन फार्म*
✅कर्नाटक में हैसरघट

भारत के कुछ रोचक तथ्य¤

============================
1.भारत की आकृत्ति है ?
उत्तर - चतुष्कोणीय
2.भारत में सबसे पहले सूर्योदय होता है ?
उत्तर -अरूणाचल प्रदेश में
3.भारत के पूर्वी घाट को कहा जाता है ?
उत्तर - कोरोमंडल तट
4.भारत के पश्चिमी घाट को कहा जाता है ?
उत्तर - मालाबार तट
5.भारत में कुल नगरों की संख्या है ?
उत्तर - 516
6.भारत में सङक मार्ग की कुल लम्बाई है ?
उत्तर - 18,43,420 किमी
7.भारत की सबसे ऊँची चोटी है ?
उत्तर - K-2 या गॉडविन ऑस्टिन
8.भारत का प्राचीन पर्वत है ?
उत्तर - अरावली
9.माउण्ट एवरेस्ट को नेपाल में कहा जाता है ?
उत्तर - सागरमाथा
10.माउण्ट एवरेस्ट को चीन में कहा जाता है ?
उत्तर - क्योमोलांग
11.मुम्बई को नासिक से जोङने वाला दर्रा है ?
उत्तर - थालघाट
12.भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है ?
उत्तर - (बैरन अंडमान में)
13.भारत की जलवायु है ?
उत्तर - उष्णकटिबंधीय
14.नयु जलोढ़ मिट्टी को कहा जाता है ?
उत्तर - खादर
15.पुरानी जलोढ़ मिट्टी को कहा जाता है ?
उत्तर - बांगर
16.कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है ?
उत्तर - कालु मिट्टी

:::::::::::::::::;;;;;::::::::::::::::

[स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित आंदोलन एवं वर्ष
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
Ans-1885 ई.
2. बंग-भंग आंदोलन(स्वदेशी आंदोलन)
Ans-1905 ई.
3. मुस्लिम लीग की स्थापना
Ans-1906 ई.
4.कांग्रेस का बंटवारा
Ans-1907 ई.
5. होमरूल आंदोलन
Ans1916 ई.
6. लखनऊ पैक्ट
Ans-दिसंबर 1916 ई.
7. मांटेग्यू घोषणा
Ans-20 अगस्त 1917 ई.
8. रौलेट एक्ट
Ans-19 मार्च 1919 ई.
9. जालियांवाला बाग हत्याकांड
Ans-13 अप्रैल 1919 ई.
10. खिलाफत आंदोलन
Ans-1919 ई.
11. हंटर कमिटी की रिपोर्ट प्रकाशित
Ans-18 मई 1920 ई.
12. कांग्रेस का नागपुर अधिवेशन
Ans-दिसंबर 1920 ई.
13. असहयोग आंदोलन की शुरुआत
Ans-1 अगस्त 1920 ई.
14. चौरी-चौरा कांड
Ans-5 फरवरी 1922 ई.
15. स्वराज्य पार्टी की स्थापना
Ans-1 जनवरी 1923 ई.
16. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन
Ans-अक्टूबर 1924 ई.
17. साइमन कमीशन की नियुक्ति
Ans-8 नवंबर 1927 ई.
18. साइमन कमीशन का भारत आगमन
Ans-3 फरवरी 1928 ई.
19. नेहरू रिपोर्ट
Ans-अगस्त 1928 ई.
20. बारदौली सत्याग्रह
Ans-अक्टूबर 1928 ई.
21. लाहौर पड्यंत्र केस
Ans-8 अप्रैल 1929 ई.
22. कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन
Ansदिसंबर 1929 ई.
23. स्वाधीनता दिवस की घोषणा
Ans-2 जनवरी 1930 ई.
24. नमक सत्याग्रह
Ans-12 मार्च 1930 ई. से 5 अप्रैल 1930 ई. तक
25. सविनय अवज्ञा आंदोलन
Ans-6 अप्रैल 1930 ई.
26. प्रथम गोलमेज आंदोलन
Ans-12 नवंबर 1930 ई.
27. गांधी-इरविन समझौता
Ans-8 मार्च 1931 ई.
28.द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
Ans-7 सितंबर 1931 ई.
29. कम्युनल अवार्ड (साम्प्रदायिक पंचाट)
Ans-16 अगस्त 1932 ई.
30.पूना पैक्ट
Ans-सितंबर 1932 ई.
31. तृतीय गोलमेज सम्मेलन
Ans-17 नवंबर 1932 ई.
32. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन
Ans-मई 1934 ई.
33. फॉरवर्ड ब्लाक का गठन
Ans-1 मई 1939 ई.
34. मुक्ति दिवस
Ans-22 दिसंबर 1939 ई.
35. पाकिस्तान की मांग
Ans-24 मार्च 1940 ई.
36. अगस्त प्रस्ताव
Ans-8 अगस्त 1940 ई.
37. क्रिप्स मिशन का प्रस्ताव
Ans-मार्च 1942 ई.
38. भारत छोड़ो प्रस्ताव
Ans-8 अगस्त 1942 ई.
39. शिमला सम्मेलन
Ans-25 जून 1945 ई.
40. नौसेना का विद्रोह
Ans-19 फरवरी 1946 ई.
41. प्रधानमंत्री एटली की घोषणा
Ans-15 मार्च 1946 ई.
42. कैबिनेट मिशन का आगमन
Ans-24 मार्च 1946 ई.
43. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस
Ans-16 अगस्त 1946 ई.
44. अंतरिम सरकार की स्थापना
Ans-2 सितंबर 1946 ई.
45. माउंटबेटन योजना
Ans-3 जून 1947 ई.
46. स्वतंत्रता मिली
Ans-15 अगस्त 1947 ई.

::::::::::::::::::::;;;::::::::::::::::::

​🌳 ​​​​​कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों के उपनाम 🌳
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🌻🌺 शेयर करें 🌺🌻

1. राष्‍ट्रपिता - महात्‍मा गाँधी

2. बापू - महात्‍मा गाँधी

3. सीमांत गाँधी, बादशाह खान - खान अब्‍दुल गफ्फार खाँ

4. भारत के वृद्ध पुरूष - दादा भाई नौरोजी

5. भारत के लौह पुरूष - सरदार वल्‍लभ भाई पटेल

6. शांति दूत - लाल बहादूर शास्‍त्री

7. पंजाब केसरी - लाला लाजपत राय

8. बंगाल केसरी - आशुतोष मुखर्जी

9. बिहार केसरी - डाँ. श्री कृष्‍ण सिंह

10. आंध्र केसरी - टी. प्रकाशम

11. शेर – ए – कश्‍मीर, कश्‍मीर के शेर - शेख अब्‍दुल्‍ला

12. बंगबंधु - शेख मुजीबुर रहमान

13. देशबंधु - चितरंजन दास

14. दीनबंधु - सी.एफ.एण्‍ड्रयुज

15. लोकमान्‍य - बाल गंगाधर तिलक

16. लोकनायक - जय प्रकाश नारायण

17. जननायक - कर्पुरी ठाकुर

18. राजश्री - पुरूषोत्तम दास टंडन

19. गुरूदेव - रवीन्‍द्र नाथ टैगोर

20. गुरूजी - एम.एस.गोवलकर

21. देश रत्‍न, अजातशत्रु - डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद

22. महामना - मदन मोहन मालवीय

23. नेताजी - सुभाष चंद्र बोस

24. चाचा, पंडित जी - जवाहर लाल नेहरू

25. राजाजी, सी.आर - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

26. गौरेया - मेजर जनरल राजिंदर सिंह

27. युवा तुर्क - चंद्र शेखर

28. ताऊ - चौधरी देवी लाल

29. शहीद ए आजम - भगत सिंह

30. भारत की कोकिला - सरोजिनी नायडू

31. लेडी विद द लैम्‍प - फ्लोरेंस नाइटिंगल

32. स्‍वर कोकिला - लता मंगेशकर

33. उडनपरी - पी.टी.उषा

34. मदर (माँ) - मदर टेरेसा

35. विश्‍व कवि, कवि गुरू - रवीन्‍द्र नाथ टैगोर

36. सरदार - सरदार वल्लभ भाई पटेल

37. तोता – ए – हिंद - अमीर खुसरो

38. लाल, बाल, पाल - लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल

39. बिहार विभूति - डाँ. अनुराग नारायण सिंह

40. बाबूजी - जगजीवन राम

41. भारत का नेपोलियन - समुद्र गुप्‍त

42. भारत का शेक्‍सपियर - महाकवि कलिदास

43. भारत का मैकियावली - चाण्‍क्‍य (कौटिल्‍य)

44. कश्‍मीर का अकबर - जेनुल आब्‍दीन

45. गुजरात के पिता - रवि शंकर महाराज

46. भारतीय फिल्‍मों के दादा - ढूण्‍डी राज गोविन्‍द

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

24/06/2019 नेवादा अकबरपुर

तारीख 24/06/2019 को कवि सम्मेलन/मुशायरा नेवादा जिला - अकबरपुर उ.प्र.मे कार्यक्रम के संयोजक/आयोजक तथा संचालक डॉ.लियाकत अलि 'जलज' जी एवं  विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत वनारस इकाई तथा कार्यक्रम में उपस्थित कवि सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध' जी ( वनारस ) जनाब आशिक वनारसी,राही वनारसी,राजेंद्र गुप्त 'बावरा' जी ( हरदोई ) संतोष कुमार 'प्रीत' जी ( वनारस ), आ० दिलीप कुमार पाठक 'सरस' जी एवं राजेश मिश्रा 'प्रयास' जी ( बीसलपुर,पीलीभीत ) और आपका मित्र नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत' छतरपुर। एक सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई  एवं बहुत बहुत आभार।

          प्रदेश अध्यक्ष
   नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
  विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
      छतरपुर मध्यप्रदेश

Sunday, June 23, 2019

दीप छंद

◆ दीप छंद ◆
शिल्प~ प्रति चरण 10 मात्राएँ ,परन्तु अंतिम पाँच मात्राएँ क्रमशः नगण गुरु लघु(11121),चार चरण समतुकांत।

राम  विनय  हमार।
सुनलो मम पुकार।।
लीजे  अब  उबार।
सोम शरण तिहार।।

~शैलेन्द्र खरे"सोम"

Friday, June 21, 2019

हिंदी - उर्दू

*हिन्दी बोलने का प्रयास करें!!!!*

ये हैं वो उर्दू के शब्द जो आप प्रतिदिन प्रयोग करते हैं, इन शब्दों को त्याग कर मातृभाषा का प्रयोग करें:-
उर्दू👇<-------->हिन्दी👇
ईमानदार       - निष्ठावान
इंतजार         - प्रतीक्षा
इत्तेफाक       - संयोग
सिर्फ            - केवल, मात्र
शहीद           - बलिदानी
यकीन          - विश्वास, भरोसा
इस्तकबाल    - स्वागत
इस्तेमाल       - उपयोग, प्रयोग
किताब         - पुस्तक
मुल्क            - देश
कर्ज             - ऋण
तारीफ          - प्रशंसा
तारीख          - दिनांक, तिथि
इल्ज़ाम         - आरोप
गुनाह            - अपराध
शुक्रिया          - धन्यवाद, आभार
सलाम           - नमस्कार, प्रणाम
मशहूर           - प्रसिद्ध
अगर             - यदि
ऐतराज          - आपत्ति
सियासत        - राजनीति
इंतकाम          - प्रतिशोध
इज्जत           - मान, प्रतिष्ठा
इलाका           - क्षेत्र
एहसान          - आभार, उपकार
अहसानफरामोश - कृतघ्न
मसला            - समस्या
इश्तेहार          - विज्ञापन
इम्तेहान          - परीक्षा
कुबूल             - स्वीकार
मजबूर, लाचार - विवश
मंजूरी             - स्वीकृति
इंतकाल, मौत  - मृत्यु, निधन, देहावसान
बेइज्जती         - तिरस्कार
दस्तखत          - हस्ताक्षर
हैरानी              - आश्चर्य
कोशिश            - प्रयास, चेष्टा
किस्मत, नसीब  - भाग्य
फैसला             - निर्णय
हक                 - अधिकार
मुमकिन           - संभव
फर्ज                - कर्तव्य
उम्र                  - आयु
साल                - वर्ष
शर्म                 - लज्जा
सवाल              - प्रश्न
जवाब              - उत्तर
जिम्मेदार          - उत्तरदायी
फतह               - विजय
धोखा               - छल
काबिल             - योग्य
करीब               - समीप, निकट
जिंदगी              - जीवन
हकीकत            - सत्य
झूठ                  - मिथ्या, असत्य
जल्दी                - शीघ्र
इनाम                - पुरस्कार
तोहफा              - उपहार
इलाज               - उपचार
हुक्म                 - आदेश
शक                  - संदेह
ख्वाब                - स्वप्न
तब्दील।             - परिवर्तित
कसूर                 - दोष
बेकसूर              - निर्दोष
कामयाब            - सफल
गुलाम                - दास

इनके अतिरिक्त हम प्रतिदिन अनगिनित उर्दू शब्द का प्रयोग में लेते हैं।
*भाषा बचाइये , संस्कृति बचाइये🤗*
जांच करें कि आप कितने उर्दू के शब्द बोलते/लिखते हैं।

ग़ज़ल

जय माँ शारदे

ग़ज़ल

122    122    122    122

तुम्हारे लिए आज क्या कुछ नहीं है।
मगर  ज़िन्दगी में रखा कुछ नहीं है।।

नहीं  दोष  इसमें  तुम्हारा  जरा भी।
तुम्हारी नज़र में वफ़ा कुछ नहीं है।।

भले  आपने  दिल  हमारा दुखाया।
हमें आपसे पर गिला कुछ नहीं है।।

हँसी आ रही है तुम्हारी समझ पर।
जो कहते कि जग में बुरा कुछ नहीं है।।

यहाँ  से  गया है जो नाराज़ होकर।
उसे तो किसी ने कहा कुछ नहीं है।।

बनाते  रहे  हो  तुम्हीं  भूत भय का।
हमें तो वहाँ पर दिखा कुछ नहीं है।।

चतुर लोग कहते यही एक जुमला।
हमारा तुम्हारा बँटा कुछ नहीं है।।

भले  मानते  हो  हमें  आप दोषी।
सुनो जी हमारी खता कुछ नहीं है।।

चले  हो  जहाँ आप उम्मीद लेकर।
वहाँ पर जरा भी बचा कुछ नहीं है।।

राम लखन शर्मा ग्वालियर
7987132392

Monday, June 17, 2019

हीरा लाल जी "ग़ज़ल"

121 22 121 22

बुरा  जो  सोचो   बुरी  है दुनिया।
भला  जो  सोचो भली है दुनिया।

समझ  न  पाया  जो तौर इसका
उसी को अक्सर खली है दुनिया।

निकल   के  देखो गली, नगर से
कि  सोच  से भी बड़ी है दुनिया।

उतार     चश्मे     अदावतों   के
मुहब्बतों   से   भरी   है  दुनिया।

कहीं ग़लत कुछ हुआ  तो  होगा
यूँ  हीं  न  पीछे  पड़ी  है दुनिया।

सही  ग़लत  की परख रखा कर
बहुत  ही  मीठी  छुरी है दुनिया।

कभी है ख़ुशियों की फुलझड़ी तो
कभी  दुख़ों  की  लड़ी  है दुनिया।

चला  जो  सच की डगर पे *हीरा*
उसी  की  लेती  बली  है दुनिया।

                 हीरालाल

Sunday, June 16, 2019

ज्ञापन

प्रति,
        माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी
मध्यप्रदेश सरकार

द्वारा-जिला कलेक्टर महोदय जी
             जिला- टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)

विषय-मध्यप्रदेश में सरकारी क्षेत्र की स्टाफ नर्स की भर्तियों में मेल नर्स को शामिल करने बावत।

महोदय जी,
                 नर्सिंग छात्र संगठन आवेदन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहता है कि पूरे देश में केवल मध्यप्रदेश में विगत 6-7 वर्षों से सरकारी क्षेत्र की स्टाफ नर्स की भर्तियों में मेल नर्सों को नहीं लिया जा रहा है। जबकि नर्सिंग का कोर्स मेल नर्सों व फीमेल नर्सो द्वारा एक समान रूप से किया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय अपने घोषणा पत्र में मेल नर्स के मुद्दे को शामिल किया था लेकिन अभी तक मेल नर्सो के लिए सरकारी क्षेत्र की भर्तियाँ शुरू नहीं की गई हैं। वर्तमान में NHM के तहत कई राज्यों में नर्सिंग स्टाफ की भर्तियाँ निकली है जिनमे मध्यप्रदेश में निकली 1015 पोस्ट पर केवल फीमेल नर्सो को ही लिया जा रहा है जबकि अन्य राज्यों में मेल नर्सो व फीमेल नर्सो दोनों को लिया जा रहा है। पूर्व की सरकार द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 27 जून 2016 को 10% भर्तियाँ मेल नर्सों को देने हेतु गजट में प्रकाशन किया गया था लेकिन इन NHM की भर्तियों में 10% भर्तियों से भी मेल नर्स को वंचित किया जा रहा है जो मेल नर्सो के साथ सरासर अन्याय है क्योंकि लाखों रुपए लगाकर मेल नर्स नर्सिंग का कोर्स करते हैं परन्तु सरकारी नौकरी से से मेल नर्सो को वंचित किया जा रहा है। आप ही सरकार का गठन करते हैं। अतः आपसे आग्रह है कि निकाली गई भर्तियों में मेल नर्सो को शामिल किया जाए व मेल नर्स का कोटा 10% से बढ़ाकर कम से कम 40% किया जाये और इन भर्तियों में gnm नर्सिंग करने वाले मेल फीमेल दोनों को भी शामिल किया जाए और घोषणा पत्र के वायदों को पूरा किया जाए। अगर संगठन की मांगों पर पर जल्द एवं उचित कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन द्वारा  8 जुलाई 2019 से विधानसभा सत्र के समय भूख हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेदार मध्यप्रदेश सरकार होगी।
            धन्यवाद सर।
स्थान-हरदा जिला
दिनांक-
                              भवदीय
                         प्रवीण राजपूत
                        प्रदेश महा सचिव
                   नर्सिंग छात्र संगठन
                मोबाइल नंबर-9039

Friday, June 14, 2019

muktak

*मुक्तक*

*मुहब्बत* में सिफ़ारिश कर रहा हूँ।
बजह कुछ भी नहीं पर डर रहा हूँ।।
सफर बस चंद पल का रह गया है।।
मुहब्बत में तुझी पे मर रहा हूँ।।

*__ नीतेन्द्र भारत*

Thursday, June 13, 2019

के.आर. कुशवाह जी

🌹गजल🌹

बहर   122 × 4

किया था जो वादा निभाना पड़ेगा।
हमें   हिंद   अपना   बचाना  पड़ेगा।

लिखा  है  दिलों  पै  तेरा नाम हमने ;
तुझे   धड़कनों   में  बसाना  पड़ेगा।

दरिंदो   की  हैवानियत  बढ़ रही है ;
उन्हें   सूलियों   पर   चढ़ाना पड़ेगा।

यहाँ   भृष्ट   नेता   बढे   जा   रहे हैं ;
उन्हें   कुर्सियों   से   गिराना  पड़ेगा।

करें देश हित के लिए जाँ निछावर  ;
बिगुल   वीरता   का  बजाना पड़ेगा।

न  हिंदू  लड़ेंगे  कभी  मुश्लिमों  से ;
लहू   एक   है   यह   जताना पड़ेगा।

जिये देश हरदम रुके साँस अपनी ;
वतन पर ये तनमन लुटाना पड़ेगा।

सुनो हंस, आहत न करना वतन को;
यहाँ   कर्ज  अपना  चुकाना पड़ेगा।

        के आर कुशवाह "हंस"

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...