आप सभी के लिए एक नये रूप में। साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक जानकारी। प्रदेश अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत " विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत छतरपुर ( मध्यप्रदेश )
Tuesday, January 11, 2022
साक्षात्कार - "मेरा काम,मेरी पहचान" डॉ० दक्षा जी
Sunday, June 23, 2019
दीप छंद
◆ दीप छंद ◆
शिल्प~ प्रति चरण 10 मात्राएँ ,परन्तु अंतिम पाँच मात्राएँ क्रमशः नगण गुरु लघु(11121),चार चरण समतुकांत।
राम विनय हमार।
सुनलो मम पुकार।।
लीजे अब उबार।
सोम शरण तिहार।।
~शैलेन्द्र खरे"सोम"
Monday, June 17, 2019
हीरा लाल जी "ग़ज़ल"
121 22 121 22
बुरा जो सोचो बुरी है दुनिया।
भला जो सोचो भली है दुनिया।
समझ न पाया जो तौर इसका
उसी को अक्सर खली है दुनिया।
निकल के देखो गली, नगर से
कि सोच से भी बड़ी है दुनिया।
उतार चश्मे अदावतों के
मुहब्बतों से भरी है दुनिया।
कहीं ग़लत कुछ हुआ तो होगा
यूँ हीं न पीछे पड़ी है दुनिया।
सही ग़लत की परख रखा कर
बहुत ही मीठी छुरी है दुनिया।
कभी है ख़ुशियों की फुलझड़ी तो
कभी दुख़ों की लड़ी है दुनिया।
चला जो सच की डगर पे *हीरा*
उसी की लेती बली है दुनिया।
हीरालाल
Wednesday, February 27, 2019
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत का पटल
https://youtu.be/Dnqu-YTGpdk
*_विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत_*
*विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत* के तत्वावधान में आप सभी के लिए लेकर आये है। एक *सुनहरा अवसर* जो आपको साहित्य के क्षेत्र में एक नयी पहचान देगा।
BHARAT & BHARAT चैनल पर हम आपके द्वारा रचित सभी विधाओ को जैसे:- गीत,ग़ज़ल, मुक्तक,छंद,कविताऐ और कहानियों को प्रसारित करेंगे। आप अपनी रचनाओं का आनंद ले सकते है। अपने You Tube चैनल BHARAT & BHARAT पर।
BHARAT & BHARAT चैनल को *सब्सक्राइब* करना न भूलें।
नोट:-
● संक्षेप परिचय।
● एक फोटो।
● रचना:- ऑडियो/विडियो।
धन्यवाद
निवेदक:-
नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
प्रदेश अध्यक्ष
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
छतरपुर मध्यप्रदेश इकाई
व्हाट्स ऐप नं.8109643725
Email:- neetendrasinghparmar15@gmail.com
Friday, February 22, 2019
आ० हीरालाल यादव जी
2122 1212 22
अपनी पलकों पे आब रखता हूँ।
ग़म, खुशी का हिसाब रखता हूँ।
पढ़ के दो चार हर्फ टूट गये?
ग़म की पूरी किताब रखता हूँ।
पूछ कर देखिए कभी मुझसे
याद सारे जवाब रखता हूँ।
रोज दो चार घूँट हूँ पीता
मैं वफ़ा की शराब रखता हूँ।
मानता हूँ अज़ीज़ सब को ही
किस से रिश्ता खराब रखता हूँ।
जानता हूँ दगा कहाँ पाया
दिल में सारे सराब रखता हूँ।
हीरालाल
Thursday, February 21, 2019
गज़ल़ वीर सैनिक ने रचा...
*ग़ज़ल*
बहर:- 2122 2122 212
रदीफ़- है।
काफ़िया:- आस।
वीर सैनिक ने रचा इतिहास है।
जिन्दगी से दूर दिल के पास है।।
जान भी कुर्बान कर दी शान से।
आम से तब बन गया वो खास है।।
बढ़ रही है पीर भारत देश की।
कम करें मिलकर यही विश्वास है।।
क्यों नहीं करते हिफाज़त मुल्क की
बढ़ रही हिंसा मुझे आभास है।।
वीरता के गीत *भारत* गा रहा।
भारती के भाव में ही वास है।।
नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क सूत्र :- 8109643725
काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...
-
सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह संपन्न छतरपुर प्राइम होटल में आज दिनांक 30/04/2026 को आयोजित सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह...
-
दिनांक 30/11/2024 को प्रयागराज संगम की पावन नगरी में साहित्यिक क्षेत्र में सुप्रसिद्ध संगठन "विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत" का छठवाॅं ...
-
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...