Tuesday, February 18, 2020

आ० दिनेश श्रीवास्तव जी




सादर अभिवादन के साथ ~😊🙏😊

आ. दिनेश श्रीवास्तव जी को एक ऐसे साहित्यकार के रूप में देखता हूँ, जो रचनाकार की रचनाओं को पढ़ते ही नहीं वल्कि उचित मार्गदर्शन युक्त स्नेहिल प्रतिक्रियाओं से भी रचनाकार का मान बढ़ाते हैं, हमें आपके इस गुण से कुछ सीखना चाहिए|
    सच्चे अर्थों में आप साहित्य को जीते हैं, हार्दिक अभिनंदन भाई आ. दिनेश श्रीवास्तव जी, आपका स्नेह इसी प्रकार सदैव मिलता रहेगा और जय जय हिन्दी परिवार को आप सदैव नवीनता की ओर अग्रसर करते रहेंगे |
     आपकी रचनाओं में गहराई के साथ विधान भावों से सुसज्जित होता है, आपकी रचनाएँ हम सब पढ़कर देख सकते हैं, आपके विषय में कितना सही कहा है| *एक स्नेहिल प्रतिक्रिया* आ. दिनेश श्रीवास्तव जी को प्रेषित करते हुए कल के स्वास्थ्य कार्यक्रम में आप सभी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत है |👏👏👏👏🌺🙏🌺

स्नेह, सहयोग, अपनत्व से भरी रचनाकारधर्मिता हेतु कोटिशः हार्दिक बधाई आ0 दिनेश श्रीवास्तव जी |
जय-जय 😊🙏😊

🏆🙏🏆

दिलीप कुमार पाठक "सरस"
    संस्थापक
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत

Friday, February 14, 2020

नर्सिंग छात्र संगठन भारत ने मध्यप्रदेश के अनेक जिला इकाई ने दी श्रद्धांजलि। - भारत


14 फरवरी 2019  को देश की रक्षा करते हुए पुलवामा में शहीद होने वाले माँ भारती के वीर शहीद जवानों को नमन कर  नर्सिंग छात्र  संगठन,भारत की मध्यप्रदेश (भोपाल,धार,दमोह,झाबुआ) की जिला इकाई के  द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नमन

नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"







ANATOMY AND PHYSIOLOGY 2020



ANATOMY AND PHYSIOLOGY

ANATOMY
( SECTION-A )

Q.1. Describe the structure of:-
( a ) HEART.
( b ) Female reproductive system.

Q.2. ( a ) Describe the structure of cell division.
( b ) enlist the sense of organ and describes the
ear.

Q. 3. Drow the labelled diagrams. ( Any four only )
( a ) Femur bone. ( b ) cell. ( c ) Uterus.
( d ) blood. ( e ) Lungs. ( f ) eye.

Q. 4. Write short notes:- (Any Four only )
( a ) Spleen. ( b ) Skin. ( c ) Brain.
( d ) Pituitary gland. ( e ) Gall bladder. ( f ) Stoamch.

PHYSIOLOGY
( SECTION-B)
Q.1.
( a ) Explain the spermatogenesis.
( b ) Explain the physiology of hearing.

Q.2. Write short notes:- ( Any two only )
( a ) Cardiac cycle.
( b ) Physiology of respiration.
( c ) Menstrual cycle.

Q. 3.
( a ) Explain the muscles movements and tone.
( b ) Regulation of the body temperature.

Q.4. Write function of following. ( Any four only )
( a ) Skin. ( b ) Nephron. ( c ) Liver.
( d ) CSF. ( e ) Bones.
( f )Respiration system.

NEETENDRA SINGH PARMAR
( NURSING TUTOR )






गीत :- शहीद


गीत:- शहीद

हमारा तिरंगा है हमारा वतन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।


शहीदों के चरणों सिर को झुकाए।
सदा मातृभूमि की गीत गुनगुनाए।।
खुशबु से महके अपना चमन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।1।।


लिपटकर तिरंगे में आता रहूँगा।
लाज हिन्दोस्तां की बचाता रहूँगा।।
होने ना देगे कभी इसका पतन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।2।।

उठाये निगाहे जो उसे फोड़ दूंगा।
हड्डी पसली बैरी मैं तोड़ दूंगा
करेंगा दुबारा ना कोई यतन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।3।।


वीरता भी वीरों की गाते रहेंगे।
आशीष वीरों का पाते रहेंगे।।
सिर पर दिखेगी ना भारत शिकन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।4।।

नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत'
अध्यक्ष:- विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
मध्यप्रदेश इकाई
दिनांक:- 14/02/2020
।।





Thursday, February 13, 2020

गीत



.                *गीत सुहाने*
तर्ज:-कौन दिशा में लेके...
फिल्म:- नदिया के पार
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
साथी विन लागे मोहे,अन्जानी डगरिया।।
पीली सरसों की बहार,लाई बसन्ती उपहार।
हो मन सूना है,सूना है.....
काटे नही कटती है अन्जानी डगरिया....
                  *(१)*
हो कैसा सावन झूम के आया,तन मन आग लगाय रे।।
विन सजनी मन के मन नहीं लागे,कैसे अगन बुझाय रे।।

पिहूँ पिहूँ बोल रहा है पपीहा।
   राही के विन लागे न जिया।
कैसे करुँ मनुहार रे......
कैसे में अकेले चलूँ,अन्जानी डगरिया....
                  *(२)*
मन पंछी चातक के जैसा,स्वाति की है चाह रे।।
वन के पतंगा जल जल जाऊँ,जीवन हुआ तवाह रे।।

अब आजा पास हमारे,
     तन मन तुझको आज पुकारे।
        कैसा तेरा प्यार रे...
संग संग तेरे चलूँ ,अन्जाना डगरिया.....
                *(३)*
तेरे मेरे स्वप्न अधूरे,पूरण की एक आस रे।।
दूर भले मितवा है लेकिन,दिल तो मेरे पास रे।।
हम दोनो एक राह के राही,
      देर न कर अब आजा माही।
तू मेरा संसार रे......
खुशियों से भर मेरी ,अन्जानी डगरिया....
-------------------------------------------
🌹 *शिव गोविन्द सिंह*🌹

Tuesday, February 11, 2020

श्रीमन्नारायणाचार्य "विराट" घनाक्षरी

मनहरण घनाक्षरी-

नयनों  में चाह रख , ध्येय में प्रवाह रख
निरत  प्रयास  कर , आप  लक्ष्य पाइए।
          हिय  जागे  विश्वास, पथ में  उगे प्रभास
          स्वयम्   सवित्र  बन , ओझल   हठाइए।
चेतना का वर लेना,शुष्क कंठ स्वर देना
सुप्तता  को  मेटकर,  आग को जगाइए।
          कौन करता विरोध ,कौन लेता प्रतिशोध
          आप शक्तिवान हो के, शत्रु को दिखाइए।।

               श्रीमन्नारायणाचार्य "विराट"

*◆लयग्राही छंद◆* सोम जी


*◆लयग्राही छंद◆*
विधान-
तगण तगण तगण गुरु गुरु
(221  221  221 2   2)
4चरण,दो-दो चरण समतुकांत।

हे  रामराजा  मुझे  तार   दीजै।
मैं दास हूँ नाथ स्वीकार कीजै।।
सत्कार  सेवा नहीं  जानता हूँ।
सर्वस्य आपै  सदा  मानता हूँ।।

                ~शैलेन्द्र खरे"सोम"

Monday, February 10, 2020

A-Z MEDICAL ABCD

A:- ASTHMA.
B:- BRONCHITIS.
C:- CHOLERA.
D:- DIABETES.
E:- EMPYMA.
F:- FEBRILE.
G:- GOITRE.
H:- HEADACHE.
I:- INFERTILITY.
J:- JAUNDICE.
K:- KALA AZAR.
L:- LOSE MOTION.
M:- MENINGITIS.
N:- NEPHRITIS.
O:- OVARIAN CYST.
P:- POLIOMYELITIS.
Q:- Q FEVER.
R:- RHINITIS.
S:- STRESS.
T:- THROAT CANCER.
U:- UTI ( URINARY TRACK INFECTION )
V:- VIRAL HEPATITIS.
W:- WARTS.
X:- XEROSTOMIA (Dry MOUTH)
Y:- YELLOW FEVER.
Z:- ZIKA VIRUS.

NEETENDRA SINGH PARMAR
( NURSING TUTOR )

Wednesday, February 5, 2020

वंदना :- बृजमोहन साथी जी

*माँ वंदना*

हमें  बस  तुम्हारा  सहारा  है  माँ ।
तुम्ही  ने ये जीवन निखारा है माँ ।।

हमारी  ये  *नैया* नही   डूबती ।
दिये ज्ञान  से  माँ  ये  है तैरती  ।।
तू ही  धार  तू  ही किनारा है माँ ।
*हमें बस तुम्हारा................*

मधुर  स्वर  प्रकृति के यूँ माँ  से कहे ।
पवन  ये  बसंती  कहाँ  फिर रहे  ।।
नही तुम बिना कुछ गवारा है माँ ।
*हमें बस तुम्हारा.................*

तू   श्वेत   वर्णी  है   कमलासिनी ।
सुरो की है गंगा माँ  पदमासिनी ।।
ये  संसार  तुमने  सवांरा  है माँ ।
*हमें बस तुम्हारा ................*
दया  की रखो  हम  पे मैहर सदा ।
नही हमको करना माँ खुद से जुदा ।।
नही कोई  तुम बिन हमारा है माँ ।
*हमें बस तुम्हारा.................*

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
कवि बृजमोहन श्रीवास्तव "साथी"डबरा

Tuesday, February 4, 2020

चौपइया छंद [सम मात्रिक] -सोम

*◆ चौपइया छंद [सम मात्रिक] ◆*
धान~
{4 चरण समतुकांत,प्रति चरण 30 मात्राएँ,
प्रत्येक में 10,8,12 मात्राओं पर यति
प्रथम व द्वितीय यति समतुकांत,
जगण वर्जित, प्रत्येक चरणान्त में गुरु(2),
चरणान्त में दो गुरु होने पर यह छंद
मनोहारी हो जाता है।}

अति भये दुखारे,तकि-तकि हारे,
                            जड़-चेतन अकुलाने।
चक,पिक,बक,दादुर,परम भयातुर,
                            तरु-पल्लव मुरझाने।।
वन,उपवन,निर्झर,कूप,नदी,सर,
                          उरग,मकर अरु मीना।
खग-मृग मानहिं डर,चिंतित हलधर,
                         हैं सब प्रकृति अधीना।।

जे कवन  सुभीते, ले घट रीते,
                          गेह  फिरहिं पनिहारी।
बह ऊष्ण समीरा,हृदय न धीरा,
                          पंथहिं पथिक दुखारी।।
जल बिन कठिनाई,महि अकुलाई,
                          विनय करत करजोरी।
हे  दीनदयाला, "सोम"  कृपाला,
                         करहुँ सुरत प्रभु मोरी।।
              
                         *~शैलेन्द्र खरे"सोम"*

Sunday, February 2, 2020

वार्षिकोत्सव

*विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत छतरपुर मध्यप्रदेश इकाई*

*जय-जय*~🌺🙏🌺

आज दिनांक 3 फरवरी 2020 को विश्व जनचेतना ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। जिसमें काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें नगर के सभी वरिष्ठ व विशिष्ट साहित्यकार व नवोदित कवि सम्मिलित होंगे।
आप सभी से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ तथा हम सभी का अपने आशीर्वाद से हौसला बढ़ाएँ।उपस्थिति प्रार्थनीय है|

कार्यक्रम स्थल:- बुन्देला केशरी महाराजा छत्रसाल स्मारक ट्रस्ट चौक बाजार छतरपुर  (म.प्र.)

समय:- सायंकाल 5 बजे कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया जायेगा।
नोट:- ( कृपया समय का विशेष ध्यान रखें।)

निवेदक
अध्यक्ष
नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
विश्व  जनचेतना ट्रस्ट भारत
छतरपुर मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...