Showing posts with label नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत ". Show all posts
Showing posts with label नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत ". Show all posts

Friday, April 5, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
1212 1122 1212 22

तेरे    जुनून,   तेरे   हौसले    से   गुज़रेगा।
बुरा   ये   वक्त  कहाँ   बैठने से गुज़रेगा।

कभी  क़रीब,  कभी  फासले  से गुज़रेगा।
ये  इश्क  है,  ये  हरिक पैतरे से गुज़रेगा।

रहूँगा  यूँ   हीं   मैं   पलकें    बिछाये   राहों में
न  जाने  कब  वो   मेरे सामने  से  गुज़रेगा।

मिटा   रहा   है   सभी   जंगलों   को  इंसाँ  तो
जहान क्यों न किसी जलजले से गुज़रेगा।

जहान  छोड़  के  जाना  है एक दिन *हीरा*
हरेक शख़्स इसी सिलसिले से गुज़रेगा।

                  हीरालाल

Monday, March 25, 2019

रंगोत्सव संस्मरण

आज का विषय -

🌹रंगोत्सव काव्य सम्मेलन ( दिनांक १९ मार्च २०१९) के संस्मरण 🌹

होली के पावन अवसर पर होने वाले अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में भाग लेना व उसका आनंद लेना एक सुमधुर व अद्भुत अहसास था! विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत ने हमें यह अमूल्य अवसर दिया जिसके हम ऋणी रहेंगे।
     मेरे लिए तो यह सम्मेलन और भी गौरान्वित करने वाला था क्योंकि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मुझे  इस कार्यक्रम के अध्यक्ष पद पर आसीन  कर दिया था  उसके लिए भी मैं संस्था की आभारी हूँ।
   कार्यक्रम नियत समय अर्थात १९  मार्च २०१९  को छः बजे  माँ शारदे की प्रतिमा स्थापित करने से आरंभ हुआ। माँ शारदे को नमन करते हुए उन्हें माल्यार्पण के तत्काल  बाद उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से आदरणीया मधु गौड़  के मधुर स्वरों  से  सरस्वती वंदना सम्पन्न हुई तत्पश्चात रानीखेत उत्तराखंड से आदरणीय भुवन बिष्ट जी के द्वारा बहुत अनुपम स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।  कवि सम्मेलन को वास्तविक रूप से आरंभ करने के लिए मेरे द्वारा अध्यक्षीय भाषण में ही अनुमति प्रदान की गयी। उसके उपरांत काव्य धाराएं निर्विरोध, अविरल व विभिन्न रसों को लेकर बहने लगीं। किसी ने होली के त्योहार पर गीत गाये तो किसी ने देश भक्ति पर कविता पढ़ी।
    देश के विभिन्न स्थानों से ३८ कविगणों ने काव्य पाठ कर चित्रशाला पटल को रसों से व आनंद से सराबोर कर दिया था!
     यदि मैं कहूँ कि उस दिन का संचालन एक दिव्य, मनोहर व अद्वितीय था तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रिय अनुज नीतेन्द्र परमार जी व  प्रिय बेटे नमन जैन जी  ने बहुत ही अनूठा संचालन किया! बाद में   कार्यक्रम के अंत में दोनों को अनुज हरीश बिष्ट जी द्वारा  ५०१ - ५०१ रुपये प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया था।
    कार्यक्रम के संरक्षक आदरणीय शैलेंद्र खरे 'सोम' जी, मुख्य अतिथि आदरणीय शीतल प्रसाद वोपचे जी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदरणीया ममता राठौर 'मीत' एवं आदरणीय हरीश बिष्ट जी का कार्यक्रम के आरंभ में ही स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम के समीक्षक आदरणीय राहुल शुक्ल ' साहिल' जी व आदरणीय कौशल कुमार पांडेय 'आस'  जी थे। संस्था के संस्थापक आदरणीय दीपक कुमार पाठक 'सरस' जी पूरे कार्यक्रम की तैयारी में व सम्पन्न होने तक सबके साथ रहे। कार्यक्रम सुचारू रूप से चला इसमें इनका बहुत बड़ा योगदान है।
       यह कार्यक्रम सदैव हमारे स्मृति पटल में सुरक्षित रहेगा। वास्तव में जैसे गूंगा गुड़ के  स्वाद का वर्णन पूरी तरह से नहीं कर पाता वह केवल अहसास कर पाता है वैसे ही हमारे इस आनंद की अनुभूति को  मेरे द्वारा अक्षरसः व्यक्त कर पाना  कठिन है!

     सुशीला धस्माना 'मुस्कान'।

Sunday, March 24, 2019

"व या ब"

🙏समम् नमस्ते 🙏
                 'व'  या  'ब'
अगर आपको  'व'  और  'ब'  के प्रयोग में संशय की स्थिति रहती हो तो यह संकलन आपकी समस्या को कम कर सकता है---
ध्यान दें कि
👉 'वि' उपसर्ग से प्रारम्भ होने बाले शब्द सर्वाधिक होते हैं।
जैसे- विख्यात, विगत, विकृत, विकार, विग्रह, विघ्न, विचलित, विचार, विच्छेद, विचित्र, विजय, विकल्प, विकराल, विकलाङ्ग, विक्रम, विच्छेद, विजेता, विज्ञान, विडम्बना, वितरक, विदाई, विदित, विदुर, विदुषी, विदूषक, विदेश, विद्यालय, विद्यमान, विद्रोही, विद्या, विद्वान् , विधायक, विधवा, विधाता, विधि, विनती, विनय, विनोद, विनय, विपक्ष, विपत्ति, विभाग, विभिन्न, विभाजन, विफल,  विभु, विभूषित, विमान, विमर्श, विमल, वियोग, विरल, विराग, विरुद्ध, विरूप, विरोध, विलम्ब, विवाद, विवाह, विविध, विवेक, विशारद, विश्वास, विशाल, विश्राम, विश्लेषण, विश्व, विष, विषाद, विषाणु, विसर्जन, विसर्ग, विस्तार, विस्तृत, विस्मय, विस्फोट, विराजमान आदि

👉" बि "  से प्रारम्भ होने बाले शब्द कम होते हैं। (यहाँ 'बि' उपसर्ग रूप में नहीं है।)
जैसे - बिकाऊ, बिक्री, बिगाड़ना, बिच्छू, बिछौना, बिजली, बिम्ब(छाया),  बिन्दु, बिनावट, बिनाई, बिदाई, बिताना, बिल्ली, बिल्व (बेल का वृक्ष), बिस्तर, बिल, बिलखना आदि।

🤔सूचना - आधे 'ब्' से प्रारम्भ होने बाले शब्द बहुत ही कम हैं। जैसे- ब्याज, ब्याह, ब्यालि(नागिन), ब्यालू (रात्रि का भोजन), ब्योरा(विवरण) तथा ब्यूरो, ब्यूटी, ब्लॉग आदि अँग्रेजी शब्द।

👉 ' व '  से प्रारम्भ होने बाले कुछ प्रचलित शब्द-
वंश, वक्र, वटु, वध, वधू, वन, वर, वरिष्ठ, वर्ग, वर्ण, वर्ष, वश, वस्तु, वस्त्र, वली(पंक्ति), वहाँ, वाक्य, वाचनालय, वाटिका, वाणिज्य, वाणी, वायु, वार्ता, वासना, वारिधि, वार्षिक, वीणा, वीर, वृक्ष, वृद्ध, वृष्टि, वेग, वेद, वेणी, वेश, वैज्ञानिक, वैयाकरण, वैर, वैरागी, वैश्य, व्रजभाषा, वसुधा, व्रण(घाव), व्रत, व्रीडा(लज्जा), व्रीहि (चावल का दाना) आदि।
🤔सूचना -आधे 'व्' से प्रारम्भ होने बाले शब्द बहुत हैं। जैसे - व्यक्ति, व्यवस्था, व्यायाम, व्याकरण आदि

👉 'ब'  से प्रारम्भ होने बाले कुछ प्रचलित शब्द -
बधाई, बँटवारा, बचपन, बदला, बधू,
बन्दर, बन्धु, बरगद, बर्तन, बल, बलवान्, बलात्कार, बली (बलवान्), बहिन, बहिर्मुख, बहिष्कार, 'बहु' से बने सभी शब्द जैसे बहुवचन, बहुव्रीहि आदि, बस्ती, बहू (दुलहन), बाहु(भुजा), बाँध, बाटी(उपलों पर सेंकी हुई गोली), बाढ़, बाण, बादाम, बावली, बासन(पात्र), बुद्ध(जागा हुआ), बुध(विद्वान्), बुधवार, बेल(लता,श्रीफल,जरदोरी का काम), ब्राह्मण, ब्रह्मा आदि

😇 ध्यान रखें कि हिन्दी में निम्नलिखित दोनों शब्द सही हैं -
विकल(सं), बिकल(हि.) व्याकुल के अर्थ में
विना(सं), बिना(हि.) अभाव अर्थ में
विनती(सं), बिनती(हि.) प्रार्थना अर्थ में
विराजना(सं.), बिराजना(हि.) शोभित होने के अर्थ में
विभावरी(सं.), बिभावरी(हि.) रात्रि के अर्थ में
वटुक(सं), बटुक(हि.) बालक के अर्थ में
वड़वाग्नि(सं), बड़वानल(हि.) समुद्र की अग्नि
वपु(सं), बपु(हि.) शरीर के अर्थ में
वनवास(सं.), बनवासी(हि.)
वर (सिद्धि, श्रेष्ठ), बर (दूल्हा, श्रेष्ठ)
वलि(रेखा, देवता को अर्पित वस्तु), बलि(भेंट, देवता को उद्देश्य कर मारा गया पशु)
वासी(बसने बाला), बासी(देर का)
वसन्त(चैत्र और वैशाख का महीना), बसन्ती(वसन्त ऋतु सम्बन्धी)
वन(सं.), बन(हि.) जंगल के अर्थ में
वाटिका, बाटिका (उपवन के अर्थ में)
वात(सं) वायु, बात(हि.)वचन
वानर(सं), बानर(हि.) बन्दर के अर्थ में
बरात, बारात (वरयात्रा के अर्थ में)
वेला(काल), बेला(सफेद फूल बाला पौधा)
संकेत - सं.= संस्कृत
           हि.= हिन्दी
धन्यवाद....👏

संकलनकर्ता -
डा. सवितुर प्रकाश गंगवार
असि. प्रोफेसर (संस्कृत-विभाग)
डी.ए-वी.कालेज,कानपुर
मो.9412847331
     9149172091

Wednesday, March 20, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
221 212 221 212

रंगों  से दिल हुए  गुलज़ार देख लो।
होली का आ गया  त्यौहार देख लो।

रंग  ओ  गुलाल  से पट सी गई धरा
भूले  हैं आज  दुख, बीमार देख लो।

मस्ती  घुली  हुई  चारों तरफ़ दिखे
इनकार  भी  लगे  इकरार देख लो।

दिल से निकाल दो रंजिश एै दोस्तों
देती नहीं है कुछ तकरार देख लो।

पाओगे दिल में क्या नफरत को पाल कर
जीवन  का  प्यार  है आधार देख लो।

मिलता जरूर है कठिनाईयों का हल
खुद पर भरोसा कर, इक बार देख लो।

दुश्मन  कोई  नहीं  *हीरा* जहान  में
दिल से जता के बस तुम प्यार देख लो।

                    हीरालाल

Sunday, March 17, 2019

हास्य बुन्देली संजय उमंग

🌸बुंदेली गीत 🌸
    (हास्य रस)
दूरई सें हमको रिझावती।
पास गोरी काहे न आवती।।

सजधज के पनिया तुम भरवे खों जाती।
मोरे दिल की घंटी खो टन टन बजाती।
नैनन से पैंच तुम लड़ावती - - -
पास गोरी काहे - - -

मुस्का कै हामी सी भरके तुम जाती।
वाट हम हेरत रँय, लोट के न आती।
रोजई तुम बुद्दु बनावती - - -
पास गोरी काहे न - -

सपनन में तुम दल्लु दूल्हा बने हम।
चइया मइया पर गई ती हो गई पूरी रस्म।
नींद खुली तुम न दिखावती - - -
पास गोरी काहे न - - - -

     🌹संजय "उमंग"🌹

Saturday, March 16, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
2122 1212 22

बहते    बहते    ठहर   गया   पानी।
देख   कर   प्यास   डर  गया पानी।

जिससे ख़ुशियों की आस थी दिल को
वो  ही  आँखों  में  भर  गया  पानी।

जो  अज़ीज़ों की आँखों से निकला
कर   वो  दिल पे  असर गया पानी।

साथ    बर्बादियों    को   ले  आया
जब  भी  हद  से  गुज़र गया पानी।

देख   पाया   न   प्यासी धरती  को
बादलों   से    उतर    गया   पानी।

जानवर   है,   नहीं    बशर    *हीरा*
जिसकी  आँखों का मर गया पानी।

                 हीरालाल

Friday, March 15, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
221 2121 1221 212

इन्सानियत का पाठ पढ़ाने की बात हो।
नफ़रत सभी दिलों से मिटाने की बात हो।

रोने  की  बात  हो न रुलाने की बात हो।
ख़ुशहाल ज़िन्दगी को बनाने की बात हो।

दीमक  के  जैसे  चाट  रहें हैं  जो एकता
नाम-ओ-निशान उनका मिटाने की बात हो।

रखती  है  दूर  आदमी  को  आदमी से जो
नफ़रत की वो दीवार  गिराने  की  बात हो।

आयेंगे  वो  न  बाज  ये जब जानते हैं हम
क्यों दुश्मनों से हाथ मिलाने की बात हो।

ख्वाबों में जी रहा ये पड़ोसी जो मुल्क है
अब आइना इसे भी दिखाने की बात हो।

*हीरा*  करेंगे   बात  सितारों   की  बाद  में
भूखों की पहले भूख मिटाने की बात हो।

               हीरालाल

आ:- आदेश कुमार पंकज जी

परिचय
             ......................................
साहित्यिक नाम- आदेश कुमार पंकज
मूल नाम --- आदेश कुमार गुप्ता
माता  का नाम - श्री मती पुष्पावती गुप्ता
पिता का नाम - स्व. श्री किशोरी लाल गुप्ता
सहचरी का नाम- श्री मती शिखा गुप्ता एम.ए.बी.एड.
जन्म तिथि - 30.06.1963
व्हाट्स ऐप नं०- 9140189159 , 9455567981
शैक्षिक योग्यता -एम.ए. ( अर्थशास्त्र )एम.एस-सी ( गणित शास्त्र ) बी.एड.
साहित्यिक उपलब्धियाँ -करीब 400 से अधिक पत्र पत्रिकाओं मेंं बाल कविताएं,बाल कहानियाँ तथा अन्य कविताएं प्रकाशित ।आकाशवाणी लखनऊ से बच्चों के द्वारा मेरी बाल कविताओं का वाचन किया गया ।
इसी के साथ कई वेवसाइटों पर रचनाएँ प्रसारित --- रचनाकार .काँम , काव्यसागर .काँम ,हिन्दी भाषा .काँम ,अ.भा.सा.प.काँम स्टार हिन्दी .काँम ,कागज दिल.काँम ,पुष्प वाटिका.काँम ,स्टोरी मिरर.काँम , कागज दिल .काँम ,हम हिन्दुस्तानी .काँम ,डाटला एक्सप्रेस .काँम ,सूर्या न्युज .काँम,हिन्दी गीरी .काँम ,कविता बहार.काँम,दैनिक टू टाइम्स .काँम आदि
ई.पत्रिका अटल गुंजन, गजल गुंजन ,अटल सूर्य ,आदि में प्रकाशित ।
हमारे ब्लाग --- अर्णव , नन्हीं कलम ।
पचास से अधिक साहित्यिक समूहों से सम्बन्ध ।
कवि सम्मेलनों में अध्यक्षता का सौभाग्य तथा सम्मान ।
पत्रिकाएँ .. अमर ज्योति हिसार ,चेतना स्रोत लखनऊ ,सन बीम सोनभद्र ,पुष्प वाटिका पटना ,अर्बाबे कलम ,संगम स्मारिका हितैषी दूत कानपुर ,आदर्श कौमुदी बिजनौर आदि
साझा काव्य संग्रह ----  दोहा कलश , कस्तूरी कंचन ,नूर ए गजल ,कविता अनवरत ,काव्य कलश,अनकहे अहसास ,काव्य रंगोली ,अटल सूर्य ,अमर ज्योति हिसार आदि ।
।।।।।।।।। सम्मान ।।।।।।।।।
1. वैश्य श्री सम्मान,शाहजहाँपुर वर्ष 1992
2. काव्य रत्न सम्मान .प्रयाग सेवा समिति उत्तर प्रदेश 2000
3.निर्धन सहायता प्रमाण पत्र  ..  हेल्पेज इंडिया ,भारत सरकार 2003
4.सर्वोत्तम वक्ता गणित शास्त्र .. हिंडाल्को रेणुसागर रेणुकूट उत्तर प्रदेश 2004
5. स्पेक्टरा सम्मान . ए.बी.पी.एस. सोनभद्र उत्तर प्रदेश 2005
6.धरा सम्मान ... उत्तर प्रदेश सरकार 2005
7.सर्वोत्तम अध्यापक गणित शास्त्र  ..सी.बी.एस.ई. नयी दिल्ली 2006
8.स्वच्छता सम्मान ..हिंडाल्को रेणुसागर ,सोनभद्र उत्तर प्रदेश 2008
9.सर्वोत्तम पहल सम्मान .. प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड उत्तर प्रदेश 2008
10.अंतरराष्टीय गणित सम्मान  ..विज्ञान ओलियमपियाड फाउन्डेशन 2011
11.अंतरराष्टीय गणित सम्मान  ... गणित संस्थान भारत 2013
12.सर्वोत्तम गणित माडल सम्मान  .. सी.बी.एस.ई.नयी दिल्ली 2014
13.श्रेष्ठ अध्यापक द्वारा  श्री मती स्मृति ईरानी जी शिक्षा मंत्री भारत सरकार  वर्ष 2014
14.काव्य कलश सम्मान  ..अनुराधा प्रकाशन नयी दिल्ली 2017
15. आगमन सम्मान . आगमन साहित्यिक संस्था दिल्ली वर्ष 2017
16.हिन्दी साहित्य सेवी सम्मान .. विश्व हिन्दी रचनाकार मंच ,भोपाल  वर्ष 2017
17. प्रतिज्ञा सम्मान भारत सरकार.. भारत सरकार     वर्ष 2017
18. दोहा शतकवीर कलम की सुगंध सम्मान - २०१८ ,कलम की सुगंध नयी दिल्ली
19.भक्ति गौरव सम्मान..साहित्य संगम संस्थान दिल्ली वर्ष 2018
20.श्रेष्ठ टिप्पणी कार सम्मान (दो बार ) .. साहित्य संगम संस्थान ,इंदौर वर्ष 2018
21. दोहा अंताक्षरी प्रतियोगिता में द्वितीय व तृतीय पुरस्कार . साहित्य संगम संस्थान दिल्ली
22. काव्य मार्तण्ड सम्मान . साहित्य संस्थान ,भोपाल वर्ष 2018
23. हिन्द वीर सम्मान .. साहित्य संगम संस्थान नयी दिल्ली वर्ष 2018
24.आशु सृजन दोहाकार ( पाँच बार ) ... अर्णव कलश एसोसिएसन हरियाणा वर्ष 2018
25.विश्व वानिकी दिवस पर सहभागिता सम्मान . साहित्य समिति भोपाल वर्ष 2018
26.रोला शतकवीर सम्मान - 2018.. कलम की सुगंध नयी दिल्ली
27.दोहा विज्ञ सम्मान .. साहित्य संगम संस्थान दिल्ली वर्ष 2018
28.श्रेष्ठ दोहाकार सम्मान...कलम की सुगंध दिल्ली वर्ष 2018
29.पर्यावरण चेतना सम्मान .... पर्यावरण संस्थान नयी दिल्ली वर्ष 2018
30.क्षेत्रीय बोली गौरव सम्मान।.साहित्य संगम संस्थान भोपाल वर्ष 2018
31.अवैतनिक संवाददाता साहित्य संगम समाचार पत्र  वर्ष 2018
32. नई सदी का अभिमान सम्मान पत्र . साहित्य संगम इंदौर वर्ष 2018
33. श्रेष्ठ दोहाकार सम्मान चार बार... कलम की सुगंध दिल्ली वर्ष 2018
34. साहित्य गौरव सम्मान - 2018 .. साहित्य संगम संस्थान नयी दिल्ली3
35. दीप ज्योति सम्मान .. साहित्य संगम संस्थान  वर्ष 2018
36.क्षेत्रीय बोली गौरव सम्मान ..... खड़ी बोली हिन्दी वर्ष 2018
37.त्वरित दोहा लेखन सम्मान ..... द्वितीय स्थान  वर्ष 2018
38.दैनिक श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान ... अटल काव्याजलि मंच,रीवा वर्ष 2018
39.दोहा प्रतियोगिता प्रशस्ति पत्र .... अटल काव्यांजलि मंच , वर्ष 2018
40.प्रशस्ति पत्र ...... साहित्य अर्पण ... एक पहल ,जयपुर राजस्थान वर्ष 2018
41.सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान ... भावों के मोती द्वारा प्रदत्त, उड़ीसा वर्ष 2018
42.काव्य कलम सम्मान ...  कलम की सुगंध दिल्ली वर्ष   2018
43.आशु दोहाकार सम्मान ... कलम की सुगंध दिल्ली वर्ष 2018
44.मनहरण घनाक्षरी शतकवीर सम्मान ... अर्णव कलश एसोसियेशन हरियाणा वर्ष 2018
45.मुक्तक शतकवीर सम्मान ... अर्णव कलश एसोसियेशन,हरियाणा वर्ष 2018
46.साहित्य गौरव सम्मान ... मधुशाला साहित्यिक परिवार , उदयपुर वर्ष 2018
47.आशु दोहा सृजन सम्मान --- 2018 -- कलम की सुगंध ,नयी दिल्ली
48.गीता जागृति सम्मान --- अर्णव कलश एसोसिएशन,हरियाणा वर्ष 2018
49.साहित्य रत्न सम्मान - 2018 --- मधुशाला साहित्यिक परिवार उदयपुर राजस्थान
50. आंचलिक साहित्यकार गौरव --- साहित्य संगम बोली विकास मंच, इंदौर वर्ष 2018
51.साहित्य सारथी सम्मान .. 2018  .. अखिल भारतीय साहित्य परिषद विराट नगर राजस्थान
52.श्रेष्ठ दोहाकार सम्मान --- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली वर्ष 2018
53.अटल दीप सम्मान - अटल काव्यांजलि मंच ,रीवा मध्य प्रदेश वर्ष 2018
54. गजल प्रवीण सम्मान -2018 --महफिल ..ए..गजल हरियाणा
55. छन्द सम्मान .... कलम की सुगन्ध ,नयी दिल्ली वर्ष 2018
56.काव्य सेतु सम्मान ... साहित्य संगम संस्थान दिल्ली वर्ष 2018
57. नूतन साहित्य कुंज द्वारा प्रशस्ति पत्र वर्ष 2018
58.स्टार साहित्यकार सम्मान --2019 -- कवि चौपाल व स्टार हिंदी ब्लाग राजस्थान
59.काव्य कुन्दन सम्मान - 2019 साहित्य संगम संस्थान दिल्ली
60.उत्तम दोहा सृजन सम्मान- 2019 कलम की सुगंध नयी दिल्ली
61.चौपाई शतकवीर कलम की सुगंध सम्मान 2019 --अर्णव कलश एसोसिएसन हरियाणा
62.साहित्य श्री - 2019 मधुशाला साहित्यिक परिवार उदयपुर राजस्थान
63.साहित्य कदम्ब -- 2019 साहित्य संगम संस्थान नयी दिल्ली
64. चित्र चिंतन सम्मान 2019 --हमारे अपने कलमकार गुजरात
65.गीत सम्मान 2019 --हमारे अपने कलमकार गुजरात
66. अटल साहित्य रत्न सम्मान 2019 - अटल काव्याँजलि सतना मध्य प्रदेश
67. कवि चौपाल मनीषी सम्मान 2019 --राष्टीय कवि चौपाल दौसा राजस्थान
68.सर्वश्रेष्ठ सम्मान 2019 -अ.भा.सा.परिषद जयपुर राजस्थान
69.सर्वोत्तम गीत सम्मान 2019 -हमारे अपने कलमकार गुजरात
70. बसंत छंद काव्य कलम सम्मान 2019 -अर्णव कलस एसोसिएसन हरियाणा
71.साहित्य सृजक सम्मान 2019 -शिवेतरक्षिति साहित्य सृजन मंच बाराबंकी उत्तर प्रदेश
72.साहित्य रत्न सम्मान 2019--शिवेतरक्षिति सृजन मंच अवध प्रांत उत्तर प्रदेश
73.गीत सम्मान 2019 -हमारे अपने कलमकार गुजरात
74.दोहा विज्ञ सम्मान 2019 - साहित्य संगम संस्थान नयी दिल्ली
75. काव्य सृजन सम्मान 2019 -हमारे अपने कलमकार गुजरात
76.रामेश्वर दयाल दुबे साहित्य सम्मान 2019 -कवि चौपाल मैनपुरी उत्तर प्रदेश
77.फणीश्वर नाथ रेणु सम्मान 2019 -साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली
78.साहित्य सृजक सम्मान 2019 शिवेतरक्षति मंच बाराबंकी उत्तर प्रदेश
79.साहित्य सृजक सम्मान 2019 शिवेतरक्षति मंच बाराबंकी उत्तर प्रदेश
80.दोहा विज्ञ सम्मान 2019 साहित्य संगम संस्थान नयी दिल्ली
आदि कवि सम्मेलनों में अन्य सम्मानों से सम्मानित ।
आत्म कथ्यः- मैं आदेश कुमार गुप्ता पंकज सभी महानुभावों को अवगत कराना चाहूँगा कि मेरा जन्म शाहजहाँपुर के एक मध्यम वर्गीय सम्भ्रान्त परिवार में हुआ ।मैं एक मध्यम श्रेणी का छात्र रहा परन्तु आप लोगों की दुआओं से एक श्रेष्ठ अध्यापक के रुप में स्थापित हुआ ।काव्य के प्रति रुझान होते हुए भी मैनें स्नातक स्तर पर आने के बाद लिखना प्रारम्भ किया ।मैनें बाल कहानियाँ ,बाल कविताएँ ,गीत ,गजल , रोला दोहा, दोहा मुक्तक , दोहा गजल सोरठा ,घनाक्षरी ,मुक्तक ,हाइकु ,तांका क्षणिकायें तथा हास्य रस की कवितायें लिखीं ।
पूरा पता- आदेश कुमार पंकज
विभागाध्यक्ष गणित शास्त्र
रेणुसागर सोनभद्र
उत्तर प्रदेश पिनः - 231218
adeshpankaj@gmail.com
...................................................

Thursday, March 14, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
1222 1222 122

ज़रा पागल, ज़रा नादान हूँ मैं।
मगर दिल का भला इंसान हूँ मैं।

समझता हूँ हकीकत ज़िन्दगी की
जहां में चार दिन मेहमान हूँ मैं।

मुझे कोशिश समझने की तो करिए
नहीं मुश्किल, बहुत आसान हूँ मैं।

भरा कमियों से होना लाजिमी है
फरिश्ता  तो नहीं इंसान हूँ मैं।

जहां हँसता है मेरी मुफ़लिसी पर
ग़रीबी की बना पहचान हूँ मैं।

शिकायत कुछ नहीं करता कभी, पर
हकीकत से नहीं अनजान हूँ मैं।

सभी मुँह फेरते हैं देख *हीरा*
किसी दिल का नहीं अरमान हूँ ।

                   हीरालाल

Wednesday, March 13, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
212 212 212 212

है शुरू  दर्द का सिलसिला रोज ही।
ज़िन्दगी  कर  रही  है  दगा रोज ही।

मुझको मिलता नहीं उसका नामोनिशाँ
ढूँढता  हूँ  ख़ुशी  का  पता रोज ही।

क्या  गुज़ारे  कोई  ज़िन्दगी  चैन से
ज़ख़्म  देती  है दुनिया नया रोज ही।

बेवफ़ा,   बेमुरव्वत   तेरी   याद   में
दिल है रहता बुझा का बुझा रोज ही।

रब ही जाने ये किस दिन फलेगी मगर
माँगता   हूँ   मैं   तेरी   दुआ  रोज ही।

दिन बदल जायेंगे कल इसी आस में
रात  गुज़री है औ दिन ढला रोज ही।

जो  किया  ही नहीं उन गुनाहों की मैं
पा  रहा  हूँ  यहाँ  पर  सज़ा रोज ही।

हाल  मँहगाई   का   देख  *हीरा*   यहाँ
घुट रहा ख्वाहिशों का गला रोज ही।

                  हीरालाल

साहित्य एक्सप्रेस

''साहित्य एक्सप्रेस'' के मार्च अंक में प्रकाशित रचनाकारों की सूची-
१-सूरज कुमार उत्साही (ग्वालियर )गजल
२-गोपाल शरण शर्मा(वृंदावन) आलेख
३-के पी मौर्य (नई दिल्ली)गजल
४-अमित डोगरा (कांगड़ा )आलेख
५-डॉ जमुना कृष्णराज (चैन्नई)लघुकथा 
६-अखिलेश शर्मा(इंदौर) लघुकथा
७-कल्याणी झा (नई दिल्ली )लघुकथा
८-आशा वर्मा (ग्वालियर) कहानी
९-जयति जैन (भोपाल ) आलेख
१०-डॉ अवधेश कुमार अवध (गोहाटी )आलेख
११-डॉ प्रदीप कुमार (रायपुर) आलेख
१२- राजीव डोगरा (कांगड़ा)कविता
१३-डॉ ज्योत्स्ना सिंह( ग्वालियर) पुस्तक समीक्षा
१४-मोहम्मद अलकमा आदिल (दुमका) लघुकथा
१५ शास्त्री जगदीश सुहाने(दतिया) शिवरात्रि विशेष
१६-हितेंद्र शर्मा(शिमला) कविता
१७-कुलदीप गर्ग (सोलन) कविता
१८-प्रतिभा पॉल मेहता(शिमला) कविता
१९-सतीश शर्मा(शिमला) कविता
२०-पूजा सेमता शर्मा(शिमला) कविता
२१-राहुल वाली(शिमला) कविता
२२-राजेश सारस्वत(शिमला) कविता
२३-संगीता रेड्डी (सिलीगुड़ी)कविता
२४ -राजकिशोर गोस्वामी(दतिया)कविता
२५-मुकेश कुमार( नोयडा)कविता
२६-डॉ प्रतिभा द्ववेदी(ग्वालियर) कविता
२७-संजय कुमार गिरी( दिल्ली) कविता
२८-वीरेंद्र पुष्पक(बिजनौर) कविता
२९ -प्रभात पटेल(रीवा)कविता
३०-विपिन बल्लभ (कानपुर) कविता 
३१-हरिओम माहोरे( छिंदबाड़ा)कविता
३२-शिवम् यादव(करेरा)कविता
३३-राम शर्मा परिंदा(धार) कविता
३४-रूबी प्रसाद(सिलीगुड़ी)कविता
३५-डॉ कमलकिशोर श्रीवास्तव(छिंदवाड़ा) कविता
३६-सावित्री मिश्रा(झारसुगुड़ा उड़ीसा) कविता
३७-अवनीश त्रिवेदी(सीतापुर) कविता
३८- ज्ञानेन्द्रमोहन(शाहजहां पुर)कविता
३९-वंदना गुप्ता(सिलीगुड़ी)कविता
४०-स्वप्निल गौतम(छिंदवाड़ा)कविता
४१-सोनी केडिया(सिलीगुड़ी)कविता
४२-विजय कन्नोजिया(दिल्ली) कविता
४३-ज्योति त्रिपाठी(इंदौर) कविता
४४-आभा श्रीवास्तव(ग्वालियर) कविता
४५-पंकज परिमल(मुजफ्फर नगर)कविता
४६-बबीता अग्रवाल कँवल(सिलीगुड़ी)कविता
४७-संजय वर्मा दृष्टि(धार)कविता
४८-डॉ रामावतार (भरतपुर ) कविता
४९ -सुरेश जादव (मोरेना ) कविता
५०-मुकेश बोहरा (बाड़मेर ) कविता
५१-रेशमा त्रिपाठी (प्रतापगढ़ )कविता
५२ -धीरेन्द्र वर्मा (लखीमपुर खीरी )कविता
५३ -गोपाल पांडेय (ोरैया ) कविता
५४ -ध्रुव कुमार (बाराबंकी ) कविता
५५ -विजयभारत दीक्षित (टीहरा  हिमांचल प्रदेश )कविता
५६-सीतांशु त्रिपाठी (सतना ) कविता
५७ -रंजन कुमार प्रसाद (रोहतास ) कविता
५८ -विशाल शुक्ल (छिंदबाड़ा )कविता
५९ -दीपक प्रेमी (रायसेन ) कविता
६० -रमेश कुमार सिंह (कैमूर , बिहार ) कविता
६१ -रसीद अहमद शेख (इंदौर ) कविता
६२ -निहाल छीपा (गाडरबारा)कविता
६३ -डॉ उपासना पांडेय (भिवंडी , राजस्थान ) कविता
६४- नवीन कुमार (सिमडेगा , झारखण्ड ) कविता
६५ -मनोज कुमार ( शिलांग , मेघालय ) कविता
६६ -नेहा सोनी (दतिया मध्य प्रदेश ) कविता
६७ - डॉ रवींद्र कुमार ( चतारा , झारखंड )कविता
६८-डॉ शील चंद्रा ( धमतरी , छतीशगढ ) कविता
६९-एडव्होकेट रवि शर्मा ( उन्नाव ) कविता
७०-असगर अश्क ( गुडगाँव हरियाणा ) ग़ज़ल
७१ -चंद्रवीर सोलंकी (आगरा ) कविता
७२- रंगनाथ द्वेदी (जौनपुर ) कविता
७३ -शशांक मिश्रा (शाहजहांपुर यूं पी ) कविता
७४ -श्रवण कुमार चिहार ( धौलपुर ,राजस्थान )
७५ -अजय प्रसाद ( बिहार ) कविता
७६ -नीरज त्यागी ( गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश ) कविता
७७ -तारकेश्वरी 'सुधि ' ( जयपुर राजस्थान ) कविता
७८ -संध्या सुरभि (मोरेना मध्य प्रदेश ) कविता
७९ -डॉ हरी कृष्ण हरी (दतिया मध्य प्रदेश ) कविता
८०-बाल  कृष्ण बाथम  (दतिया मध्य प्रदेश ) कविता
८१-डॉ नौशाब सुहैल  (दतिया मध्य प्रदेश ) कविता
८२ -राम हुजूर दांगी  (दतिया मध्य प्रदेश ) कविता
८३ -डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव (पटना बिहार  ) कविता
८४-ओम प्रकाश 'ओज '(दतिया मध्य प्रदेश ) कविता
८५ -शाइस्ता ग़ज़ल सिद्दीकी (कानपुर उत्तर प्रदेश ) ग़ज़ल
८६ -प्रवेश शुक्ल ( जौनपुर, उत्तर प्रदेश ) कविता    
८७ - आकांक्षा भटनागर ( ग्वालियर मध्यप्रदेश ) कविता
८८ -भावना भट्ट (भावनगर) कविता
८९- अरवीना गहलोत(प्रयागराज)कविता
९०-डॉ मीनाक्षी शर्मा(गाजियाबाद)गजल 
९१-शालिनी श्रीवास्तव(बैंगलुरु)कविता
९२-एसके कपूर (वरेली )कविता
९३-ताराचंद कछवाहा(जयपुर)कविता 
९४-अख्तर अनंत(नीमच) गजल
९५-शिवेंद्र मिश्रा(लखीमपुर खीरी)दोहे
९६-वीरेंद्र भ्रमर(चित्रकूट)गीत
९७-विजय तनहा(शाहजहांपुर) गीत
९८-डॉ धनञ्जय मिश्रा(दुमका) कविता
९९-भारत मिश्रा(गोपालगंज बिहार)कविता
१००-विशम्भर पांडेय(सवाई माधोपुर) शिववंदना
१०१-गायत्री द्ववेदी(फतेहपुर यूपी)नवगीत
१०२-नीतेंद्र परमार( छतरपुर) गीत
१०३-रामस्वरूप स्वरुप(दतिया )पाठक प्रतिक्रिया 
१०४-डॉ मीनू पांडेय(भोपाल ) साक्षात्कार डॉ गौरीश
१०५-डॉ ज्योत्स्ना सिंह राजावत(ग्वालियर) संवाद कहानीकार(जगदीश जी तोमर)
१०६-जगत शर्मा (दतिया)स्मरण भगतसिंह
१०७-मनोज कान्हे (इंदौर)कवि सम्मलेन के उभरते सितारे
१०८-मीत जमशेदपुरी(जमशेदपुर)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
१०९- कैलाश जोशी (औरैया) कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११०-पवन मिश्रा (दुमका) कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
१११-संध्या चौधरी(रांची) कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११२ सौरभ मिश्रा(दिल्ली)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११३-रविता चौहान(सिरमौर हिमांचल प्रदेश)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११४-मंगेश माही(बांद्रा मुंबई)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११५-कुमार मनदीप (सीतामणीबिहार)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११६-विवेक बादल (सीतामणीबिहार)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११७- बाहुवली संगम (मुंबई) कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११८-विपिन साहिल(मुरैना)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
११९-प्रद्युम्न शर्मा(बड़वानी)कवि  सम्मलेन के उभरते सितारे
१२०-उदिता वत्स(जींद राजस्थान)कवि सम्मलेन के उभरते सितारे
१२१-जगत शर्मा(दतिया) कवि  पीताम्बर विशेषांक आवरण कथा
१२२-सीएस कृष्णा(भरतपुर)कवि  पीताम्बर विशेषांक आलेख
१२३-डॉ एन लक्ष्मी (अंदमान निकोबार) कवि  पीताम्बर विशेषांक आलेख
१२४ डॉ पुनीत पांडेय आफत(गोरखपुर)कवि  पीताम्बर विशेषांक आलेख
१२५-आशुकवि नीरज अवस्थी(लखीमपुर खीरी) कवि  पीताम्बर विशेषांक आलेख

काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...