Showing posts with label जनचेतना समाचार. Show all posts
Showing posts with label जनचेतना समाचार. Show all posts

Saturday, September 16, 2023

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत - 3011 मध्यप्रदेश इकाई के तत्वावधान में कविवर सुरेंद्र शर्मा "शिरीष" प्रथम स्मृति संध्या समारोह - 2023



विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत - 3011 मध्यप्रदेश इकाई के तत्वावधान में कविवर सुरेंद्र शर्मा "शिरीष" प्रथम स्मृति संध्या समारोह - 2023


छतरपुर,( जनचेतना समाचार )
प्रदेश अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत" के संयोजन व निवेदक श्री आनंद शर्मा तथा श्री प्रमोद सारस्वत जी के संचालन में हिंदी दिवस पर सुविख्यात गीतकार स्व. सुरेंद्र शर्मा "शिरीष" जी की प्रथम स्मृति के रूप में कविवर "शिरीष" स्मृति संध्या समारोह - 2023 दिन गुरुवार को सायंकाल 4 बजे से देर रात्रि तक बुन्देलखण्ड केसरी छत्रसाल स्मारक सभागार चौक बाजार छतरपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिव भूषण सिंह गौतम 'भूषण',मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार सोनकिया 'नवरस' जी व विशिष्ट अतिथि श्री गोकुल प्रसाद गुप्ता जी रहे। कविवर सुरेंद्र शर्मा "शिरीष" स्मृति-सम्मान- 2023 श्री शिवभूषण सिंह गौतम जी को देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से हार्दिक बधाई। कार्यक्रम में आ० विनीत गुप्ता जी ने माँ वीणापाणि की वंदना प्रस्तुत की तथा समस्त साहित्यकार बंधुओं के द्वारा कविवर शिरीष जी के चित्र पर श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम संयोजक नीतेन्द्र भारत व निवेदक श्री आनंद शर्मा जी ने अध्यक्ष महोदय तथा मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों का शॉल श्रीफल व फूलमाला आदि से सम्मानित किया। तथा सभी साहित्यकार बंधुओ का फूल माला पहनाकर स्वागत वंदन किया।
           छतरपुर नगर तथा बाहर से पधारे सभी  साहित्यकारों ने अपनी कविताओं के मध्यम से श्रद्धांजलि स्वरूप श्री शिरीष जी  को शब्द सुमन अर्पित किये जिसमें डॉ० राघवेंद्र उदैनिया स्नेही,श्री सुरेन्द्र शर्मा सुमन,अब्दुल अज़ीज़ रावी,गायत्री खरे 'केशव',सीता राम साहू,रामकृपाल शुक्ला, हरिशंकर जोशी, डॉ.आर.बी.अनजान,नम्रता शुक्ला,रामलला शर्मा रमन,लखन लाल सोनी,अजय मोहन त्रिपाठी,जीतेन्द्र जीत,अभिषेक अरजरिया,शबीह हाशमी तथा युवा रचनाकारों में सूरज पंडित,अंकित अग्रवाल,अनंतराम बुनकर,जयकांत पाठक,नरेंद्र अनुरागी व अकिंचन तथा कु.नीलम प्यासी आदि ने भी सहभागिता की। 
         कार्यक्रम के समापन की वेला में अध्यक्ष उद्बोधन व काव्य पाठ आ० भूषण जी ने किया। तथा सभी महानुभाव का आभार व्यक्त किया नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत" व श्री आनंद शर्मा जी ने तथा सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
                                                 धन्यवाद
दिनांक- 14-09-2023                  
                                                   
       प्रदेश अध्यक्ष 
 नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
  मध्यप्रदेश इकाई छतरपुर

काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...