Thursday, January 12, 2023

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हुई काव्य गोष्ठी - चित्रगुप्त मंदिर छतरपुर मध्यप्रदेश


कल चित्रगुप्त मंदिर छतरपुर के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ( युवा दिवस ) पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।संचालन आ० प्रमोद सारस्वत जी व संयोजन आ० अंशुमान जी के किया। नगर के सभी वरिष्ठ व नवोदित रचनाकार मौजूद रहे। सभी ने स्वामी जी को समर्पित काव्य पाठ किया। 
हार्दिक आभार।

स्वामी विवेकानंद जयंती ( युवा दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं।

मुक्तक

सरलता व सहजता में नहीं छल छंद होते हैं।
दिवाकर से चमकते जो नहीं मतिमंद होते हैं।।
हमारे देश भारत का नहीं सानी कोई जग में,
युवाओं के दिलों में बस विवेकानंद होते हैं।।

नीतेंद्र सिंह परमार 'भारत'
छतरपुर,मध्यप्रदेश

Friday, January 6, 2023

गीत- पूरा जीवन रहे भटकते.. अजय मोहन तिवारी


             गीत

पूरा  जीवन  रहे  भटकते,
अपने मन को भरमाने में।
उम्र गवाँ दी हमने आखिर,
केवल मरघट तक आने में।।

बस  आँसू  ही  जोड़े  हमनें,
सुख पाने की अभिलाषा में।
पूर्ण हुआ अनुबंध साँस का
जीवन  खोया  प्रत्याशा  में।।

मौन सिसकती रही वेदना,
अभिनय जैसा मुस्काने में।।.......

रहे पिछड़ते हम जीवन से,
मन के पीछे इतना भागे।
दिवस बिताया स्वप्न देखते,
विषयी बन रातों में जागे।।

ठगे गए हम सदा स्वयं ही,
जगत पहेली सुलझाने में।।........

हमें पता था मृत्यु अटल है,
जीवन का भी नहीं ठिकाना।
जन्म लिया जिसने भी जग में,
उसको इक दिन है मर जाना।।

व्यर्थ लगाया गुणा भाग सब,
अंतिम सच को झुठलाने में।।......

            - अजय मोहन तिवारी


यूट्यूब लिंक:- https://youtu.be/du3HK3Vetjw
फेसबुक:- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid022VMriHfXFo5sPJGwQVhPZrwhuVHjAjzV7KJeAYUWyGBp28929xkoggS7ujzDPLgl&id=100006114010258&sfnsn=wiwspwa&mibextid=VhDh1V

Monday, January 2, 2023

प्रथम सारस्वत साधना "था भरोसा फिर मिलोगे" का हुआ गरिमामय लोकार्पण। - वनारस उत्तर प्रदेश


एडिटर- नीतेंद्र सिंह परमार 'भारत', वनारस ( उ. प्र.) प्रथम सारस्वत साधना "था भरोसा फिर मिलोगे" का हुआ गरिमामय लोकार्पण।

आपके सतत स्नेह के सुखद प्रतिफल के रूप में आपके साथी की प्रथम काव्य साधना "था भरोसा फिर मिलोगे (गीत शतक)" का लोकार्पण नववर्ष के आलोक में दिनांक 01/01/2023 को राजकीय जिला पुस्तकालय,वाराणसी में जिला पुस्तकालयाध्यक्ष एवम वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय के.एस. परिहार जी के संयोजन एवम साहित्य पथ के भ्राता द्वय आदरणीय प्रसन्न बदन चतुर्वेदी अनघ जी एवम आदरणीय सन्तोष कुमार प्रीत जी के संयुक्त संचालन में साहित्याकाश के मनीषियों यथा- सोच विचार के यशस्वी सम्पादक, साहित्य भूषण डॉ.जितेन्द्र नाथ मिश्र जी (अध्यक्ष), मैंने अनुभव से सीखा है के चर्चित रचनाकार एवम अपर आयुक्त,वाराणसी आदरणीय विष्णु भूषण मिश्र जी(मुख्य अतिथि), शैल शिखर की छाँव में एवम धरा का रंग धानी के चर्चित लेखक एवम सम्प्रति संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी आदरणीय डॉ.प्रदीप कुमार जी (सारस्वत अतिथि), कविताम्बरा एवं नई सदी के स्वर के यशस्वी सम्पादक श्रद्धेय हीरालाल मिश्र मधुकर जी (विशिष्ट अतिथि), आचार्य रामचन्द्र शुक्ल साहित्य शोध संस्थान की अध्यक्षा एवम श्रेष्ठ साहित्यकार आदरणीया डॉ. मुक्ता जी (विशिष्ट अतिथि), पुनश्च साहित्य जगत के अन्यान्य वरेण्य एवम ख्यातिलब्ध साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में सोल्लास हुआ...


डॉ.शरद श्रीवास्तव 'शरद' गीतकार
वनारस उत्तर प्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...