Monday, June 25, 2018

जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति जिला इकाई गठित वनारस










साहित्य और संस्कृति से संवरता हैं देश और समाज - दिलीप कुमार पाठक " सरस "

सद्भावना  साहित्यिक मासिक काव्य गोष्ठी व ईद मिलन समारोह मनाया गया।

वाराणसी :- साहित्य और संस्कृति से संवरता हैं। देश व समाज / भाषा शैली से ही व्यक्ति की पहचान होती हैं। ये उत्तम विचार जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति बीसलपुर पीलीभीत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय " आस " जी ने जिला इकाई वाराणसी के उद्धाटन एवं ईद मिलन समारोह में आयोजित सद्भावना साहित्यिक मासिक काव्य गोष्ठी में वतौर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए वसही स्थिति सत्यमा स्कूल में कहा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की संस्कृति व भाषा शैली ही उसकी पहचान बनाती हैअं।वही बीसलपुर पीलीभीत से आये दिलीप कुमार पाठक " सरस " जी ने जिला इकाई वाराणसी के जिलाध्यक्ष डॉ. लियाकत अली " जलज " जी एवं सचिव संतोष कुमार "प्रीत" जी को अंगावस्तम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया। ईद मिलन समारोह में कवि एवं कवयित्रियों को श्रेष्ठ कलमवीर सम्मान देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मशहूर ग़ज़लकार सिध्दनाथ शर्मा,राजेंद्र प्रसाद गुप्त" बावरा ",भुल्लकड़ वनारसी, आशिक वनारसी,शायरा नसीमा नसीर, डॉ. उमेश वर्मा,डाॅ.ब्रजेन्द्र द्विवेदी " शैलेश", भोलानाथ त्रिपाठी "विह्वल ",श्री मती नमिता कुशवाहा डॉ. जयशंकर "जय" शामिल रहे।काव्य गोष्ठी की शुरूआत मध्यप्रदेश से आये नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत " ने सरस्वती वंदना मातु वीणावादनी हो सुनाकर की। कार्यक्रम का संचालन छतिस कुमार द्विवेदी "कुण्ठित" ने किया। दूर दूर से आये कवियों ने अपनी सुन्दर रचनाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर लिया।काव्य पाठ में श्री आशिक वनारसी , सिद्धनाथ शर्मा डॉ.श्याम किशोर पाण्डेय,इमरान वनारसी,चन्द्रभूषण सिंह,खलील अहमद राही,कवि विष्णु,बैजनाथ प्रसाद,शिरीष उमंग, जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति के जिला इकाई वाराणसी के जिलाध्यक्ष डॉ.लियाकत अली " जलज " संतोष कुमार प्रीत ने अतिथियों को काशी समाज रत्न अलंकरण देकर सम्मानित किया। वही युवा समाज सेवी पवन रघुवंशी को भी कांशी समाज रत्न सें अलंकृत किया गया। वही कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद वाचन डॉक्टर लियाकत अली " जलज " ने किया।


Thursday, June 21, 2018

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस





करोगें योग को जमकर न कोई रोग आयेगा।
स्वास्थ्य होवे पूरा तन मन आलस्य दूर जायेगा।।
लगाया जो कभी आसन सुबह व शाम को भारत।
तन मन से प्रफुल्लित हो जहा के गीत गायेगा।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
   छतरपुर ( मध्यप्रदेश )
   सम्पर्क:- 8109643725

Friday, June 1, 2018

दहेज





आँखो को नम करके माता,
स्वामी से यह बोली हैं।
सोना चांदी पास नही हैं,
ना ही चावल रोली हैं।।
घर में नही हैं रूपया पैसा,
हाल बहुत बेहाल हैं।
पीले हाथ बेटी के कैसे,
करूं यह बङा सवाल हैं।।
मार नही सकता बेटी को,
कैसे पीले हाथ करूं।
लङके वाले मांग जो करते,
कैसे उनके हाथ फरूं।।
मुह खोले वो इतना जितना,
खाने में ना वाते हैं।
कुछ हजार की बात नही हैं,
लाखो की बात सुनाते हैं।।
धर धर कांपे मेरा तन मन,
चिंता बहुत सताती हैं।
रिश्ता कोई मिले ना हमको,
हृदय मध्य चुभाती हैं।।
लाखो रिश्ते टूटकर ऐसे,
कांच की तरह बिखरते हैं।
पुलिस भी छोङ देती हैं उनको,
बिन साबुन के निखरते हैं।।
युवा देश के जन जन तक तो,
बात यही पहुंचाना हैं।
दहेज प्रथा को बंद करो सब,
गान यही दोहराना हैं।।
हैं दुनिया की अजब कहानी,
कोई नही सुनाता हैं।
चुपके से दहेज ले लेते,
भारत यही सुनाता हैं।।
सुधरे कैसे देश हमारा,
कौन करे परहेज हैं।
*भारत* में हैं बिकट समस्या,
लेते सभी दहेज हैं।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
  छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
  सम्पर्क :- 8109643725


मुलाकात






आज  ( दिनांक~ १०/०५/२०१८) आदरणीय छंदगुरू संत श्री शैलेन्द्र खरे"सोम" जी भाईसाहब एवं उनके परिवार से कुछ समय की मुलाकात करके अत्यधिक प्रसन्नता हुई| जीवन का सौभाग्य है जो ऐसे व्यक्तित्व से मिलने का मौका प्राप्त होता है| आदरणीय गुरुदेव हमारे साहित्य एवं छन्द गुरु भी हैं| अनेक प्रकार के मिष्ठान और भोजन से मेरा स्वागत हुआ, अपार स्नेह पाकर मेरा तन मन मुदित हो गया| श्रेष्ठ साहित्यकारों में एक पहचान रखने वाले गुरुदेव जी बहुत ही सरल एवं शालीन स्वभाव के हैं, परन्तु जीवन शैली और विचार उच्चता को स्पर्श करते हैं|
         माँ वागेश्वरी के सुपुत्र से मिलकर हृदय से मंगल कामना के उद्गार जागृत हो रहे हैं|
               
        सादर आभार सहित,
आपका अनुज "नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "


अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बीसलपुर पीलीभीत उ.प्र.

*🌹🎤जय जय🎤🌹*
जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ~226 बीसलपुर पीलीभीत उ प्र का *पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन*🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆 का साहित्यिक महायज्ञ संपन्न हुआ |
इस महायज्ञ में अपनी अमोल आहुति डालने वाले सुधीगणों का समिति आभार व्यक्त करती है |
समिति ने एक दर्जन से अधिक पत्रकारों को श्रेष्ठ कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया, साथ ही साथ जनपद में प्रथम श्रेणी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राजेश कुमार के सम्मानित किया|सम्नानित साथियों को एक स्मृति चिह्न, दो साहित्यिक पुस्तक,एक कलम सम्मान पत्र आदि प्रदान किया गया|
भारत के अनेकानेक प्रान्तों से आये हुए कविगणों ने श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया |
आ0 लियाकत अली जलज जी ने वाराणसी से आकर  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई |
आ0 संतोष कुमार प्रीत जी वाराणसी की रचनाओं में समा बाँध दिया|
तकी बाजपुरी जी के मुक्तक और गजलें इस समय भी जहन में गूँज रही हैं|
छतरपुर के नीतेन्द्र सिंह परमार भारत जी की ओज रचनाओं ने श्रोताओं को तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया |
ग्वालियर के आ0 बृजमोहन श्रीवास्तव साथी जी की रचनाएं कोई भुलाये से भी नहीं भूल सकता|
पीलीभीत से रश्मि शुक्ला जी की सरस्वती वंदना और उनकी श्रृंगारिक रचनाओं ने दिल को वशीभूत कर लिया |श्रोता वाह्हह्हह्ह वाह्हह्हह्ह आह आह करते रह गये|
कुमार कौशल बरेली की रचनाओं का रसास्वादन कर मन मुग्ध हो गया |
आ0 सुशीला धस्माना मुस्कान दीदी का तो कहना ही क्या, प्रिय अनुज नीतेन्द्र सिंह परमार भारत जी को अपने हाथों से सम्मानित किया |
प्रियांशु त्रिपाठी जी बीसलपुर की रचनाओं का रसास्वादन कर आनंद से श्रोता झूम उठे|
अमित मिश्रा बीसलपुर की रचनाओं को ऊर्जा मिली|
विनोद विरलाजी का स्वर ओज की दस्तक देता सा दिखायी दिया|
कृष्णा सैनी की रचनाओं की प्यास बनी हुई है |
प्रिय अनुज भावना प्रवीण सिंह जी का स्वर, उनके गीतों को निरन्तर दावत देता रहा|
आलोक सैनी के श्रृंगारी मुक्तक वाह्हह्हह्ह वाह्हह्हह्ह |

वदायूँ से प्रिय अनुज विकास भारद्वाज सुदीप जी ने मतला और शेर से अपनी अलग पहचान बनाया, नवोदित साहित्यकार के रूप में आपकी खूब सराहना की गयी|
समिति अध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय आस दादाश्री का गये|
समिति के कोषाध्यक्ष आ0 राजेश मिश्र प्रयास जी की रचनाओं की सपाट बयानी ,ओजिस्वता देखते ही वन रही थी, आप समिति के हनुमान जी हैं ,ये कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है |
भोपाल से आये प्रशान्त कौरव के संचालन ने कवि सम्मेलन के भव्यता प्रदान की|
सम्मानित होने वाले प्रकारों में~

समिति द्वारा सम्मानित पत्रकार बन्धु~
आ0 सत्यभान अवस्थी जी
आ0 मृदुल त्रिगुणायत जी
आ0.मनोज पाठक जी
आ0 महीपाल गंगवार जी
आ0.आशुतोष मिश्रा जी
आ0 डॉ0 आफाक हुसैन जी
आ0 जितेन्द्र गंगवार जी
आ0 बृजनंदन प्रसाद गंगवार जी
आ0.शतेन्द्र जी
आ0 संतोष वर्मा जी
आ0 अखिल तोमर जी
आ0.प्रेम कुमार जी
आ0 वीरवहादुर बिक्की जी
आ0 सरताज सिद्दीक़ी जी आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाये|
समिति आप सभी साथियों का आभार व्यक्त करती है |

अनुपस्थित कवियों में ~
छंदगुरु आ0.शैलेन्द्र खरे सोम दादाश्री
आ0 भगतदादाश्री
आ0 मुकेश शर्मा ओम दादाश्री
आ0 डॉ0 राहुल शुक्ल साहिल दादाश्री ~उपाध्यक्ष
अलंकरण प्रमुख सुमित पियूषजी
आ0 बिजेन्द्र सिंह सरल दादाश्री
आ0 भद्रपाल गंगवार संघर्षी जी~उपाध्यक्ष
आ0.नित्यानंद पाण्डेय मधुर जी
आ0 नैना उपाध्याय जी
आ0 बाबूराम शर्मा जी
आ0 बनवारी लाल मूरख जी आदि की कमी बहुत खलती रही|

आ0 राजेश अग्रवाल ~प्रबन्धक काम स्कालर स्कूल की कमी बहुत अधिक खली, आप समिति को समय समय पर अपना समुचित सहयोग देते रहते हैं, आपका सरल व्यक्तित्व किसी को भी अपना बनाने में समर्थ है |आपकी निष्ठा से अभिप्रेरणा मिलती है |

कुल मिलाकर सह कार्यक्रम एक भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा, सभी साथियों को पुनः बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ |

संयोजक आ0 राजेश मिश्र प्रयास जी ,व्यवस्थापक ऋषि शंखधार जी एवं उमेश पाल वर्मा जी के सराहनीय योगदान की समिति सराहना करती है |

मेरे द्वारा आभार व्यक्त के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ|
पुनः एक नये कार्यक्रम के साथ पुनः आप सबसे मुलाकात होगी, आप सबकी सराहना के लिए मेरे पास शब्द नहीं है |आप सबका सहयोग हमेशा समिति को मिलता रहेगा, मुझे पूरा विश्वास है |
अपना स्नेह आशीर्वाद बनाये रखें, समिति आप सबसे सहयोग की अपेक्षा रखती है|मेरे अल्प शब्दों को आपका प्यार मिलेगा|
इति अलम्
🏆🖊🖊🖊🖊🖊🖊🏆
दिलीप कुमार पाठक "सरस"
संस्थापक सचिव
जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ~226



'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...