Saturday, December 25, 2021

सब जेल लवकुशनगर में मनाया गया गाय माता का जन्मदिन।

लवकुशनगर, छतरपुर मध्यप्रदेश
दिनांक 25 दिसंबर 2021 को आजादी के 75 वे महोत्सव व पूर्व प्रधानमंत्री आ० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित आ० सूरज कुमार जी के आमंत्रण पर काव्यांजलि का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना नीतेंद्र परमार "भारत" जी के द्वारा की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आ० महाप्रसाद पाठक जी की रही।कार्यक्रम का सफल संचालक सूरज कुमार जी ने किया। आ० देवी सिंह जी व वरिष्ठ कीर्तनकार आ० मातादीन विश्वकर्मा जी का सानिध्या प्राप्त हुआ।जिसमें कवि आ० गोविंद सिंह परिहर जी "व्यंगकार",आ० मकशूद शाद जी "ग़ज़लकार" वरिष्ठ कवि आ० देवी सिंह जी लवकुशनगर, आ० सौरभ नारायण शुक्ला जी पहरा छतरपुर।कार्यक्रम में सभी ने अपनी रचनाओं के माध्यम सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित आ० सी.ई.ओ. साहब,आ० तहसीलदार साहब, आ०सी.एम.ओ. साहब व डॉ० चौहान सर लवकुशनगर मौजूद रहें
कार्यक्रम का आयोजन आ० जेलर साहब अनिल पाठक जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल सब जेल लवकुशनगर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। 
आ० जेलर साहब जी का सरस स्वभाव के धनी मैंने पहली बार देखा कि उन्होंने अपनी गाय माता का जन्मदिन मनाया और सभी को प्रसाद स्वरूप जलपान करवाया। मेरी सभी कवियों की ओर से पुनः बारंबार बधाई हो। 
धन्यवाद

नीतेंद्र परमार "भारत"
छतरपुर,मध्यप्रदेश

संकीर्तन समोत्थान समिति मध्य प्रदेश द्वारा काव्य गोष्ठी

छतरपुर,मध्यप्रदेश
आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को संकीर्तन समोत्थान समिति मध्य प्रदेश के द्वारा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर और सीडीएस बिपिन रावत जी और सभी साथियों को श्रद्धांजलि स्वरूप कवि गोष्ठी काव्यांजलि गूगल मीट के माध्यम से उन सभी वीर जवानों को समर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आ० प्रतिभा शर्मा जी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ और आ० रविशंकर बिलगैयां द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आ० देवी सिंह जी लवकुशनगर, छतरपुर,मुख्य अतिथि आ० प्रतिभा शर्मा जी बड़ोदरा,गुजरात,विशिष्ट अतिथि आ० पप्पू शर्मा जी लखनऊ उत्तर प्रदेश, अति विशिष्ट अतिथि आ० देवेंद्र तिवारी ( पप्पू भैया) जी छतरपुर,मध्यप्रदेश,तकनीकी सहयोगी आ० दीप्ति शुक्ला जी दिल्ली,कार्यक्रम संयोजक आ० के.एल. विनोदी जी महाराजपुर, छतरपुर कार्यक्रम संचालक आ० नीतेंद्र परमार "भारत" छतरपुर,मध्यप्रदेश व सह-सहसंचालक आ० प्रशांत द्विवेदी "मृदुल" उन्नव मध्यप्रदेश।
समिति सदस्य गण:- उत्तम आचार्य जी,श्री योगेन्द्र बुंदेला, श्री मदन मुरारी द्विवेदी, श्रीशिवानन्द सोनी सरस श्रीसीताराम साहू निर्मल श्री नीतेन्द्र चौबे श्री मनीष रावत आदि उपस्थित रहें। 
सभी रचनाकारों ने रचनाओं के माध्यम से आ० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के साथ सी डी एस व सभी वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी का आभार व्यक्त किया डॉ० निशिकांत पाठक "निराला" जी रांची, झारखंड।
*कार्यक्रम में भाग लेने वाले कवि वृंद:-*
१.नूतन दूबे
२.शिखा अरोरा
३.पूनम शर्मा स्नेहिल
४.मधु अरोरा
५. अनुराधा अनु जबलपुर
६.बृंदावन राय सरल सागर एमपी
७. श्री ईश्वर चन्द्र जायसवाल मनकापुर जिला गोड़ा 
८.रश्मि मिश्रा 'रश्मि' भोपाल 
९.डॉ. गोरधनसिंह सोढा 'जहरीला' बाड़मेर राजस्थान
१०. मनोहर सिंह पटेल कोंच जालौन 
११.डॉ श्रीमती दक्षा एच निमावत राजस्थान
१२. श्री मदन मुरारी द्विवेदी सुनवानीकला पन्ना
१३.राजेश तिवारी भृगुवंशी कुलपहाड़ महोबा
१४. बलराम यादव देवरा बिजावर
१५. रवि शंकर बिलगैया पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी
१६.प्रमोद कुमार"सत्यधृत" पिनगवां(हरियाणा)
१७.  रामकेश एम. यादव (मुंबई )
१८. श्री कौशल किशोर चतुर्वेदी टीकमगढ़
१९. श्री लक्ष्मी प्यारे पटेल बिकौरा
२०. शिवम् सुन्दरम् वाजपेयी
२१. श्रीमती आभा सिंह दिल्ली
२२. रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
२३.अंजली तिवारी मिश्रा जगदलपुर छत्तीसगढ़
२४.मंगल कुमार जैन उदयपुर राजस्थान
२५.सुश्री पाखी जैन
२६. श्री चन्द्र भान मिश्रा निडर बहराइच
२७. सुश्री हर्षिता शुक्ला लालगंज रायबरेली
२८. श्री गुड्डू परदेशी उरई
२९. श्री आनंद अरजरिया शिक्षक छतरपुर
३०. श्री दीपेश पाण्डेय अंबर प्रयागराज
३१. श्री गुलाब सिंह यादव भाऊ लखौरा टीकमगढ़
३२. श्री खुशी राम वाजपेयी लखनऊ
३३. श्रीमती लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली  छत्तीसगढ़
३४. श्रीमती सुमन कुशवाहा भोपाल
३५. श्री प्रभुपग धूल लक्ष्मी कान्त सोनी
३६. नगेन्द्र वाला बारेठ दिल्ली

             धन्यवाद

संचालक
नीतेंद्र सिंह परमार "भारत"
छतरपुर,मध्यप्रदेश



लिंक- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3036270399920064&id=100006114010258

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...