Sunday, April 14, 2024

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश


'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। 

छतरपुर, मध्यप्रदेश,
दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीमती संध्या मिश्रा 'दीपशिखा' जी की प्रथम काव्य कृति कात्यायनी काव्य संग्रह का विमोचन वरिष्ठ कवि श्री अभिराम पाठक जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  श्रीमती विनीता गुप्ता जी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सांझ,श्री राघवेंद्र उदैनिया, श्री सुरेश गुप्ता जी,अंशुमान खरे, श्री कैलाश पटेल,श्रीमती सीता दुबे, अनिता शर्मा, किरण जैसवाल,श्री रघुनाथ सिंह गोंडा, श्री संजीव कुमार मिश्रा,श्री राकेश रिछारिया,श्री सीताराम निर्मल,जीतेन्द्र जीत,सूरज एवं कवि वृदं समूह के साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से नीतेन्द्र सिंह परमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रमोद सारस्वत द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।


'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...