Sunday, February 28, 2021

जय हो जय वागेश्वरधाम - गीत नीतेंद्र भारत



जय हो जय वागेश्वरधाम

जय हो जय वागेश्वरधाम,जय हो जय वागेश्वरधाम।
मनोकामना पूरण करते,सबकी आठोयाम।।
जय हो जय वागेश्वरधाम,जय हो जय वागेश्वरधाम।।

1:- विपदा आयी हम भक्तों पर,आकर आपने टाली है।
     जाता न दरबार से खाली, कोई यहां सवाली है।।
     कृपादृष्टि सब पर हो रखते,आते जग के काम।
    जय हो जय वागेश्वरधाम,जय हो जय वागेश्वरधाम।।

2:- धाम निराला, काम निराला, और निराली शान है।
      बजरंग बब्बा की कृपा और राम राम भज गान है।।
     निर्धन हो धनवान सभी तो,पाते नए आयाम।
    जय हो जय वागेश्वरधाम,जय हो जय वागेश्वरधाम।।

3:- ग्राम गढ़ा की सोभा सारे, भारत वर्ष में छाई है।
     पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण की,कृपा मैंने पाई है।।
     जग में ऊँची शान है "भारत",स्वीकारों प्रणाम।
   जय हो जय वागेश्वरधाम,जय हो जय वागेश्वरधाम।।

नीतेंद्र सिंह परमार "भारत"
छतरपुर मध्यप्रदेश
मो. नं.8109643725

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...