Sunday, April 14, 2024

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। 

छतरपुर, मध्यप्रदेश,
दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीमती संध्या मिश्रा 'दीपशिखा' जी की प्रथम काव्य कृति कात्यायनी काव्य संग्रह का विमोचन वरिष्ठ कवि श्री अभिराम पाठक जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  श्रीमती विनीता गुप्ता जी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सांझ,श्री राघवेंद्र उदैनिया, श्री सुरेश गुप्ता जी,अंशुमान खरे, श्री कैलाश पटेल,श्रीमती सीता दुबे, अनिता शर्मा, किरण जैसवाल,श्री रघुनाथ सिंह गोंडा, श्री संजीव कुमार मिश्रा,श्री राकेश रिछारिया,श्री सीताराम निर्मल,जीतेन्द्र जीत,सूरज एवं कवि वृदं समूह के साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से नीतेन्द्र सिंह परमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रमोद सारस्वत द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Saturday, January 13, 2024

दोहा छंद कार्यशाला - 13/01/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत*
          *दैनिक कार्यक्रम* 
*शनिवार  दिनांक* - 13 जनवरी 2024

*दोहा छंद कार्यशाला*
*दोहे का द्वितीय चरण और चतुर्थ चरण*
दोहा के दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत दो मात्रा वाले शब्द से हो रही हो तो उसके बाद तीन मात्रा वाला शब्द नहीं आता।
चार मात्रा वाले शब्द से दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत के निम्र भेद तय किए गए हैं:-
चार मात्राओं वाले शब्द से दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत के चार भेद बताए गए हैं:-
(1)4, 4, 3 
(2)4, 3, 4 
(3)4, 2, 2, 3 
(4)4, 2, 5 
चार मात्रा से शुरू होने वाले दूसरे और चौथे चरण में छह मात्रा वाले शब्दों का प्रयोग नहीं होता। इसी प्रकार चार मात्रा वाले शब्द के ठीक बाद पाँच मात्रा वाला शब्द नहीं आता।
छह मात्राओं से दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत के केवल दो ही भेद विद्वानों ने बताए हैं:-
(1)6, 2, 3 
(2)6, 5 
छह मात्राओं से शुरू होने वाले दूसरे और चौथे चरण में चार मात्राओं वाले शब्द का प्रयोग नहीं हो सकता। इसी प्रकार छह मात्रा वाले शब्द की ठीक बाद तीन मात्रा वाला शब्द नहीं आता।
इसके साथ-साथ कुछ और भी नियम विद्वानों ने तय किए हैं जैसे-
1. दोहे का प्रथम और तृतीय चरण जगण अर्थात ।ऽ। मात्रा वाले शब्द से शुरू नहीं किया जा सकता। जैसे जमीन, किसान आदि शब्द।
2. दूसरे चरण के अंत में चार मात्रा वाला शब्द हमेशा जगण अर्थात ।ऽ। मात्रा के रूप में ही आता है।

*अभ्यास:-*
निम्नलिखित प्रत्येक प्रकार के कल संयोजन में दोहा का द्वितीय चरण पूर्ण करते हुए पूर्ण दोहा लिखने का अभ्यास करेंगे:
(1)4, 4, 3 
(2)4, 3, 4 
(3)4, 2, 2, 3 
(4)4, 2, 5 
(5)6, 2, 3 
(6)6, 5

Friday, January 12, 2024

दोहा छंद कार्यशाला - 12/01/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत*
          *दैनिक कार्यक्रम* 
*शुक्रवार  दिनांक* - 12 जनवरी 2024

*दोहा छंद कार्यशाला*
*दोहे का द्वितीय चरण और चतुर्थ चरण*
दोहा के दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत दो मात्रा वाले शब्द से हो रही हो तो उसके बाद तीन मात्रा वाला शब्द नहीं आता।
तीन मात्रा वाले शब्द से दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत के निम्र भेद तय किए गए हैं:-
(1) 3, 3, 5 
(2) 3, 5, 3 
(3) 3, 3, 2, 3 
इसका चौथा भेद भी होता है जिसमें 
(4) 3, 2, 3, 3 मात्राएँ होती हैं, किंतु बीच की मात्राएँ 2 और 3 वास्तव में पाँच मात्राओं वाले शब्द के रूप में ही प्रयोग की जाती हैं। जैसे अध जले, अन मने।
तीन मात्रा से शुरू हो रहे दूसरे और चौथे चरण में प्रारंभ तीन मात्रा वाले शब्द के बाद दो मात्रा वाला शब्द नहीं आता। इसीलिए  चौथे प्रकार 3,(2,3 )3  में दूसरे प्रकार 3,5,3 जैसा ही माना गया है।
*अभ्यास:-*
निम्नलिखित प्रत्येक प्रकार के कल संयोजन में दोहा का द्वितीय चरण पूर्ण करते हुए पूर्ण दोहा लिखने का अभ्यास करेंगे:-
(1)3, 3, 5 
(2)3, 5, 3 
(3)3, 3, 2, 3
(4)3, 2, 3, 3

Wednesday, January 10, 2024

दोहा कार्यशाला - 11/01/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत*
          *दैनिक कार्यक्रम* 
*गुरुवार  दिनांक* - 11जनवरी 2024

*दोहा छंद कार्यशाला*
*दोहे का द्वितीय और चतुर्थ चरण:-*
प्रथम और तृतीय चरण की तरह ही दोहे का दूसरा और चौथा चरण भी केवल दो, तीन, चार और छह मात्राओं से ही शुरू होता है। 
दो मात्रा से शुरू होने वाले दूसरे और चौथे चरण के विद्वानों ने आठ भेद बताए हैं:-
(1)2, 2, 2, 2, 3 
(2)2, 2, 2, 5 
(3)2, 2, 4, 3 
(4)2, 2, 3, 4 
(5)2, 4, 2, 3 
(6)2, 4, 5 
(7)2, 5, 4 
(8)2, 6,3
दोहा के दूसरे और चौथे चरण की शुरूआत दो मात्रा वाले शब्द से हो रही हो तो उसके बाद तीन मात्रा वाला शब्द नहीं आता।

*अभ्यास:-*
निम्नलिखित प्रत्येक प्रकार के कल संयोजन में दोहा का द्वितीय चरण पूर्ण करते हुए पूर्ण दोहा लिखने का प्रयास करेंगे:-
(1)2, 2, 2, 2, 3 
(2)2, 2, 2, 5 
(3)2, 2, 4, 3 
(4)2, 2, 3, 4 
(5)2, 4, 2, 3 
(6)2, 4, 5 
(7)2, 5, 4 
(8)2, 6,3

Tuesday, January 9, 2024

दोहा छंद कार्यशाला - 10/01/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
        दैनिक कार्यक्रम
बुधवार  दिनांक - 10 जनवरी 2024
 
दोहा छंद कार्यशाला
दोहे का प्रथम और तृतीय चरण:-
चार मात्राओं से दोहे का प्रथम और तृतीय चरण शुरू करने के 10 भेद विद्वानों द्वारा बताए गए हैं-
(1)4, 4, 3, 2 
(2)4, 4, 2, 3 
(3)4, 4, 5 
(4)4, 2, 4, 3 
(5)4, 2, 2, 2, 3 
(6)4, 2, 2, 3, 2 
(7)4, 2, 2, 5 
(8)4, 3, 3, 3  
(9)4, 2, 5, 2 
(10)4, 3, 4, 2 
चार मात्रा से शुरू होने वाले प्रथम और तृतीय चरण में प्रारंभिक चार के बाद पाँच मात्रा वाला शब्द नहीं आता। इसी प्रकार यदि चार मात्रा वाले शब्द के बाद दो मात्रा वाला शब्द आ रहा हो तो उसके बाद तीन मात्रा वाला शब्द नहीं आता।

अभ्यास :-
निम्नलिखित प्रत्येक प्रकार के कल संयोजन में दोहे का प्रथम चरण पूर्ण करते हुए पूर्ण दोहा लिखने का प्रयास करेंगे:-

(1)4, 4, 3, 2 
(2)4, 4, 2, 3 
(3)4, 4, 5 
(4)4, 2, 4, 3 
(5)4, 2, 2, 2, 3 
(6)4, 2, 2, 3, 2 
(7)4, 2, 2, 5 
(8)4, 3, 3, 3  
(9)4, 2, 5, 2 
(10)4, 3, 4, 2 

जुड़ने के लिए संपर्क करें। 
8109643725

Monday, January 8, 2024

दोहा कार्यशाला - 9/1/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत*
          *दैनिक कार्यक्रम* 
*मंगलवार  दिनांक* - 09 जनवरी 2024
 
*दोहा छंद कार्यशाला*
दोहे का प्रथम और तृतीय चरण:-

दो मात्राओं से प्रथम और तृतीय चरण शुरू करने के बारह भेद बताए गए हैं।जिनका अभ्यास कल आपके द्वारा कर लिया गया होगा। यदि किसी ने उनका अभ्यास नहीं किया हो तो एक बार उसको अवश्य ही पूर्ण कर लें।
  
तीन मात्राओं से प्रथम और तृतीय चरण शुरू करने के आठ भेद बताए गए हैं:-
(1)3, 3, 2, 3, 2 
(2)3, 3, 2, 2, 3 
(3)3, 3, 2, 5
(4)3, 5, 5, 
(5)3, 5, 2, 3 
(6)3, 3, 4, 3 
(7)3, 5, 3, 2 
(8)3, 3, 5, 2 
शुरू में तीन मात्रा शब्द के बाद दो, चार और छह मात्रा वाले शब्द नहीं आते। इसी प्रकार शुरू में तीन के बाद पाँच मात्रा हों तो उसके बाद चार मात्रा वाला शब्द नहीं आएगा।

*अभ्यास :-*
निम्नलिखित प्रत्येक प्रकार के कल संयोजन में दोहे का प्रथम चरण पूर्ण करते हुए पूर्ण दोहा लिखने का प्रयास करेंगे:-
(1)3, 3, 2, 3, 2
राम नाम अति सरल है,मन से लीजे नाम।
नाम जपत ही आपके, बनते बिगड़े काम।।
(2)3, 3, 2, 2, 3
दीन हीन अति रोचते, दया भाव जिन  वक्ष।
सरल सदा होता नहीं,मानवता का पक्ष।।
(3)3, 3, 2, 5
गरल सुधा सम धारते, नीलकंठ प्रभु आप।
दूर सदा निज कृपासे, करते जग के ताप।।
(4)3, 5, 5,
सदा धारिए सरलता, सरल रूप व्यवहार।
स्वयं करेगा आपका,यहाँ जगत सत्कार।।
(5)3, 5, 2, 3
जगत जानिए मत यहाँ, अपना सच्चा मीत।
नहीं वासना में पड़ो, लोगे जगको जीत।।
(6)3, 3, 4, 3
सदा रहो सबके भले, करिए ऐसे काम।
आप नहीं होगे यहाँ, अमर रहेगा नाम।।
(7)3, 5, 3, 2
दूर जानिए यहाँ ना, सबकुछ तेरे पास।
मिले सभीकुछ जगत में, जो तेरे मन आस।।
(8)3, 3, 5, 2
ईश नाम आधार है, भक्ति सरल सा मोल।
भजे रहो जगतार को, देगा किस्मत खोल।।

*समीक्षक महोदय* :- आ. डॉ.कौशल कुमार पाण्डेय आस जी ।

*संचालक महोदया* :- आ. मंशा शुक्ला जी।

*कार्यशाला कार्य काल*:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

Sunday, January 7, 2024

दोहा छंद - कार्यशाला - प्रथम दिवस 8/1/2024

विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
        दैनिक कार्यक्रम
सोमवार  दिनांक - 08 जनवरी 2024
  
दोहा छंद कार्यशाला
अभ्यास 01:-
निम्नलिखित दोहों में वाचिक मात्रा भार की गणना अनुसार मात्राओं को लिखियेगा:-
उदाहरण:-
जैसे - तैसे भाव से, शुरू करें श्रीमान।
22  22  21 2,  12 12  221
सबसे पहले लीजिये, दोहा सरल विधान।।
22  22  212,  22 12 121

(1) भीगी पावस आज की, मोती की बरसात।
ऐसे ही कुछ भाव से, होगी फिर शुरुआत।।

(2) प्रथम चरण होता सदा, तेरह  का  श्रीमान।
लघु-गुरु से होगा यहाँ, अंत चरण यह जान।।

(3) अगला ग्यारह का लिखो, इसे सरल ही मान।
लेकर गुरु-लघु को वहाँ, चरण अंत यह जान।।

(4) चिन्ह लगाना यति तभी, अंत चरण के बाद।
फिर पद के पश्चात ही, रखना विराम  याद।।

अभ्यास 02:-
मात्रा गणनानुसार  दो मात्रा से शुरू दोहा  होने के 12 प्रकार के प्रथम चरण के एक -एक अभ्यास निम्न मात्रा भार अनुसार  लिखियेगा:-

(1)  2, 2, 2, 2, 2, 3 
उदाहरण:-
दो-दो से मिल के बने, (चार चरण श्रीमान।)

(2) 2, 2, 2, 2, 3, 2 
(3) 2, 2, 2, 4, 3 
(4) 2, 2, 4, 2, 3 
(5) 2, 4, 2, 3, 2 
(6) 2, 4, 2, 5 
(7) 2, 2, 4, 5 
(8) 2, 2, 4, 3, 2 
(9) 2, 5, 4, 2, 
(10) 2, 6, 3, 2 
(11) 2, 2, 6, 3 
(12) 2, 6, 2, 3

समीक्षक महोदय :- आ.दिलीप कुमार पाठक सरस  जी ।

संचालक महोदया:- आ. अभिज्ञान शाकुन्तलम जी।

कार्यशाला कार्य काल:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

जुड़ने हेतु संपर्क करें।
8109643725

मात्रा गणना- कार्यशाला - 6 जनवरी 2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत*
          *दैनिक कार्यक्रम* 
*शुक्रवार  दिनांक* - 05 जनवरी 2024

*मात्राओं की सीख:-कार्यशाला*

जय-जय हिंदी पटल पर नववर्ष में नए कार्यक्रम की शुरुआत कार्य शाला के रूप में की जा रही है। नवीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मात्रिक छंदों को सीखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत एक सप्ताह तक दिए गए शब्दों में मात्राओं की गणना पर अभ्यास किया जाएगा। दैनिक अभ्यास सत्र के बीच में समीक्षक महोदय कुछ पंक्तियाँ भी देंगें। जिनको अपने अभ्यास में शामिल करते हुए सीखने के इच्छुक प्रतिभागी अपने अभ्यास के उत्तर पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
दिवस के नियुक्त समीक्षक उनको जाँचने का कार्य करेंगे।
*अभ्यास हेतु शब्द:-*

संयुक्ताक्षर 
अवर्णनीय 
कन्हैयालाल 
सार्वभौमिक 
अभिन्नांग 
विंध्याचल 
उत्तराखंड 
योगक्षेम
धृष्टद्युम्न 
वैष्णव 
दृष्टिगोचर 
व्युत्पत्ति 
साम्राज्यवाद 
उद्बोधन 
विप्लव 
विश्वविद्यालय 
उदंडता 
अघूर्णन 
स्थिरवैद्युत्य
गुरुत्वाकर्षण
संस्कार
विस्मृत 
विद्युतजिह्वा
मातुश्री
जन्मदात्री

(लघु मात्रा को 1एवं गुरु मात्रा को 2 से अंकित करेंगे)
*उदाहरण:-*
लेखनी:-212

*समीक्षक महोदया* :आ. सुशीला धस्माना मुस्कान जी ।

*संचालक महोदया* :- आ. आशा बुटोला जी।

*कार्यशाला कार्य काल*:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

मात्रा गणना - 5 जनवरी 2024

जुड़ने हेतु संपर्क करें। -  8109643725

Thursday, January 4, 2024

मात्रा गणना - कार्यशाला - 4/1/2024

विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
        दैनिक कार्यक्रम
गुरुवार  दिनांक- 04 जनवरी 2024

मात्राओं की सीख:-कार्यशाला

जय-जय हिंदी पटल पर नववर्ष में नए कार्यक्रम की शुरुआत कार्य शाला के रूप में की जा रही है। नवीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मात्रिक छंदों को सीखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत एक सप्ताह तक दिए गए शब्दों में मात्राओं की गणना पर अभ्यास किया जाएगा। दैनिक अभ्यास सत्र के बीच में समीक्षक महोदय कुछ पंक्तियाँ भी देंगें। जिनको अपने अभ्यास में शामिल करते हुए सीखने के इच्छुक प्रतिभागी अपने अभ्यास के उत्तर पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
दिवस के नियुक्त समीक्षक उनको जाँचने का कार्य करेंगे।
अभ्यास हेतु शब्द:-
जनश्रुति
कामदुग्धा
बलपूर्वक
दुष्परिणाम
आक्रमण
प्रतियोगिता
निर्दयतापूर्वक
प्राकृतिक
उल्लेखनीय
विषाक्तता
विजयश्री
पर्यटनस्थल 
उज्जवलता
ऐश्वर्य
श्रद्धावनत
भयग्रस्त
समादृत 
संकल्प
पवित्र
भारतवर्ष

(लघु मात्रा को 1एवं गुरु मात्रा को 2 से अंकित करेंगे)
उदाहरण:-
लेखनी:-212

समीक्षक महोदया :आ. डॉ.किरण जैन जी ।

संचालक महोदया:- आ. आशा जोशी जी।

कार्यशाला कार्य काल:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

जुड़ने के लिए सम्पर्क करें। - 8109643725

Wednesday, January 3, 2024

मात्रा गणना - कार्यशाला - 3/1/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
          दैनिक कार्यक्रम
बुधवार  दिनांक - 03 जनवरी 2024

मात्राओं की सीख:-कार्यशाला

जय-जय हिंदी पटल पर नववर्ष में नए कार्यक्रम की शुरुआत कार्य शाला के रूप में की जा रही है। नवीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मात्रिक छंदों को सीखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत एक सप्ताह तक दिए गए शब्दों में मात्राओं की गणना पर अभ्यास किया जाएगा। दैनिक अभ्यास सत्र के बीच में समीक्षक महोदय कुछ पंक्तियाँ भी देंगें। जिनको अपने अभ्यास में शामिल करते हुए सीखने के इच्छुक प्रतिभागी अपने अभ्यास के उत्तर पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
दिवस के नियुक्त समीक्षक उनको जाँचने का कार्य करेंगे।
*अभ्यास हेतु शब्द:-*
कालिंदी
पर्वतारोही
पंकिल
संकेतांक
धैर्यधुरी
दिनमान
सर्जना
सरस्वती
क्यों
अभ्यास
आस्था
सुनियोजित
प्रयास
प्रगल्भ
प्रसारित
पद्म 
विभूषण
शैलपुत्री
ब्रह्मचारिणी
चंद्रघंटा
कूष्मांडा
स्कंदमाता
कात्यायनी
कालरात्रि
महागौरी
(लघु मात्रा को 1एवं गुरु मात्रा को 2 से अंकित करेंगे)
उदाहरण:-
लेखनी:-212

समीक्षक महोदय :आ. डॉ.कौशल कुमार पाण्डेय आस जी ।

संचालक महोदया :- आ. मंशा शुक्ला जी।

कार्यशाला कार्य काल:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

व्हाट्सएप समूह से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें।
8109643725

मात्रा गणना - कार्यशाला - 2/1/2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
          दैनिक कार्यक्रम
मंगलवार  दिनांक - 02 जनवरी 2024

  मात्राओं की सीख:-कार्यशाला

जय-जय हिंदी पटल पर नववर्ष में नए कार्यक्रम की शुरुआत कार्य शाला के रूप में की जा रही है। नवीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मात्रिक छंदों को सीखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत एक सप्ताह तक दिए गए शब्दों में मात्राओं की गणना पर अभ्यास किया जाएगा। दैनिक अभ्यास सत्र के बीच में समीक्षक महोदय कुछ पंक्तियाँ भी देंगें। जिनको अपने अभ्यास में शामिल करते हुए सीखने के इच्छुक प्रतिभागी अपने अभ्यास के उत्तर पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
दिवस के नियुक्त समीक्षक उनको जाँचने का कार्य करेंगे।
अभ्यास हेतु शब्द:-
कलुष 
कंक्रीट
शहर
नहर
बटेश्वर
शौहार्द
बटोही
पंखुड़ी
संबंधी
नागेश्वरी
ओराए
ओलंपिक
पिपीलिका
करुणार्द्र
केसरी
अन्त्योदय
रुद्राक्ष
कामेन्द्री
परमार्थ
आश्रम
नंदिनी
तमिल
केलिक्रीड़ा

(लघु मात्रा को 1एवं गुरु मात्रा को 2 से अंकित करेंगे)
उदाहरण:-
लेखनी:-212

समीक्षक महोदय :- आ. ओमप्रकाश फुलारा प्रफुल्ल जी ।

संचालक महोदया :- आ. रवि रश्मि अनुभूति जी।

कार्यशाला कार्य काल:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर- 8109643725

Monday, January 1, 2024

मात्रा गणना अभ्यास कार्यशाला - 01/01/2024

विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
        दैनिक कार्यक्रम
सोमवार  दिनांक- 01 जनवरी 2024
  
जय-जय हिंदी पटल पर नववर्ष में नए कार्यक्रम की शुरुआत कार्य शाला के रूप में की जा रही है। नवीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मात्रिक छंदों को सीखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत एक सप्ताह तक दिए गए शब्दों में मात्राओं की गणना पर अभ्यास किया जाएगा। दैनिक अभ्यास सत्र के बीच में समीक्षक महोदय कुछ पंक्तियाँ भी देंगें। जिनको अपने अभ्यास में शामिल करते हुए सीखने के इच्छुक प्रतिभागी अपने अभ्यास के उत्तर पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
दिवस के नियुक्त समीक्षक उनको जाँचने का कार्य करेंगे।

अभ्यास हेतु शब्द:-
कुल्हाड़ी, सामंजस्य, मैत्री, साहित्यिक, प्रेणना, संस्कृति, विज्ञान, स्वीकार, प्रार्थना, हँसना, साँस, तल्लीन, आँगन, म्लान, अनुचित्य,कन्हैया, धर्मात्मा, प्रस्थान, प्रथम, उपग्रह।

(लघु मात्रा को 1एवं गुरु मात्रा को 2 से अंकित करेंगे)
उदाहरण:-
लेखनी:-212

समीक्षक महोदय:- आ.दिलीप कुमार पाठक सरस  जी ।

संचालक महोदया:- आ. अभिज्ञान शाकुन्तलम जी।

कार्यशाला कार्य काल:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

व्हाट्सएप समूह में जुड़ने के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर- 8109643725

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...