Thursday, April 7, 2022

राम जी का चाहा काम- नीतेंद्र भारत

जय श्रीराम

मनहरण घनाक्षरी छंद

राम जी का चाहा काम,होता पल भर में ही।
विधि का विधान कोई,कैसे मेट पायेगा।।
राम को पठा के वन, दुखी दशरथ  मन।
नीति औ अनिति का भी,भेद कौन गायेगा।।
हृदय उठी जो पीर,धरता न मन धीर।
बिलख -बिलख तन,किसको सुनायेगा।।
भाग्य में लिखी जो बात,टलती ना टाले कभी।
कर्म की गति से प्रभु ,नाम ही बचायेगा।।

नीतेंद्र सिंह परमार 'भारत'
छतरपुर,मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment

रेडियो प्रेमचंद पर काव्य सम्मेलन का प्रसारण

मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित *रेडियों प्रेमचंद एप* जिसके स्रोता देश ही नही विदेशों तक है। उसी ...