खजुराहो के विद्याधर कॉलोनी में मंनसा माता मंदिर के पास स्वर्गीय श्री अरुण पटेरिया जी की पुण्य स्मृति पर एक कवि सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कवि सम्मेलन के आयोजन पूर्व मंच के माध्यम से स्वर्गीय श्री अरुण पटेरिया जी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री पुष्पेंद्र पटेरिया जी के अलावा स्वर्गीय अरुण पटेरिया जी की धर्मपत्नी श्रीमती राजलक्ष्मी पटेरिया एवं उनके पुत्र सत्यार्थ पटेरिया तथा पुत्री साध्वी पटेरिया के द्वारा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई , इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात कवि सम्मेलन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला जिसमें कभी परम लाल तिवारी, इंद्रजीत दीक्षित, राजीव शुक्ला, नीरज लटोरिया, राम अवतार पाठक, गणेश द्विवेदी, मुन्नीलाल तिवारी ,राघव पाठक, दिलीप जैन, रामसेवक रैकवार तथा अलका जैन ने कविता पाठ किया जबकि कवि सम्मेलन का सफल संचालन राजू राजा सिंह चौहान के द्वारा किया गया , इस अवसर पर बड़ी संख्या में काव्य रसिक श्रोता गण उपस्थित रहे ।
आप सभी के लिए एक नये रूप में। साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक जानकारी। प्रदेश अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत " विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत छतरपुर ( मध्यप्रदेश )
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
छतरपुर, दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मध्यप्रदेश की छतरपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार, गायत्री शक्तिप...
-
1◆ रसाल छंद ◆ विधान~ [भगण नगण जगण भगण जगण जगण+लघु] (211 111 121 211 121 121 1) 19 वर्ण , 9 ,10 वर्णों पर यति , 4 चरण, दो-दो चरण सम...
-
दिनांक 30/11/2024 को प्रयागराज संगम की पावन नगरी में साहित्यिक क्षेत्र में सुप्रसिद्ध संगठन "विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत" का छठवाॅं ...
-
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा बुंदेली काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन। आज दिनांक 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को गायत्री शक्तिप...
No comments:
Post a Comment