Tuesday, January 11, 2022

साक्षात्कार - "मेरा काम,मेरी पहचान" डॉ० दक्षा जी

छतरपुर,मध्यप्रदेश- 
साक्षात्कार - "मेरा काम,मेरी पहचान"
संकीर्तन समोत्थान समिति के द्वारा विश्व हिंदी दिवस पर एक "मेरा काम,मेरी पहचान" कार्यक्रम में "साक्षात्कार" हुआ। डॉक्टर दक्षा निमावत जी का। डॉ० दक्षा जी का साक्षात्कार संकीर्तन समाधान समिति की मीडिया प्रभारी आ० दीप्ति शुक्ला दिल्ली जी ने लिया व कार्यक्रम का  संचालन नीतेंद्र सिंह परमार "भारत" जी (छतरपुर मध्यप्रदेश) ने किया। समिति के अध्यक्ष आ० के.एल. सोनी विनोद जी (महाराजपुर मध्यप्रदेश) उपस्थित रहे।जिन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया साक्षात्कार में विभिन्न पहलुओं पर डॉक्टर दक्षा जी से बातचीत की और समाज को किस प्रकार से एक साहित्यकार और संगीतकार अपना योगदान देकर के एक सही दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है।इन सभी विषयों पर चर्चा की गई आपकी साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ संगीत में अभिरुचि कैसे हुई? उन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया और आज के युवाओं को किस प्रकार से इससे जोड़ा जा सकता है आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। डॉ० दक्षा जी की वाणी में मधुरता,सरस स्वभाव और अद्भुत गायन आदि सभी उनमें योग्यताए निहित है।साक्षात्कार लेकर के समिति आपकी प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है और उनका आभार व्यक्त करती है।


संचालन
नीतेंद्र सिंह परमार "भारत"
छतरपुर,मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...