Sunday, August 21, 2022

"नैनी प्रयागराज के आधारशिला वृद्धाश्रम में मनाया गया अंदाज पोएट्री वर्ल्ड का चतुर्थ स्थापना दिवस [अंदाज महोत्सव 2022]" - डॉ० साहिल

"नैनी प्रयागराज के आधारशिला वृद्धाश्रम में मनाया गया अंदाज पोएट्री वर्ल्ड का चतुर्थ स्थापना दिवस [अंदाज महोत्सव 2022]"

आज (21/08/2022) रविवार को दोपहर  1:30 से 06:00 बजे तक आधारशिला वृद्धाश्रम (ई 5/12 चक दौंदी, अरैल मोड़, नैनी, प्रयागराज) में, *"अंदाज़ पोएट्री & क्रिएटिव संगम इवेंट्स {अंदाज़ पोएट्री वर्ल्ड}* का चतुर्थ स्थापना दिवस बहुत ही रंगारंग और बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया | विशिष्ट अतिथि- प्रसिद्ध गायक मिश्र बंधु, पूर्व एसडीएम जे•पी• मिश्र जी, मुख्य अतिथि प्रभाकर तिवारी जी, आरव फाउन्डेशन के संस्थापक विवेक गुप्ता जी इत्यादि अतिथिगण, नवोदित एवं वरिष्ठ साहित्यकार, गायक,अन्य कलाकार एवं आश्रम की माताएं एवं बुजुर्ग वृद्धजन 150 से अधिक संख्या में उपस्थित रहे| 

      कार्यक्रम में काव्यपाठ करने का अवसर प्राप्त हुआ, अंदाज पोएट्री वर्ल्ड के संस्थापक प्रिय भाई बिजेन्द्र पाठक एवं शुभम दुबे के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रयाग अंदाज गौरव 2022 सम्मान पत्र प्राप्त हुआ | द्वय अनुजों एवं पूरे अंदाज पोएट्री परिवार का कोटि कोटि धन्यवाद व आभार|  इस प्रकार के कार्यक्रम इंसान को ऊर्जावान और ओजस्वी बनाते हैं| नवोदित कलमकारों, कलाकारों एवं बच्चों को मंच और बैनर प्रदान करने का कार्य काबिले-तारीफ है; कमुदितों को पल्लवित और पुष्पित करने का कार्य अंदाज पोएट्री वर्ल्ड बखूबी निभा रही है | संस्था यूँ ही निरन्तर प्रगति करती रहे| आधारशिला वृद्धाश्रम के मैनेजर सुशील श्रीवास्तव जी एवं आश्रम के अन्य कर्मचारियों के सहयोग के लिए कोटि कोटि आभार|

धन्यवाद!

   ©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
            प्रयागराज उ• प्र•

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...