Friday, February 14, 2020

गीत :- शहीद


गीत:- शहीद

हमारा तिरंगा है हमारा वतन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।


शहीदों के चरणों सिर को झुकाए।
सदा मातृभूमि की गीत गुनगुनाए।।
खुशबु से महके अपना चमन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।1।।


लिपटकर तिरंगे में आता रहूँगा।
लाज हिन्दोस्तां की बचाता रहूँगा।।
होने ना देगे कभी इसका पतन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।2।।

उठाये निगाहे जो उसे फोड़ दूंगा।
हड्डी पसली बैरी मैं तोड़ दूंगा
करेंगा दुबारा ना कोई यतन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।3।।


वीरता भी वीरों की गाते रहेंगे।
आशीष वीरों का पाते रहेंगे।।
सिर पर दिखेगी ना भारत शिकन।
करते शहीदों को शत् शत् नमन।।4।।

नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत'
अध्यक्ष:- विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
मध्यप्रदेश इकाई
दिनांक:- 14/02/2020
।।





No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...