Sunday, January 7, 2024

मात्रा गणना- कार्यशाला - 6 जनवरी 2024

🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻
*विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत*
          *दैनिक कार्यक्रम* 
*शुक्रवार  दिनांक* - 05 जनवरी 2024

*मात्राओं की सीख:-कार्यशाला*

जय-जय हिंदी पटल पर नववर्ष में नए कार्यक्रम की शुरुआत कार्य शाला के रूप में की जा रही है। नवीन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मात्रिक छंदों को सीखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत एक सप्ताह तक दिए गए शब्दों में मात्राओं की गणना पर अभ्यास किया जाएगा। दैनिक अभ्यास सत्र के बीच में समीक्षक महोदय कुछ पंक्तियाँ भी देंगें। जिनको अपने अभ्यास में शामिल करते हुए सीखने के इच्छुक प्रतिभागी अपने अभ्यास के उत्तर पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
दिवस के नियुक्त समीक्षक उनको जाँचने का कार्य करेंगे।
*अभ्यास हेतु शब्द:-*

संयुक्ताक्षर 
अवर्णनीय 
कन्हैयालाल 
सार्वभौमिक 
अभिन्नांग 
विंध्याचल 
उत्तराखंड 
योगक्षेम
धृष्टद्युम्न 
वैष्णव 
दृष्टिगोचर 
व्युत्पत्ति 
साम्राज्यवाद 
उद्बोधन 
विप्लव 
विश्वविद्यालय 
उदंडता 
अघूर्णन 
स्थिरवैद्युत्य
गुरुत्वाकर्षण
संस्कार
विस्मृत 
विद्युतजिह्वा
मातुश्री
जन्मदात्री

(लघु मात्रा को 1एवं गुरु मात्रा को 2 से अंकित करेंगे)
*उदाहरण:-*
लेखनी:-212

*समीक्षक महोदया* :आ. सुशीला धस्माना मुस्कान जी ।

*संचालक महोदया* :- आ. आशा बुटोला जी।

*कार्यशाला कार्य काल*:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...