Sunday, January 7, 2024

दोहा छंद - कार्यशाला - प्रथम दिवस 8/1/2024

विश्व जन चेतना ट्रस्ट, भारत
        दैनिक कार्यक्रम
सोमवार  दिनांक - 08 जनवरी 2024
  
दोहा छंद कार्यशाला
अभ्यास 01:-
निम्नलिखित दोहों में वाचिक मात्रा भार की गणना अनुसार मात्राओं को लिखियेगा:-
उदाहरण:-
जैसे - तैसे भाव से, शुरू करें श्रीमान।
22  22  21 2,  12 12  221
सबसे पहले लीजिये, दोहा सरल विधान।।
22  22  212,  22 12 121

(1) भीगी पावस आज की, मोती की बरसात।
ऐसे ही कुछ भाव से, होगी फिर शुरुआत।।

(2) प्रथम चरण होता सदा, तेरह  का  श्रीमान।
लघु-गुरु से होगा यहाँ, अंत चरण यह जान।।

(3) अगला ग्यारह का लिखो, इसे सरल ही मान।
लेकर गुरु-लघु को वहाँ, चरण अंत यह जान।।

(4) चिन्ह लगाना यति तभी, अंत चरण के बाद।
फिर पद के पश्चात ही, रखना विराम  याद।।

अभ्यास 02:-
मात्रा गणनानुसार  दो मात्रा से शुरू दोहा  होने के 12 प्रकार के प्रथम चरण के एक -एक अभ्यास निम्न मात्रा भार अनुसार  लिखियेगा:-

(1)  2, 2, 2, 2, 2, 3 
उदाहरण:-
दो-दो से मिल के बने, (चार चरण श्रीमान।)

(2) 2, 2, 2, 2, 3, 2 
(3) 2, 2, 2, 4, 3 
(4) 2, 2, 4, 2, 3 
(5) 2, 4, 2, 3, 2 
(6) 2, 4, 2, 5 
(7) 2, 2, 4, 5 
(8) 2, 2, 4, 3, 2 
(9) 2, 5, 4, 2, 
(10) 2, 6, 3, 2 
(11) 2, 2, 6, 3 
(12) 2, 6, 2, 3

समीक्षक महोदय :- आ.दिलीप कुमार पाठक सरस  जी ।

संचालक महोदया:- आ. अभिज्ञान शाकुन्तलम जी।

कार्यशाला कार्य काल:- प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक ।
 
🌷🌹🌺🌸🌻🌷🌹🌺🌸🌻 
https://www.vishwajanchetnatrust.com/

जुड़ने हेतु संपर्क करें।
8109643725

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...