Sunday, March 24, 2019

"व या ब"

🙏समम् नमस्ते 🙏
                 'व'  या  'ब'
अगर आपको  'व'  और  'ब'  के प्रयोग में संशय की स्थिति रहती हो तो यह संकलन आपकी समस्या को कम कर सकता है---
ध्यान दें कि
👉 'वि' उपसर्ग से प्रारम्भ होने बाले शब्द सर्वाधिक होते हैं।
जैसे- विख्यात, विगत, विकृत, विकार, विग्रह, विघ्न, विचलित, विचार, विच्छेद, विचित्र, विजय, विकल्प, विकराल, विकलाङ्ग, विक्रम, विच्छेद, विजेता, विज्ञान, विडम्बना, वितरक, विदाई, विदित, विदुर, विदुषी, विदूषक, विदेश, विद्यालय, विद्यमान, विद्रोही, विद्या, विद्वान् , विधायक, विधवा, विधाता, विधि, विनती, विनय, विनोद, विनय, विपक्ष, विपत्ति, विभाग, विभिन्न, विभाजन, विफल,  विभु, विभूषित, विमान, विमर्श, विमल, वियोग, विरल, विराग, विरुद्ध, विरूप, विरोध, विलम्ब, विवाद, विवाह, विविध, विवेक, विशारद, विश्वास, विशाल, विश्राम, विश्लेषण, विश्व, विष, विषाद, विषाणु, विसर्जन, विसर्ग, विस्तार, विस्तृत, विस्मय, विस्फोट, विराजमान आदि

👉" बि "  से प्रारम्भ होने बाले शब्द कम होते हैं। (यहाँ 'बि' उपसर्ग रूप में नहीं है।)
जैसे - बिकाऊ, बिक्री, बिगाड़ना, बिच्छू, बिछौना, बिजली, बिम्ब(छाया),  बिन्दु, बिनावट, बिनाई, बिदाई, बिताना, बिल्ली, बिल्व (बेल का वृक्ष), बिस्तर, बिल, बिलखना आदि।

🤔सूचना - आधे 'ब्' से प्रारम्भ होने बाले शब्द बहुत ही कम हैं। जैसे- ब्याज, ब्याह, ब्यालि(नागिन), ब्यालू (रात्रि का भोजन), ब्योरा(विवरण) तथा ब्यूरो, ब्यूटी, ब्लॉग आदि अँग्रेजी शब्द।

👉 ' व '  से प्रारम्भ होने बाले कुछ प्रचलित शब्द-
वंश, वक्र, वटु, वध, वधू, वन, वर, वरिष्ठ, वर्ग, वर्ण, वर्ष, वश, वस्तु, वस्त्र, वली(पंक्ति), वहाँ, वाक्य, वाचनालय, वाटिका, वाणिज्य, वाणी, वायु, वार्ता, वासना, वारिधि, वार्षिक, वीणा, वीर, वृक्ष, वृद्ध, वृष्टि, वेग, वेद, वेणी, वेश, वैज्ञानिक, वैयाकरण, वैर, वैरागी, वैश्य, व्रजभाषा, वसुधा, व्रण(घाव), व्रत, व्रीडा(लज्जा), व्रीहि (चावल का दाना) आदि।
🤔सूचना -आधे 'व्' से प्रारम्भ होने बाले शब्द बहुत हैं। जैसे - व्यक्ति, व्यवस्था, व्यायाम, व्याकरण आदि

👉 'ब'  से प्रारम्भ होने बाले कुछ प्रचलित शब्द -
बधाई, बँटवारा, बचपन, बदला, बधू,
बन्दर, बन्धु, बरगद, बर्तन, बल, बलवान्, बलात्कार, बली (बलवान्), बहिन, बहिर्मुख, बहिष्कार, 'बहु' से बने सभी शब्द जैसे बहुवचन, बहुव्रीहि आदि, बस्ती, बहू (दुलहन), बाहु(भुजा), बाँध, बाटी(उपलों पर सेंकी हुई गोली), बाढ़, बाण, बादाम, बावली, बासन(पात्र), बुद्ध(जागा हुआ), बुध(विद्वान्), बुधवार, बेल(लता,श्रीफल,जरदोरी का काम), ब्राह्मण, ब्रह्मा आदि

😇 ध्यान रखें कि हिन्दी में निम्नलिखित दोनों शब्द सही हैं -
विकल(सं), बिकल(हि.) व्याकुल के अर्थ में
विना(सं), बिना(हि.) अभाव अर्थ में
विनती(सं), बिनती(हि.) प्रार्थना अर्थ में
विराजना(सं.), बिराजना(हि.) शोभित होने के अर्थ में
विभावरी(सं.), बिभावरी(हि.) रात्रि के अर्थ में
वटुक(सं), बटुक(हि.) बालक के अर्थ में
वड़वाग्नि(सं), बड़वानल(हि.) समुद्र की अग्नि
वपु(सं), बपु(हि.) शरीर के अर्थ में
वनवास(सं.), बनवासी(हि.)
वर (सिद्धि, श्रेष्ठ), बर (दूल्हा, श्रेष्ठ)
वलि(रेखा, देवता को अर्पित वस्तु), बलि(भेंट, देवता को उद्देश्य कर मारा गया पशु)
वासी(बसने बाला), बासी(देर का)
वसन्त(चैत्र और वैशाख का महीना), बसन्ती(वसन्त ऋतु सम्बन्धी)
वन(सं.), बन(हि.) जंगल के अर्थ में
वाटिका, बाटिका (उपवन के अर्थ में)
वात(सं) वायु, बात(हि.)वचन
वानर(सं), बानर(हि.) बन्दर के अर्थ में
बरात, बारात (वरयात्रा के अर्थ में)
वेला(काल), बेला(सफेद फूल बाला पौधा)
संकेत - सं.= संस्कृत
           हि.= हिन्दी
धन्यवाद....👏

संकलनकर्ता -
डा. सवितुर प्रकाश गंगवार
असि. प्रोफेसर (संस्कृत-विभाग)
डी.ए-वी.कालेज,कानपुर
मो.9412847331
     9149172091

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...