Saturday, March 16, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

*ग़ज़ल*
2122 1212 22

बहते    बहते    ठहर   गया   पानी।
देख   कर   प्यास   डर  गया पानी।

जिससे ख़ुशियों की आस थी दिल को
वो  ही  आँखों  में  भर  गया  पानी।

जो  अज़ीज़ों की आँखों से निकला
कर   वो  दिल पे  असर गया पानी।

साथ    बर्बादियों    को   ले  आया
जब  भी  हद  से  गुज़र गया पानी।

देख   पाया   न   प्यासी धरती  को
बादलों   से    उतर    गया   पानी।

जानवर   है,   नहीं    बशर    *हीरा*
जिसकी  आँखों का मर गया पानी।

                 हीरालाल

No comments:

Post a Comment

रेडियो प्रेमचंद पर काव्य सम्मेलन का प्रसारण

मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित *रेडियों प्रेमचंद एप* जिसके स्रोता देश ही नही विदेशों तक है। उसी ...