Sunday, August 26, 2018

नर्स का जीवन







नर्स का जीवन

जानते सभी हैं बात,रहते हैं संग साथ।
बीमारी कराते दूर,नर्स करे काम हैं।।


सुबह से शाम तक,छोड़ती हैं घर द्वार।
सेवा में लगाती मन,होता नही नाम हैं।।


नींद नही लेती कभी,दौड़ भाग करे सभी।
मरीजो के हित में तो,बात यही आम हैं।।


अस्पताल मंदिर समान मुझे लगता हैं।
नर्स इसे मानती हैं,देखो चारो धाम हैं।।


- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क :- 8109643725




No comments:

Post a Comment

एकल 32 वीं तथा कुण्डलिया छन्द की 7वीं पुस्तक- "नित्य कुण्डलिया लिखता" का लोकार्पण

मेरी एकल 32 वीं तथा कुण्डलिया छन्द की 7वीं पुस्तक- "नित्य कुण्डलिया लिखता"  का लोकार्पण चर्चित साहित्यिक संस्था  "तरुणोदय सां...