Wednesday, September 26, 2018

आ0:- अनिल सारस्वत जी









नमस्कार मित्रो
      आइये एकबार पुन: अपने पूर्व निर्धारित विषय "वर्तमान साहित्य एवम साहित्यकार" से जुड़ते हैं और जुड़ते हैं एक और साहित्यकार से | मित्रो आज मैं आपको ओज से परिपूर्ण देशभक्ति की रचनायें लिखने बाले एक बहुत ही लाड़ले कवि से  मिलाता  हूं जिसे हम अनिल सारस्वत के नाम से जानते   हैं |

       (   कवि परिचय  )

नाम- अनिल सारस्वत
पिता का नाम- श्री मदनलाल सारस्वत
जन्म स्थान- दिल्ली
जन्म तिथि-01/04/1965
वर्तमान निवास- उदयराज सिंह इण्टर कालेज के सामने काशीपुर   (उत्तराखण्ड)
कार्य- असि० मैनेजर फ्लैक्सी टफ इण्टर नेशनल लिमिटेड काशीपुर उत्तराखण्ड
दूरभाष-9412982615

         मित्रो ओज की कविता में महारत  हासिल करने बाले देशभक्ति और सम सामायिक विषयों पर मजबूती से कलम चलाने बाले श्री अनिल सारस्वत जी वर्तमान युवा साहित्यकारों में अपनी अलग पहिचान रखते हैं | देश की राजधानी दिल्ली में जन्में श्री सारस्वत जी ने काशीपुर उत्तराखण्ड को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना है और वर्तमान में काशीपुर में अपनी लेखनी को अविराम गति प्रदान कर रहे हैं | वे सन,1990 से निरन्तर साहित्य साधना में निमग्न हैं और साहित्य परोस रहे हैं |
श्री सारस्वत जी एक दैदीप्यमान सितारे हैं जो निरन्तर अपनी आभा से सबको प्रकाशित कर रहे हैं |
सारस्वत जी सैकड़ों अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में अपनी कविताओं का पाठ कर चुके है तथा जनता की तालिओं का बहुत बड़ा खजाना एकत्र कर चुके हैं|  वे आकाशवाणी रामपुर, दूरदर्शन दिल्ली व सुदर्शन चैनल से भी काब्य पाठ कर चुके हैं |
अनिल जी को अनेकों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं जिनमें वीर भाषा हिन्दी साहित्य पीठ मुरादाबाद द्वारा साहित्य प्रतिभा सम्मान , हाथरस में अमर शहीद अमर चन्द्र वाठिया स्मृति सम्मान, नाज- ए-ओज सम्मान हल्द्वानी, समर्पण संस्था विलासपुर द्वारा समर्पण सम्मान , संस्कार भारती संस्था द्वारा सम्मान तथा शोशल वेलफेयर कल्चर एंड एसोशिएशन सोसाइटी द्वारा प्रतिभा सम्मान प्रमुख हैं |
     उनकी ओज की रचनायें अत्यन्त प्रभावी व सराहनीय है जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने में पूर्णतया परिपक्व हैं |
भाषा की सरलता व परिस्थितियों  का सजीव चित्रण उनकी रचनाओं की विशेषता है |
एक सफल साहित्यकार होने के साथ-साथ श्री सारस्वत जी एक बहुत अच्छे खिलाड़ी भी हैं | एथलेटिक्स में कुमाऊं विश्व विद्यालय के गोल्ड मैडलिस्ट भी रहे हैं सारस्वत जी ,वे जिला एथलेटिक्स संघ उधमसिंह नगर के अध्यक्ष हैं तथा प्रदेश एथलेटिक्स एशोसिएशन देहरादून के सदस्य हैं  |
कुल मिलाकर सारस्वत जी अलौकिक प्रतिभाओं के धनी हैं |
मुझे गर्व है कि वो मेरे अतिशय सन्निकट मित्र है मैं उन्हें उनकी उपलब्धियों पर बहुत बहुत शुभकामनायें प्रेषित करता हूं तथा उनके सफल साहित्यिक जीवन व सुखमय भविष्य की कामना करता हूं |

                         (   प्रस्तुति  )
  प्रो० आनन्द मिश्र अधीर
  दातागंज बदायूं  (उ०प्र०)
दूरभाष- 9927590320
             8077530905

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...