Wednesday, September 26, 2018

आ0:- हृदयेश शर्मा जी









नमस्कार मित्रो
     आइये फिर जुड़ते हैं अपने पूर्व निर्धारित  " विषय वर्तमान साहित्य एवम साहित्यकार " से और मिलें फिर एक कवि / साहित्यकार से | मित्रो आइये इस विषय में मिलते हैं एक युवा कवि से जिसका नाम है हृदयेश शर्मा |

         (  कवि परिचय )

नाम-  हृदयेश शर्मा
पिता का नाम- श्री शिव औतार शर्मा
जन्म स्थान-ग्राम - वारा चिर्रा, कादरचौक, बदायूं , (उ०प्र०)
वर्तमान निवास- मो० किला खेड़ा , उझानी, उ०प्र०)
जन्म तिथि- 10/02/1988
कार्य- अं० का० प्रवक्ता रसायन विज्ञान ( आर पी एस एस डिग्री कालेज दातागंज )
दूरभाष-9410003222

 मित्रो जनपद बदायूं केन्द्र से १२ किमी दूर उझानी नगर के हृदयेश शर्मा जी एक ऐसे  युवा कवि हैं जो पिछले १० वर्षों से साहित्य की सेवा कर रहे हैं | हृदयेश जी बचपन से  साहित्यिक व सॉस्कृतिक परिवेश में पले बढ़े | हृदयेश जी अपने विद्यालयी जीवन से  साहित्यिक एवम सॉस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े रहे तथा समस समय पर उनमें भाग लेते रहे समय के साथ - साथ  उनकी साहित्यिक अभिरुचि पुष्पित व पल्लवित होती रही | उन्होंने प्रारम्भ में छोटी छोटी अतुकान्त रचनायें लिखीं जो सारगर्भित थी फिर उन्होंने मुक्तक व गीत लिखना प्रारम्भ किया | परन्तु स्वच्छन्द कविता से उनका विशेष लगाव रहा और वे निरन्तर उसे आगे बढ़ाते रहे | हृदयेश जी कवि मंचो पर बहुत कम रहे हैं या यूं कहें उन्हें कवि मंचों पर जाने के  बहुत कम अवसर प्राप्त हुए हैं परन्तु छोटी छोटी गोष्ठियों व सॉस्कृतिक मंचो आदि पर उनकी प्रस्तुतियॉ रही हैं  |
हृदयेश जी की रचनायें वस्तुत: सम सामायिक विषयों पर हैं वे जीवन्त व ज्वलन्त समस्याओं पर अपनी लेखनी चलाते हैं |
हृदयेश जी की भाषा सरल व मधुर है दैनिक जीवन में बोले जाने वाले शब्दों का प्रयोग अपनी कविता में करके उन्होंने उसे और प्रभावशाली बना दिया है |
हृदयेश जी नृत्य कला में भी निपुण हैं उन्होंने नृत्य में अनेकों पुरुस्कार जीते हैं |

हृदयेश जी निरन्तर काब्य साधना करते रहें तथा मॉ वीणापाणी उन्हें एक बड़ा साहित्यकार बनाये | मैं कामना करता हूं कि वे  साहित्यिक वट का एक अमूल्य हिस्सा बनें तथा सुखी एवम स्वस्थ जीवन गुजारें |

                    (  प्रस्तुति )
प्रो० आनन्द मिश्र अधीर
 कवि, संयोजक, संचालक एवम समीक्षक
दातागंज बदायूं उ०प्र०
दूरभाष-9927590320
             8077530905

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...