Wednesday, October 31, 2018

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती




🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर:-


लौह पुरुष के जैसा हमको,
कोई नही दिखाता हैं।
एकत्रित हम सबको करने का,
भी पाठ पढ़ाता हैं।।
शेर-ए-हिन्दुस्तानी भाषा,
का जो बोध कराता हैं।
बैरी को केवल भाषण से,
मृत्यु दर्श कराता हैं।।
राष्ट्र एकता दिवस मनाना,
सबको अच्छा लगता हैं।
नेक राह पर चलने वाले,
को भी सच्चा लगता हैं।।
बिना खून की होली खेले,
सबको साथ बिठाया हैं।
तन के गोरे मन के काले,
नागों को छटवाया हैं।।
सरदार अमर हैं जन मानस के,
जर्रे जर्रे कण कण में।
बहुतेरे आंदोलन जीते,
भारत के भूमि रण में।।
बारम्बार नमन करता हूँ,
प्रखर प्रबलतम् वाणी को।
शत् शत् वार नमन हैं मेरा,
*भारत* भू के प्राणी को।।


- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
  छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
  सम्पर्क सूत्र :- 8109643725

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...