Thursday, September 19, 2019

सम्पूर्ण आयोजन ट्रस्ट भारत

*विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत का कार्य विवरण एवं प्रोफाइल*

जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति पंजी० २२६ की वार्षिक गतिविधियाँ
⭕ १२ जून को समिति द्वारा प्रथम आनलाइन काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ५० से अधिक साहित्यकारों को वरदा अलंकरण सम्मान पत्र प्रेषित किया गया|

⭕ इलेक्ट्रानिक मीडिया साहित्य  में प्रगति हेतु १२ जुलाई को हिन्दी भाषा उन्नयन के क्रम में   आनलाइन  "जय जय हिन्दी" आभासी समूह (वाट्सएप समूह) का नामकरण एवं "जय - जय हिन्दी व्याकरण शाला"  का उद्घाटन किया गया | जिसमें निरन्तर हिन्दी भाषा  का गूढ़तम अध्यापन जयपुर राजस्थान के सुप्रसिद्ध वैयाकरण आ० भगत सहिष्णु जी द्वारा अनवरत जारी है|

⭕  ०३ सितम्बर २०१७ को राष्ट्र प्रेम  पर आयोजित आनलाइन कार्यक्रम में "राष्ट्र नाद अलंकरण" प्रदान करने हेतु  _'सारस्वत सम्मान समारोह'_  का आयोजन किया गया | जिसमें ५० (पचास) साहित्यकारों को सम्मानित किया गया|

⭕  ०५ सितम्बर २०१७ को शिक्षक दिवस  पर आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता में विजेताओं को  अलंकरण सम्मान पत्र प्रदान किया गया|

⭕ २० अक्टूबर २०१७ को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को "शब्दांकुर अलंकरण"  सम्मान पत्र प्रदान किया गया|

⭕  १८ नवम्बर २०१७ को समिति द्वारा प्रथम प्रादेशिक काव्य सम्मेलन नवदिया, सितारगंज, बीसलपुर  की घरती पर आयोजित हुआ| जिसमें वरिष्ठ एवं नवयुवा कवियों ने शानदार काव्यपाठ द्वारा श्रोताओं को मंत्र -मुग्ध कर दिया| प्रतिभागी कवियों को "वाणी पुत्र अलंकरण" सम्मान पत्र एवं दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया|

⭕. जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति द्वारा अनवरत विभिन्न प्रकार के विषयों पर विभिन्न विधाओं में सर्जन दैनिक रूप से जारी हैं| जिसमें श्रेष्ठ  रचनाकारों/ छन्दकारों एवं समीक्षकों को नित्य सम्मानित किया जाता है | छन्दों के सर्वश्रेष्ठ विद्वान परम आदरणीय  शैलेन्द्र खरे 'सोम' गुरुदेव द्वारा नित्य नूतन छन्दों को सीखकर समिति के सदस्य हिन्दी का नवयुग रचने को तैयार हैं|  

⭕ जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति (पंजी० २२६) बीसलपुर पीलीभीत उ० प्र० द्वारा "जय जय हिन्दी विशेषांक" का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें भारतवर्ष के कई राज्यों के साहित्यकारों की विभिन्न विषय पर रचनाओं का मिश्रित संकलन किया गया है, जो विशेषांक के सौन्दर्य की गाथा दर्शा रहा है|
                          
⭕ 21-01-2018  को  तारा बैंकट लांन में नन्दिनी काव्य संग्रह का विमोचन एवं राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ |

⭕ 22-01-2018 को बीसलपुर, बिहारी जी पब्लिक स्कूल के पास कवि सम्मेलन रात में हुआ जिसमें राजस्थान के हिन्दी वैयाकरण भगत सहिष्णु जी उपस्थित रहे|

⭕ 30-5-2018 को परसिया, बीसलपुर  में पत्रकारिता दिवस पर कवि सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ |

⭕ सक्षम माइक्रो फाइनेंस बरेली में कवि सम्मेलन आ० अवधेश मिश्रा जी द्वारा करवाया गया|

⭕ 5 सितम्बर 2018 को शिक्षक सम्मान समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज बीसलपुर में किया गया|

⭕ राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर कार्यक्षेत्र को बढ़ाने एवं समिति को सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज सेवा करने हेतु विश्व जनचेतना  "ट्रस्ट" में परिवर्तित कराकर पंजीयन कराया गया (रजि० संख्या 3011) जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण विश्व है|

⭕ 5-12-2018 को विश्व जनचेतना ट्रस्ट स्थापना के उपलक्ष्य में आ० दिलीप कुमार पाठक सरस जी के निवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया|

⭕  _विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की गतिविधियाँ_
_विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत छतरपुर, मध्यप्रदेश इकाई_ के तत्वावधान में  03 फरवरी 2018 को छत्रसाल स्मारक न्याय छतरपुर में *अखिल भारतीय कवि सम्मेलन* तथा *मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह* का भव्य विमोचन हुआ, जिसमें संस्थापक दिलीप कुमार पाठक "सरस" जी, अध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय "आस" जी, सचिव राजेश मिश्र "प्रयास" जी, आलोक सैनी जी (बीसलपुर,पीलीभीत उ.प्र.) और बिहार इकाई के अध्यक्ष पं० सुमित शर्मा "पीयूष" जी (पटना, बिहार ) एवं बनारस इकाई जिला अध्यक्ष डॉ० लियाकत अली "जलज" जी, संतोष कुमार "प्रीत" जी, शैलेश जी, बावरा जी, विश्वेश्वर शास्त्री विशेष जी (राठ,हमीरपुर) तथा छतरपुर से छन्दगुरु शैलेन्द्र खरे "सोम" जी, तुलाराम अनुरागी जी तथा छतरपुर नगर के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे| कार्यक्रम संयोजक नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत" रहे|

⭕  01 सितंबर को 2019 को *"मनोज स्मृति संध्या समारोह"* छतरपुर में सम्पन्न हुआ जिसके  आयोजक डॉ० राघवेंद्र उदैनियाँ "स्नेही" जी तथा संयोजक नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत" जी रहे।

⭕  19 मार्च 2019 को *"होली के रंग कवि सम्मेलन के संग"* कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को *"प्रह्लाद अनुराग सम्मान"* से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक नीतेन्द्र भारत रहे।

⭕   12 मई 2019 को आयोजित *"मातृ शक्ति को समर्पित कवि सम्मेलन"* सम्पन्न हुआ। सभी को *मातृशक्ति सम्मान* से अलंकृत किया गया। अलंकरण प्रमुख सुमित शर्मा पियूष जी तथा कार्यक्रम संचालक नीतेन्द्र भारत रहे।

⭕  14 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित *"लोकतंत्र के नाम ओजस्वी शाम"* भव्य ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सभी को उन्मुक्त सम्मान से अलंकृत किया गया। अलंकरण प्रमुख सुमित शर्मा पियूष जी तथा संचालक नीतेन्द्र भारत रहे।

🌺🌻🌺🌻🌻🌻🌺🌻🌺🌻
         निवेदक
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...