Thursday, May 3, 2018

मेरा देश








मेरा देश वीरता की खान हैं।
मेरा देश सच्चा ईमान हैं।।
मेरा देश राष्ट्रीय फरमान हैं।
मेरा देश वास्तव में महान हैं।1।

मेरा देश भक्ति की मिसाल हैं।
मेरा देश जनता से विशाल हैं।।
मेरा देश युवाओ का गान हैं।
मेरा देश शौर्यता की शान हैं।2।

मेरा देश मीराबाई का गान हैं।
मेरा देश तानसेन की तान हैं।
मेरा देश शून्य का अविष्कार हैं।
मेरा देश संवैधानिक हकदार हैं।3।

मेरा देश बागों का माली हैं।
मेरा देश पूजा की थाली हैं।।
मेरा देश स्वच्छता पहचान हैं।
मेरा देश का कवि रसखान हैं।4।

मेरा देश राज्य में बटा हैं।
मेरा देश सरहद पर डटा हैं।।
मेरा देश सूरज सा प्रकाश हैं।
मेरा देश चहुंमुखी विकास हैं।5।

मेरा देश धैर्यपूर्वक भान हैं।
मेरा देश सभी धर्मी मान हैं।।
मेरा देश हल्दीघाटी हैं।
मेरा देश एकता परिपाटी हैं।6।

मेरा देश सदा विवेकशील हैं।
मेरा देश खूबसूरत झील हैं।।
मेरा देश मुस्लिम हिन्दू हैं।
मेरा देश सबसे बङा बिन्दु हैं।7।

मेरा देश क्रोध को पीता हैं।
मेरा देश सच्चाई पर जीता हैं।।
मेरा देश संस्कृति का प्रसार हैं।
मेरा देश स्वाभिमानी प्रचार हैं।8।

मेरा देश नारियों का सम्मान हैं।
मेरा देश नेकता अभिमान हैं।।
मेरा देश आँग पर चलता हैं।
मेरा देश याठो याम जलता हैं।9।

मेरा देश मोम सा पिघलता हैं।
मेरा देश जुगनू सा सुलगता हैं।।
मेरा देश बुनियादी ढांचा हैं।
मेरा देश अद्वितीय सांचा हैं।10।

मेरा देश गुमानी आस हैं।
मेरा देश बहुत ही खास हैं।।
मेरा देश प्रभु की काया हैं।
मेरा देश माँ का साया हैं।11।

मेरा देश ममता की मूरत हैं।
मेरा देश देशो में खूबसूरत हैं।।
मेरा देश हरियाली की बहार हैं।
मेरा देश जीवन का उपहार हैं।12।

मेरा देश कविता की भूमि हैं।।
मेरा देश की माटी हमने चूमी हैं।।
मेरा देश गौरवशाली हार हैं।
मेरा देश सब देशो का सरदार हैं।।13।

मेरा देश नीर का उदगार हैं।
मेरा देश राक्षस का संहार हैं।।
मेरा देश युवक की जान हैं।
मेरा देश पर ना कोई अहसान हैं।14।

मेरा देश कुबेर का संदूक हैं।
मेरा देश शत्रुता पर बंदूक हैं।।
मेरा देश ईश्वर का उपदेश हैं।
मेरा देश सत्कर्म का संदेश हैं।15।

मेरा देश रंगो की फुहार हैं।
मेरा देश चमत्कारी उपसंहार हैं।।
मेरा देश सर्वमान्य अभिलाषा हैं।
मेरा देश आर्यावर्त की परिभाषा हैं।16।

मेरा देश सफल अनुशासन हैं।
मेरा देश वीरता प्रकाशन हैं।।
मेरा देश कुर्बानी आरत हैं।
मेरा देश का नाम *भारत* हैं।17।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
   छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
   सम्पर्क :-8109643725

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...