Saturday, May 5, 2018

नयन






नयन दिखाये पापा,तो डर लगता हैं।
नयन दिखाये भाई तो घर लगता हैं।।
नयन दिखाये दीदी तो अङ जाता हूँ।
नयन दिखाये बहिना तो लङ जाता हूँ।।
नयन दिखाये शिक्षक तो पढ़ लेता हूँ।
नयन दिखाये दुश्मन तो जङ देता हूँ।।
नयन दिखाये नेता तो हाँ जी हाँ जी।
नयन दिखाये कोई क्या मुल्ला काजी।।
नयन दिखाये योद्धा  तो बैरी डरता।
नयन दिखाये सैनिक बिन मौत का मरता।।
नयन दिखाये गरीबी तो भूखे मरते।
नयन दिखाये अमीरी तो सब यस करते।।
नयन दिखाये जमाना जो हमे जमा ना।
नयन दिखाये प्रेमी जो हुआ दिवाना।।
 नयन दिखाये सबको जो देश हैं *भारत*।
नयन दिखाये माता आठोयाम पुकारत।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
   छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
   सम्पर्क :- 8109643725




No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...