Wednesday, November 21, 2018

चंडी छंद :- नीतेन्द्र सिंह " भारत "






■□ चंडी छंद □■

विधान-
नगण नगण सगण सगण गुरु
(111 111 112  112 2)
दो-दो चरण समतुकांत,4 चरण।


धरम करम करते सब जाना।
अपयश अवगुण दूर भगाना।।
सकल जगत नित निर्भय होई।
परहित करहु सदा सब कोई।।1।


सकल चरित नित आज बताना।
अजर अमर सुख रूप दिखाना।।
चरण कमल रज चाह हमारी।
विनय करहि कर जोर सुधारी।।2।।


नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क सूत्र :- 8109643725


1 comment:

  1. वाह सुंदर विधान सम्मत छंद सृजन

    ReplyDelete

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...