Monday, January 14, 2019

दीपावली पर्व

*::// शुभ दीपावली पर्व //::*

प्रेम भाव के दीप,जलाने जाऊंगा।
सीमा पर अपनो को,गीत सुनाऊगा।।
घर में लक्ष्मी माता सबके आयेगी।
गणपति के चरणों की,रज में पाऊगा।।

दीपक जगमग करते हैं,दीवाली में।
रंग बिरंगी रंगोली,दिवाली में।।
दीपदान कर हर घर में, पहुचाऊगा।
गणपति के चरणों की रज,में पाऊगा।।1।।

धन की बर्षा लक्ष्मी माता करती हैं।
झोली धन से निधन की माँ भरती हैं।।
चरणों में नित अपना,शीश झुकाऊगा।।
गणपति के चरणों की रज,में पाऊगा।।2।।

छप्पन भोग लगेंगे माँ की,पूजा हैं।
भरें कुबेर भंडार और न,दूजा हैं।।
दीपो की माला से,तुम्हे सजाऊगा।।
गणपति के चरणों की रज,में पाऊगा।।3।।

जनमानस खुशहाल,हृदय खुशहाली हैं।
आओ मनायें साथ सभी,दीवाली हैं।।
*भारत* में भारत का पर्व मनाऊगा।।
गणपति के चरणों की रज,में पाऊगा।।4।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार ' भारत '
  छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
  सम्पर्क  सूत्र :- 8109643725

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...